टमाटर  का चोखा या टमाटर का भरता भुने हुए टमाटर से बनी एक साइड डिश है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से आने वाले लोगों के लिए ये कोई नयी डिश नहीं है।  बिहार का लिट्टी चोखा तो सारी दुनिया में जाना जाता है। आग पर भुने हुए टमाटर के चोखे के साथ सत्तू भरी लिट्टी स्वाद का एक ऐसा जायका देती है जो खाने वाले को मजबूर कर देता है भूख से कही ज्यादा खाने के लिए।

टमाटर का चोखा
टमाटर का चोखा

बिहार की डिश चोखा

बिहार और उत्तर प्रदेश के इसी लिट्टी के साथ परोसा जाता है टमाटर का चोखा। लिट्टी के साथ बैंगन का चोखा और आलोक का चोखा भी परोसा जाता है। टमाटर के चोखे का भुना हुआ टमाटर और उस पर ऊपर से डाला हुआ सरसों का तेल इसे गजब की खुशबु और स्वाद के नए आयाम देता है।

टमाटर चोखे की खासियत

चोखे को आप चाहे तो स्पाइसी बना लें और चाहे तो एकदम सादा चोखा बना लें। टमाटर का चोखा बनाना बहुत ही आसान है , हाँ , इसमें थोड़ा सा ध्यान एक्स्ट्रा लगेगा।  टमाटर को आग पर पकाना होता है। वैसे तो पारम्परिक तरीके से कुछ भी भूनना हो तो चूल्हा चाहिए , लेकिन गैस के आग पर भुना हुआ टमाटर भी उतना ही स्वाद देता है। थोड़ा सा भुनेपन की खुशबु लेन के लिए टमाटर को तब तक भूनना है जब तक की उसका छिलका जलने लगे।

नारियल की चटनी : 3 तरह की रेसिपी

टमाटर का चोखा रेसिपी का वीडियो 

टमाटर अच्छी तरह से भून जाये तो फिर चोखा बनाना बस २ मिनट का काम।  टमाटर का चोखा कैसे बनाते हैं, इस रेसिपी डिटेल में देख लेते है। यहाँ हर एक स्टेप की फोटो के साथ देखने से पूरी तरह से समझ आ जायेगा की टमाटर का चोखा बनाना कैसे है !

चोखा बनाने के लिए सामग्री :

  • टमाटर : २ बड़े  
  • प्याज : 1 बारीक कटा हुआ 
  • हरी मिर्च : 1 – २ बारीक कटी हुई 
  • अदरक  : 1/2 इंच बारीक कटा हुआ 
  • लहसुन  : 2 – 3 कलियाँ 
  • नमक स्वाद के अनुसार 
  • हरा धनिया : 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • निम्बू का रस  : 1 चम्मच 
  • सरसों का तेल  : 1 चम्मच से थोड़ा ज्यादा ( कुछ बूँद)

टमाटर का चोखा बनाने का तरीका

टमाटर को अच्छी  तरह से धो लें।  एक साफ़ कपड़े से पोंछ कर इसमें चाक़ू से छोटे कट लगा लें।  हमें टमाटर को काटना नहीं है बल्कि उसमे कट लगाने है जिससे की टमाटर अच्छी तरह से भून जाये। 

टमाटर को सीधे आग पर भून लेना है।  चाहें तो टमाटर को  बेक भी कर सकते है। टमाटर को हमें तब तक भूनना है जब तक इसका छिलका  लगे।  छिलका जब जलने लगे, तब टमाटर अच्छी तरह से भून गया है। टमाटर को भूनने में लगभग १२ मिनट तक का टाइम लग जाता है।   इसे थोड़ी देर में पलटते रहना पड़ता है ताकि चारों तरफ से एक जैसा टमाटर भून जाये। 

