नारियल की चटनी एक साउथ इंडियन चटनी है और इसके बिना साउथ इंडियन खाना बिलकुल अधूरा है। नारियल की चटनी बनाने की तरीके भी हर जगह की कुछ अलग ही हैं। साउथ इंडियन राज्यों से अगर शुरू करें तो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इसका कुछ अलग रूप है , कर्णाटक में कुछ और है , तमिलनाडु में कुछ और रूप है और केरल में कुछ और। लेकिन इन सभी चटनियों में एक समानता है , सभी चटनियाँ बहुत स्वादिष्ट होती हैं।
नारियल बहुत वर्सटाइल चीज है , चाहे तो इसकी चटनी बना लो, चाहे इसे ग्रेवी में डाल लो, चाहे इसकी मिठाई बना लो या फिर चाहे तो परांठे में ही इस्तेमाल कर लो। साउथ इंडियन प्रसिद्द डिश जैसे की डोसा, इडली , उत्तपम बिना चटनी खाने में मजा नहीं आता है। नारियल की चटनी कई तरह की स्वाद की हो सकती है। साउथ इंडियन घरों में सुबह और शाम को नारियल की फ्रेश चटनी खाने का पार्ट जरूर होती है।
यहाँ नारियल की चटनी बनाने की ३ रेसिपी हैं। इनमें से दो रेसिपी तो फ्रेश कसे हुए नारियल से बनायीं हैं और एक को नारियल के सूखे पाउडर से बनाया गया है। नार्थ इंडिया में नारियल की चटनी इतनी ज्यादा नहीं बनायीं जाती है लेकिन पसंद बहुत की जाती है।
Table of Contents
रेसिपी 1 : नारियल की चटनी | Nariyal ki Chutney Recipe Hindi – 1
नारियल की चटनी
ये रेसिपी फ्रेश कसे हुए नारियल से बनायीं चटनी की है।
नारियल की चटनी बनाने की लिए आवश्यक सामग्री
कसा हुआ नारियल : 1 कप
हरी मिर्च : 2 – 3
भुनी चना दाल : 1 बड़ा चम्मच
अदरक : 1 छोटा टुकड़ा
लहसुन : 4 – 5 कलियाँ
नमक स्वाद की अनुसार
सरसों दाना : 1/2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च : 2
करी पत्ता : 8 – 10 पत्ते
घी : 1 चम्मच
हींग : 2 चुटकी
नारियल की चटनी कैसे बनाएं | Nariyal ki chutney kaise banayein
नारियल की चटनी बनाना बहुत आसान है और अगर आपके पास पहले से कसा नारियल है तो इसे बनाने में ५ मिनट का समय लगता है । अगर फ्रेश नारियल कसा हुआ नहीं है तो सूखे नारियल को टुकड़ों में काट कर 20 मिनट तक के लिए पानी में भिगो देने से चटनी अच्छी बनती है।
मिक्सी के एक जार में कसा या फिर कटा हुआ नारियल ले लें। इसमें हरी मिर्च को टुकड़ों में काट कर दाल दें। साथ ही इसमें लहसुन , अदरक , भुनी चना दाल भी ले लें। २ – ३ बड़े चम्मच पानी इसमें मिला दें।
हमें नारियल की चटनी को एक पेस्ट की रूप में बनाना है। इसके लिए लगभग १/४ कप तक पानी चाहिए। अपनी जरूरत की अनुसार जार में एक बार में थोड़ा पानी डालें। एक साथ ज्यादा पानी डालने से चटनी अच्छी तरह से पीस नहीं पायेगी। अच्छा और स्मूथ पेस्ट बनाने की लिए थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर इसे पीस लें।
जब ये एक स्मूथ पेस्ट बन जाये तो इसे एक बर्तन में निकाल कर एक तरफ रख लें। इसमें अपने स्वाद की अनुसार नमक मिला लें। अगर आप को पेस्ट गाढ़ा लगता है तो इसमें थोड़ा पानी मिला कर इसे अपने अनुसार कर लें।
अब हमें इसका तड़का बनाना है।
अब तड़का बनाने की लिए , एक कड़ाही या फ्राइंग पैन में घी गर्म कर लें। जब घी माध्यम गर्म हो जाये तो इसमें सरसों की दाने दाल दें। सरसों की दाने जब उछलने लगें तब इसमें सूखी लाल मिर्च डाल दें। लाल मिर्च और हरी मिर्च की मात्रा आप अपने टास्ते की हिसाब से एडजस्ट कर लें। अगर ज्यादा तीखा पसंद नहीं है तो चाहें तो लाल मिर्च बिलकुल न डालें। साथ में इसमें करी पत्ते भी डाल दें। हींग भी अभी इसमें डाल दें और तड़के को कुछ seconds तक आग पर रखने की बाद गैस बंद कर दें।
