Haridwar Tourist Places in Hindi : हरिद्वार एक प्राचीन शहर है जो देव भूमि उत्तराखंड का एक प्रसिद्द धार्मिक आकर्षण है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहाँ आते हैं। हरिद्वार एक प्रसिद्द टूरिस्ट प्लेस भी है। अपने प्राचीन मंदिरों के अलावा यह शहर विशेष गंगा आरती के लिए विश्व प्रसिद्द है। हिमालय की शिवालिक रेंज से घिरा हुआ हरिद्वार शहर मैदानों में पवित्र गंगा नदी का  पहला पड़ाव है। यहाँ स्थित पंच तीर्थ हर की पौड़ी , कुशवर्त घाट , मनसा देवी मंदिर , नील पर्वत और कनखल हिन्दू धर्म में आस्था रखने वालों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Table of Contents

हरिद्वार के प्रसिद्द मंदिर | Mandir – Haridwar Tourist Places in Hindi

Bilkeshwar Mahadev Mandir – Haridwar Tourist Places in Hindi| बिल्केश्वर महादेव मंदिर हरिद्वार

Bilkeshwar Mahadev Mandir - Haridwar Tourist Places in Hindi
Haridwar Tourist Places in Hindi

हरिद्वार स्थित शिवालिक श्रंखला की बिल्वा पहाड़ी पर स्थित बिल्केश्वर महादेव मंदिर भगवन शिव और पार्वती को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यह आदि काल से यहाँ स्थित है। ऐसा माना जाता है कि देवी सती ने भगवन शिव से विवाह के इच्छा रखते हुए यहाँ पर तपस्या की थी। बिल्केश्वर महादेव मंदिर के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें ! बिल्केश्वर महादेव मंदिर | Bilkeshwar Mahadev Mandir Haridwar in Hindi 

Maya Devi Mandir – Haridwar Tourist Places in Hindi | माया देवी मंदिर हरिद्वार

Maya Devi Mandir - Haridwar Tourist Places in Hindi
Haridwar Tourist Places in Hindi

हरिद्वार स्थित माया देवी मंदिर देवी पार्वती को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है और एक शक्तिपीठ है। पौराणिक काल में हरिद्वार को मायापुरी कहा जाता था। हरिद्वार का यह प्राचीन नाम माया देवी मंदिर के नाम पर ही पड़ा था। शक्ति का केंद्र यह माया देवी मंदिर नवरात्रों के समय विशेष रूप से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होता है। माया देवी मंदिर के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें !
माया देवी मंदिर हरिद्वार |  Maya Devi Mandir Haridwar in Hindi

Chandi Devi Mandir – Haridwar Tourist Places in Hindi | चंडी देवी मंदिर हरिद्वार

Chandi Mandir - Haridwar Tourist Places in Hindi
Haridwar Tourist Places in Hindi

शक्ति का रूप देवी चंडिका को समर्पित चंडी देवी मंदिर हरिद्वार स्थित तीन शक्तिपीठों में से एक है। यह प्राचीन मंदिर शुम्भ और निशुम्भ नामक राक्षसों का वध करने वाली देवी चंडिका को समर्पित है। हिकमलाय के शिवालिक श्रंखला में नील पर्वत पर स्थित चंडी देवी मंदिर बाकी दो मंदिर मनसा देवी मंदिर और माया देवी मंदिर के साथ मिल कर एक त्रिकोण बनाता है। इस मंदिर के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें !
चंडी देवी मंदिर हरिद्वार |  Chandi Devi Mandir Haridwar in Hindi

Nileshwar Mahadev Mandir – Haridwar Tourist Places in Hindi | नीलेश्वर महादेव मंदिर हरिद्वार

Haridwar Tourist Places in Hindi

नील पर्वत स्थित नीलेश्वर मंदिर हरिद्वार का एक प्रसिद्द शिव मंदिर है। माना जाता है कि नीलेश्वर पर्वत पर पौराणिक समय में भगवन शिव के बारात रुकी थी जब वह राजा दक्ष पुत्री सती से विवाह करने जा रहे थे। ऐसा भी माना जाता है कि सती की मृत्यु के बाद भगवान शिव ने इसी पर्वत पर तांडव किया था जिस से उनका सारा शरीर नीला हो गया था और इसीलिए इस पर्वत को नील पर्वत और इस मंदिर को नीलेश्वर मंदिर कहा जाता है। मंदिर के बारे में और जानने के लिए यहाँ पर क्लिक करें !
नीलेश्वर मंदिर हरिद्वार | Neeleshwar Mandir Haridwar in Hindi 

Bharat Mata Mandir – Haridwar Tourist Places in Hindi | भारत माता मंदिर – हरिद्वार टूरिस्ट प्लेस