टमाटर को एक तरफ  रख दें और इसे  ठंडा होने दें। ठंडा होने पर टमाटर को छील लेते हैं।  अब चाहें तो इस भुने टमाटर को मैश कर लें फोर्क से या फिर हाथ से , या फिर चाहे तो इसे कस लें।  कुछ लोग इसे मिक्सी में भी ग्राइंड कर लेते हैं।  आप को जैसा  टेक्सचर चाहिए , वैसे टमाटर को कर लें।  यहाँ मैंने टमाटर को बारीक काट लिया है।  टमाटर के चोखे में टमाटर के छोटे टुकड़े बहुत टेस्टी लगते हैं। 

चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी | Chili Cheese Toast Recipe in Hindi

अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया मिला लें। 

अब इसमें  फिर बारीक कटा हुआ अदरक मिला लें।  साथ ही इसमें अपने स्वाद के अनुसार नमक मिला लें।  

अब सरसों का तेल गरम कर लेते हैं। सरसों  हमें बस हल्का गरम करना है।  अक्सर सरसों का तेल हम जब सब्ज़ी में तड़के में इस्तेमाल करते हैं तो इसमें धुआं निकलने तक गर्म करते हैं।  टमाटर का चोखा बनाने के लिए हमें सरसों के तेल को इतना ज्यादा गर्म नहीं करना है। 

जब तेल गर्म हो, तब इसमें कटा हुआ लहसुन दाल देते हैं और लहसुन को हल्का सुनहरा होने तक भून लेते हैं।  

इस भुने लहसुन को भुने हुए टमाटर और बाकि मिश्रण में मिला देते हैं।  साथ ही इसमें निम्बू कर भी मिला देते हैं। 

मटर की चटनी की रेसिपी ! Matar ki Chutney Recipe in Hindi

टमाटर का चोखा बिलकुल तैयार है।  इसे  लिट्टी के साथ  या फिर पराठों के साथ भी खा सकते हैं। 

टमाटर चोखा को पत्ता गोभी पराठा के साथ भी सर्व कर सकते हैं। यह काफी स्वादिष्ट कॉम्बिनेशन है। 

Kachori Recipes | कचौरी रेसिपी
Paneer Kachori Recipe Hindi | पनीर कचौरी रेसिपी
कचौरी रेसिपी
Snacks Recipe | स्नैक्स रेसिपी
Ram Laddu Chat Recipe Hindi | राम लड्डू रेसिपीVeg Momos Recipe Hindi | वेज मोमोज़ रेसिपी
Chana Dal Vada Recipe Hindi | चना दाल वड़ा रेसिपी

Sattu Paratha Recipe in Hindi !

Read recipe in English: Tomato Chokha Recipe

Paratha Recipes in Hindi | पराठा रेसिपी
Palak Paneer Paratha Recipe in Hindi |
पालक पनीर पराठा रेसिपी
Cabbage Paratha Recipe in Hindi |
पत्ता गोभी पराठा रेसिपी
Sattu Paratha Recipe in Hindi |
सत्तू पराठा रेसिपी
Green Peas Paratha Recipe in Hindi |
मटर पराठा रेसिपी
Palak Paratha Recipe in Hindi |
पालक पराठा रेसिपी
Ajwain Paratha Recipe in Hindi |
अजवाइन पराठा रेसिपी
Paratha Recipes
ग्रेवी रेसिपी
Bhindi Salan Recipe Hindi | भिंडी सालन रेसिपीPalak Paneer without Oil Recipe | पालक पनीर (बिना तेल ) रेसिपी
कश्मीरी लौकी अल यखनी | kashmiri Lauki Recipe Hindi

F.A.Q.

टमाटर चोखा कहाँ की डिश है ?

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की  

टमाटर के अलावा और किन सब्ज़ियों का चोखा बनता है ?

लिट्टी के साथ टमाटर , आलू और बैंगन का चोखा दिया जाता है। 

क्या टमाटर चोखा हेल्थी है ?

हाँ ,  चाहें तो इसे बिना तेल के भी बना सकते हैं। 

पालक पनीर रेसिपी बिना तेल कैसे बनाएं ! How to make Palak Paneer without Oil