अब इस तड़के को नारियल की चटनी की पेस्ट में ऊपर से डाल दें। नारियल की चटनी बिलकुल तैयार है।
रेसिपी २ : सब्जियों वाली नारियल की चटनी | Nariyal ki Chutney Recipe Hindi – 2
सब्जियों वाली नारियल की चटनी
सब्जियों वाली नारियल की चटनी बनाने की लिए आवश्यक सामग्री
कसा हुआ नारियल : १/2 कप
गाजर : 1 मध्यम
घी : २ चम्मच
मेथी दाना : १/४ चम्मच
उरद दाल : १ चम्मच
भुनी चना दाल : २ चम्मच
लहसुन :४ – 5 कलियाँ
प्याज : १ छोटी
इमली का पेस्ट : १/२ चम्मच
नमक स्वाद के अनुसार
साबुत सूखी लाल मिर्च : २ – ३
सरसों दाना : १/२ चम्मच
हींग : २ चुटकी
करी पत्ता : ८ – १० पत्ते
सब्जियों वाली नारियल की चटनी कैसे बनाएं | Nariyal ki Chutney sabjiyon vali
सबसे पहले साबुत सूखी लाल मिर्च को भून लें। इसे १ मिनट तक माध्यम आग पर भून लें जिस से इसके बहार के स्किन का कलर थोड़ा डार्क हो जाता है।
अब एक चम्मच घी गर्म करें और इसमें मेथी दाना दाल दें। मेथी दाना जब भून जाये और गोल्डन कलर का हो जाये, अब इसमें उरद दाल और चना दाल भी डाल दें।
दाल जब गोल्डन कलर की होने लगें , अब इसमें कटा हुआ लहसुन दाल दें और लहसुन को भी सुनहरा होने तक भून लें।
अब इसमें कटा हुआ प्याज डाल दें और इसे हल्का गुलाबी होने तक भून लें। अब इसमें इमली का पेस्ट मिला दें और साथ ही कटा हुआ गाजर भी मिला दें। गाजर को थोड़ा सॉफ्ट होने तक पकने दें। इसमें लगभग ५ – ७ मिनट माध्यम आग पर लगते हैं। गाजर को बहुत ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं है बल्कि उसे थोड़ा कृंच रहने तक पका लेना है।
अब इसमें कसा हुआ फ्रेश नारियल मिला दें और तुरंत गैस बंद कर दें। नारियल को गैस पर नहीं पकाना है , केवल इस सब मिश्रण में मिला देना है। अब इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
इस मिश्रण को ठंडा होने पर मिक्सी के एक जार में डाल लें , साथ ही इसमें भुनी हुई लाल मिर्च भी डाल दें। अपने स्वाद के अनुसार नमक मिला दें और २ से ३ चम्मच पानी मिला दें। अब इस पीस कर इसका एक स्मूथ पेस्ट बना लेना है।
मिश्रण को अपने टेस्ट और पसंद के अनुसार गाढ़ा रखें। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें अपने अनुसार पानी मिला कर इसे एडजस्ट कर लें।
अब इसके लिए तड़का तैयार कर लेते हैं। इसके लिए एक फ्राइंग पैन में १ चम्मच घी गर्म कर लेते हैं । अब इसमें सरसों दाना डालते हैं और साथ ही इसमें हींग और करी पत्ते भी डाल देते हैं। जब सरसों दाना भून जाये और करी पत्ता भी हल्का सुनहरा हो , गैस बंद कर दें। इस तड़के को पहले बनाये पेस्ट पर ऊपर से डाल दें।
अब सब्जियों वाली नारियल की चटनी बिलकुल तैयार हैं। इसे दोसे , इडली , उत्तपम या फिर अपनी पसंद के परांठे के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
अब इसमें पानी भी मिला लें। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसमें पानी की मात्रा अपने अनुसार एडजस्ट कर लें। अब इसे एक बर्तन में निकल लेते हैं और इसका तड़का तैयार कर लेते हैं।
तड़के के लिए एक फ्राइंग पैन में तेल या घी गर्म कर लेते हैं। इसमें सरसों दाना , करी पत्ता और हींग दाल देते हैं और जब सरसों के दाने तेल में उछलने लगते हैं तो गैस बंद कर देते हैं। अब इस तड़के को नारियल की चटनी के ऊपर दाल देते हैं। नारियल पाउडर से बनी नारियल की टेस्टी चटनी बिलकुल तैयार है। इसे डोसा , इडली या उत्तपम के साथ परोस सकते हैं।
अब इस तड़के को नारियल की चटनी के ऊपर दाल देते हैं। नारियल पाउडर से बनी नारियल की टेस्टी चटनी बिलकुल तैयार है। इसे डोसा , इडली या उत्तपम के साथ परोस सकते हैं।