Haridwar Tourist Places in Hindi

आधुनिक भारत के इतिहास का आधार रहे महा पुरुषों और स्त्रियों के योगदान के गाथा को सब तक पहुंचा रहा भारत माता मंदिर हरिद्वार स्थित एक विशेष मंदिर है। इण्डिया टेम्पल के नाम से भी यह मंदिर जाना जाता है और इसमें भारत देश को भारत माता के रूप में एक देवी की तरह से दिखाया गया है। इस मंदिर के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें !
भारत माता मंदिर हरिद्वार | Bharat Mata Mandir Haridwar in Hindi

Mansa Devi Mandir – Haridwar Tourist Places in Hindi | मनसा देवी मंदिर हरिद्वार

Mansa Devi Mandir - Haridwar Tourist Places in Hindi
Haridwar Tourist Places in Hindi

भगवान शिव की मानस पुत्री मनसा देवी को समर्पित यह मंदिर हरिद्वार के सबसे अधिक प्रसिद्द मंदिरों में से एक है। यह मंदिर पूरे वर्ष श्रद्धालुओं के श्रद्धा का केंद्र रहता हैं लेकिन नवरात्र के दिनों में यहाँ विशेष प्रार्थना करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश के कोने कोने से आते हैं। इस मंदिर के बारे में और जानने के लिए यहाँ  क्लिक करें !
मनसा देवी मंदिर हरिद्वार  |  Mansa Devi Mandir Haridwar in Hindi

Daksh Mahadev Mandir Kankhal – Haridwar Tourist Places in Hindi | दक्ष महादेव मंदिर | दक्ष प्रजापति मंदिर कनखल हरिद्वार

Daksh Mahadev Mandir Kankhal - Haridwar Tourist Places in Hindi
Haridwar Tourist Places in Hindi

दक्ष महादेव मंदिर हरिद्वार शहर से लगभग ४ किलोमीटर की दूरी पर कनखल में स्थित एक प्राचीन मंदिर है जो शिव भक्तों के लिए विशेष महत्त्व रखता है। दक्ष महादेव मंदिर देवी सती के पिता राजा दक्ष के द्वारा भगवन शिव को समर्पित एक मंदिर है। पौराणिक कथाओं के अनुसार यह मंदिर सभी शक्तिपीठों का आधार है। इस मंदिर के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें ! 
दक्ष महादेव मंदिर कनखल हरिद्वार | Daksh Mahadev Mandir Kankhal Haridwar in Hindi

Pawan Dham Mandir – Haridwar Tourist Places in Hindi | पावन धाम मंदिर हरिद्वार 

पावन धाम मंदिर को काँच का मंदिर भी कहा जाता है। यह मंदिर सप्त सरोवर रोड पर स्थित है। हर की पौड़ी से लगभग ३ किलोमीटर दूरी पर पावन धाम मंदिर स्थित है। यह मंदिर अपने कांच के काम के लिए और यहाँ स्थापित मूर्तियों आप सुसज्जित ज्वेलरी के लिए भी काफी प्रसिद्द है। 

Vaishno Devi Mandir – Haridwar Tourist Places in Hindi | वैष्णो देवी मंदिर हरिद्वार

हरिद्वार स्थित वैष्णों देवी मंदिर जम्मू में कटरा में स्थित वैष्णों देवी मंदिर के प्रतिकृति है और इसी कारण से यह हरिद्वार का एक प्रसिद्द आकर्षण बन चुका है। इस मंदिर परिसर में 12 ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति भी देखि जा सकती है।  

वैष्णों देवी मंदिर हरिद्वार | Vaishnon Devi Mandir Haridwar in Hindi

Sureshwari Devi Mandir Haridwar in Hindi | सुरेश्वरि देवी मंदिर हरिद्वार

Doodhadhari Barfani Mandir – Haridwar Tourist Places in Hindi | दूधधारी बर्फानी मंदिर हरिद्वार

सफ़ेद संगमरमर से बना दूधधारी बर्फानी मंदिर भगवन राम और सीता को समर्पित एक मंदिर है। यह एक आश्रम है जिसका नाम यहाँ के मठाधीश के नाम पर पड़ा है। इसके बारे में और जानें 

दूधधारी बर्फानी मंदिर हरिद्वार  | Doodhdhari Barfani Mandir Haridwar Hindi     

Parad Shivling – Haridwar Tourist Places in Hindi | पारद शिवलिंग हरिद्वार

पारदेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित पारा धातु और कुछ अन्य धातुओं से मिल कर बने विशेष शिवलिंग का यह भगवान शिव को समर्पित है । इस मंदिर के बारे में और जानने के लिए क्लिक करें
पारदेश्वर महादेव मंदिर हरिद्वार | Paradeshwar Mahadev Mandir Hindi

Gaurishankar Mahadev Mandir – Haridwar Tourist Places in Hindi | गौरीशंकर महादेव मंदिर हरिद्वार

