Paradeshwar Mahadev Mandir Hindi : पारदेश्वर महादेव मंदिर हरिद्वार के हरिहर आश्रम में स्थित है। पारदेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहाँ विशेष  शिवलिंग का होना है। यह मंदिर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से केवल 4 किलोमीटर के दूरी पर स्थित कनखल में है। 

पारद का अर्थ | Meaning of Parad

पारद शब्द का अर्थ होता है पारा अर्थ मरकरी धातु। पारा या मरकरी एक ऐसी धातु है जो सामान्य स्थिति में एक लिक्विड ( तरल ) अवस्था में रहता है। पारे को एक विशेष धातु माना जाता है। पारदेश्वर महादेव मदिर में स्थापित शिवलिंग पारा, चांदी और कुछ अन्य धातुओं के मिश्रण से बना हुआ है।  

पारदेश्वर महादेव मंदिर शिवलिंग | Paradeshwar Mahadev Mandir Hindi

पारदेश्वर महादेव मंदिर, Paradeshwar Mahadev Mandir Hindi

पारदेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग पारा , चांदी और कुछ अन्य धातुओं के मिश्रण से बना लगभग 150 किलो का शिवलिंग है। पारा एक वजनी धातु होता है और इसीलिए इस आकर के शिवलिंग का वजन लगभग इतना है। यह चमकदार शिवलिंग शिवभक्तों के लिए एक विशेष आकर्षण है। 

पारदेश्वर महादेव मंदिर परिसर | Paradeshwar Mahadev Mandir Hindi

महामृत्युंजय मंदिर | Maha Mrityunjay Mandir – Harihar Ashram

पारदेश्वर महादेव मंदिर हरिहर आश्रम में स्थित है। इसी आश्रम परिसर में ही महामृत्युंजय मंदिर स्थित है। महामृत्यंजय का अर्थ है जिसने मृत्यु पर विजय प्राप्त की हो। महामृत्युंजय भी भगवन शिव का ही एक नाम है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।  

रुद्राक्ष का पेड़ | Rudraksh Tree – Paradeshwar Mahadev Mandir Hindi

आश्रम परिसर में एक रुद्राक्ष का पेड़ भी है। रुद्राक्ष का सम्बन्ध भी भगवान शिव से ही बताया जाता है । रुद्राक्ष को अनेकों रोगों का उपचार करने वाला माना जाता है।

पारदेश्वर  महादेव मंदिर – प्रार्थना समय | Timings – Paradeshwar Mahadev Mandir Hindi

पारदेश्वर  महादेव मंदिर, Paradeshwar Mahadev Mandir Hindi

पारदेश्वर महादेव मंदिर और महामृत्युंजय मंदिर में प्रार्थना करने का समय सुबह 6 बजे से रात के 8 बजे तक का है। आश्रम के परिसर में ही दुकानें हैं  जहाँ से पूजा आदि का सामान ले सकते हैं। दुकानों पर ही अक्सर यहाँ आने वाले श्रद्धालु यहाँ से अक्सर रुद्राक्ष खरीद कर ले जाते हैं। यहाँ के दुकानों में पारद शिवलिंग की प्रतिकृति भी मिलती हैं। श्रद्धालु यहाँ से अपनी पसंद के हिसाब से छोटा या बड़ा शिवलिंग खरीद कर ले जाते हैं। 

हिन्दू कैलेंडर के सावन महीने में और महा शिव रात्रि के मौके पर यहाँ पर विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन होता है।

पारदेश्वर महादेव मंदिर कैसे पहुँचे | How to reach Paradeshwar Mahadev Mandir Haridwar

पारदेश्वर महादेव मंदिर हरिद्वार से लगभग २ किलोमीटर के दूरी पर कनखल में स्थित है जहाँ दक्ष महादेव मंदिर और भी अन्य कई शिव गौरी मंदिर स्थित हैं। हरिद्वार उत्तराखंड का मुख्य शहर हैजहाँ साल भर टूरिस्ट्स धार्मिक काज के उद्देश्य से और घूमने के लिए आते रहते हैं। 

हरिद्वार के सबसे नजदीक का एयरपोर्ट  देहरादून स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है। देहरादून से  हरिद्वार तक के दूरी सड़क के रास्ते तय की जा सकती है।

हरिद्वार एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है और देश के किसी भी हिस्से से यहाँ रेल द्वारा पंहुचा जा सकता है। यहाँ शहर में घूमने के लिए टूरिस्ट्स लोकल ऑटो और रिक्शा का इस्तेमाल करते हैं।   

Beatific Uttarakhand !