Sattu ka Paratha Recipe in Hindi : सत्तू का पराठा बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का मुख्य खाना है। सत्तू भारत के इस रीजन में ज्यादातर खाया जाता है। सत्तू प्रोटीन और बाकि नुट्रिशन का एक परफेक्ट पैक है। रोज २ से ३ चम्मच सत्तू खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा है। हमारे खाने में अक्सर प्रोटीन का ज्यादा ध्यान नहीं रखा जाता है और हम अक्सर अपने खाने को बिना प्रोटीन की आवश्यक मात्रा के बनाते और खाते रहते हैं।

हमारे शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन हमें सत्तू से मिल सकता है और इसके लिए सत्तू का परांठा बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। सत्तू का पराठा बनाना भी आसान है , बिकुल वैसे ही जैसे हम बाकि भरवां पराठे बनाते हैं चाहे वो आलू के पराठे हों , मटर के पराठे या फिर पत्ता गोभी के पराठे या फिर ऐसे ही कोई और भरवां पराठे !
सत्तू भुने चने का आटा होता है जिसे पराठे बनाने के अलावा अन्य रेसिपी बनाने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उत्तर भारत में सर्दियों में सत्तू का हलवा और गर्मियों में सत्तू का शरबत खास कर बहुत पसंद किया जाता है। सत्तू गर्मियों और सर्दियों , दोनों ही मौसम में इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने डाइट को प्रोटीन रिच बना सकते हैं।
जब हम भरवां पराठे बनाते हैं तो अक्सर जो स्टफिंग हम बनाते हैं वह एक पेस्ट के तरह होता है लेकिन क्योंकि सत्तू आटा होता है तो स्टफिंग भी पाउडर के रूप में होता है, इसीलिए सत्तू का पराठा बनाने के लिए हमें पहले स्टफिंग को पेस्ट के तरह से बनाना होगा। सत्तू का पराठा और इसके लिए स्टफिंग कैसे बना सकते हैं , यह पूरी रेसिपी आप यहाँ पर जान सकते हैं।
सत्तू का पराठा रेसिपी विवरण | Details Sattu ka Paratha Recipe in Hindi
सत्तू का पराठा बनाने के लिये सामग्री | Ingredients for Sattu ka Paratha in Hindi
- गेहूँ का आटा : १ कप
- सत्तू पाउडर : 4 बड़े चम्मच
- अदरक लहसुन पेस्ट : 1 चम्मच
- नमक स्वाद अनुसार
- जीरा : 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर : 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर : 1/2 छोटा चम्मच
- नींबू का रस : 1 छोटा चम्मच
- ताजा धनिया: 1 बड़ा चम्मच
- तेल/घी : पराठा तलने के लिये
सत्तू का पराठा कैसे बनाएं | How to make Sattu ka Paratha in Hindi
सत्तू का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले हम आटा गूंथ कर तैयार कर लेते हैं। इसके लिए एक खुले बर्तन में गेहूँ का आटा और इसमें अजवाइन और अपने स्वाद के अनुसार नमक की मात्रा मिला लेते हैं। अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी एक समय पर मिला कर इसका नरम आटा गूंथ लेते हैं। आटे को गूंथ कर ढक कर एक तरफ रख देते हैं और अब सत्तू के पराठे के लिए स्टफिंग बना कर तैयार कर लेते हैं।

सत्तू पराठे के लिए स्टफिंग बनाने के लिए एक बर्तन में सत्तू लेते हैं। अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, नींबू का रस और ताजा कटा हरा धनिया अच्छी तरह से मिला लेते हैं । इन सब सामग्री को मिलाने के बाद सत्तू अब पाउडर के तरह नहीं रहता बल्कि थोड़ा इकठ्ठा सा होने लगता है। इसमें एक या दो चम्मच पानी डालने से इसका टेक्सचर पेस्ट जैसा हो जाता है और अब इसे स्टफिंग की तरह इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। चाहें तो इसमें पानी के जगह एक चम्मच घी भी मिला सकते हैं। घी डालने से सत्तू के स्टफिंग का टेक्सचर बहुत अच्छा हो जाता है और इसमें अच्छी खुशबु भी मिल जाती है।

अब सत्तू के स्टफिंग बिलकुल तैयार है। अब गूंथे हुए आटे को छोटे हिस्से में बांट लेते हैं। एक हिस्सा ले कर इसे गोल बेल लेते हैं जैसे कि हम चपाती बनाने के लिए करते हैं। इसके ऊपर सत्तू के स्टफिंग एक चम्मच से रख देते हैं। अब बाहरी सिरों को अंदर की तरफ खींच कर स्टफिंग को इसमें बंद कर देते हैं और इसके ऊपर से थोड़ा सूखा आटा डाल कर फिर से बेल लेते हैं।

इसी बीच तवा गरम कर लेते हैं और सत्तू के भरवां पराठे को उस पर पकने के लिए डालते हैं। कुछ सेकंड तक पकने के बाद जब ऊपर से पराठे का रंग बदलने लगता है तो इसे पलट देते हैं और इस पर घी या तेल लगा देते हैं। फिर से पलट कर अब दूसरी तरफ भी घी लगा कर सेंक लेते हैं। हमें दोनों तरफ से तब तक सेंकना चाहिए जब तक कि पराठे पर ब्राउन स्पॉट्स आने लगें।

अब सत्तू का पराठा बिलकुल तैयार है। इसी तरह से बाकी के पराठे भी बना लेते हैं।
सत्तू के पराठे अदरक वाली चाय के साथ बहुत टेस्टी लगते हैं।
सत्तू को सुपरफूड क्यों कहते हैं ?
Snacks Recipe | स्नैक्स रेसिपी | |
Ram Laddu Chat Recipe Hindi | राम लड्डू रेसिपी | Veg Momos Recipe Hindi | वेज मोमोज़ रेसिपी |
Chana Dal Vada Recipe Hindi | चना दाल वड़ा रेसिपी |
Kachori Recipes | कचौरी रेसिपी |
Paneer Kachori Recipe Hindi | पनीर कचौरी रेसिपी |