Adbhut Mandir Haridwar in Hindi | अद्भुत मंदिर हरिद्वार

हरिद्वार के प्रसिद्द घाट | Haridwar Tourist Places in Hindi – Ghat

Har ki Pauri – Haridwar Tourist Places in Hindi | हर की पौड़ी हरिद्वार

Har ki Pauri - Haridwar Tourist Places in Hindi
Haridwar Tourist Places in Hindi

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवन विष्णु यहाँ हर की पौड़ी पर आये थे और उन्होंने यहाँ स्नान किया था। भगवन विष्णु के ही एक नाम हरी से प्रेरित हो कर ही इस स्थान का नाम हर की पौड़ी हुआ और यह गंगा नदी के किनारे बने हुए घाटों में सबसे प्राचीन घाट माना जाता है। हर की पौड़ी हरिद्वार का विशेष आकर्षण है। इस स्थान के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें !
हर की पौड़ी हरिद्वार |  Har ki Pauri Haridwar in Hindi

Birla Ghat Haridwar in Hindi | बिरला घाट हरिद्वार

Kushavart Ghat Haridwar in Hindi | कुशावर्त घाट हरिद्वार

Prem Nagar Ashram Haridwar in Hindi | प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार

हरिद्वार के अभ्यारण्य | haridwar Tuurist Places in Hindi – Wildlife Sanctuary and Park

Neel Dhara Pakshi Vihar – Haridwar Tourist Places in Hindi | नील धारा पक्षी विहार – हरिद्वार टूरिस्ट प्लेस

Neel Dhara Pakshi VIhar - Haridwar Tourist Places in Hindi
Haridwar Tourist Places in Hindi

हरिद्वार से हो कर बह रही गंगा नदी , जिसे यहाँ नील धारा कहा जाता है के किनारे पर ही नील धारा पार्क और पक्षी विहार स्थित है। सर्दियों में यहाँ प्रकृति प्रेमी माइग्रेटरी बर्ड्स को देखने और उनकी फोटोग्राफी के लिए आना पसंद करते हैं। इस स्थान के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें !
नील धारा पक्षी विहार हरिद्वार |  Neel Dhara Pakshi Vihar Haridwar in Hindi

RajaJi National park – Haridwar Tourist Places in Hindi | राजा जी नेशनल पार्क -हरिद्वार टूरिस्ट प्लेस

Haridwar Tourist Places in Hindi

हिमालय की शिवालिक रंजे में स्थित राजा जी नेशनल पार्क एक प्रसिद्द टाइगर रिज़र्व है और एक नेशनल पार्क भी। हरिद्वार, देहरादून और पूरी गढ़वाल के जंगलों में फैला हुआ राजा जी नेशनल पार्क वाइल्डलाइफ में रूचि रखने वालों के लिए बहुत विशेष है। इस पार्क का नाम राजा जी नेशनल पार्क क्यों पड़ा और यहाँ पर आप बाकी क्या एक्टिविटी कर सकते हैं , इस बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें !
राजा जी नेशनल पार्क हरिद्वार |  Raja Ji National Park Haridwar in Hindi

Swami Vivekanand Park Haridwar in Hindi | स्वामी विवेकानंद पार्क हरिद्वार

हरिद्वार के प्रसिद्द आश्रम | Haridwar Tourist Places in Hindi – Ashram

Shanti Kunj Ashram – Haridwar Tourist Places in Hindi | शांतिकुंज आश्रम हरिद्वार – हरिद्वार टूरिस्ट प्लेस

हरिद्वार स्थित शांतिकुंज आश्रम विश्व प्रसिद्द आश्रम है। यह आश्रम सन १९७१ में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा स्थापित किया गया था। यहाँ लोग आध्यात्मिक लाभ के लिए आते हैं। इस आश्रम में वेद , उपनिषद और भगवद गीता के क्लास होते हैं।   

Shanti Kunj Ashram in Hindi | शांतिकुंज आश्रम हरिद्वार

Patanjali Yogpeeth – Haridwar Tourist Places in Hindi | पतंजलि योगपीठ – हरिद्वार टूरिस्ट प्लेस

हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ एक प्रसिद्द योग संस्था है। पतंजलि योगपीठ के स्थापना बाबा रामदेव ने साल २००६ में की थी। तब से पतंजलि योगपीठ देश भर में योग और आयुर्वेद के प्रचार और प्रसार में लगी हुई संस्था है। यहाँ पूरे साल योग सीखने और सेहत लाभ के उद्देश्य से लाखों लोग आते हैं। 

Saptrishi Ashram – Haridwar Tourist Places in Hindi | सप्तर्षि आश्रम – हरिद्वार टूरिस्ट प्लेस

सप्तर्षि आश्रम हरिद्वार में गंगा नदी के किनारे स्थित एक आश्रम है। यह आश्रम प्राकृतिक चिकत्सा केंद्र के रूप में जाना जाता है। यहाँ पर रोगी प्राकृतिक चिकत्सा के जरिये स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए हैं । यह आश्रम शांत वातावरण प्रदान करता है।    

हरिद्वार के अन्य टूरिस्ट प्लेस 

Bhimgoda Tank Haridwar in Hindi | भीमगोडा टैंक हरिद्वार

Kmbh Mela Haridwar in Hindi | कुम्भ मेला हरिद्वार

उत्तराखंड के मुख्य स्थान यहाँ जानें !

Beatific Uttarakhand !