Madurai Places to Visit Hindi : मदुरै तमिलनाडु राज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। मदुरै को तमिलनाडु की सांस्कृतिक राजधानी की रूप में भी जाना जाता है। इस शहर को दक्षिण का काशी , दक्षिण का मथुरा, कभी न सोने वाला शहर और लोटस सिटी भी कहा जाता है।
वैगई नदी के किनारे पर बसा यह शहर लगभग २ हजार सालों से भी ज्यादा समय से एक जाना माना शहर रहा है। इसे तमिल भाषा में थोंगा नागरम कहा जाता है जिसका अर्थ है ऐसा शहर जो हमेशा जगता रहता है।
ईसा पूर्व तीसरे सदी की ऐतहासिक लेखों में भी मदुरै की बारे में जानकारी मिलती है। मौर्य शासन काल के दौरान भारत में आये ग्रीक यात्री, इतिहासकार और यूनानी राजदूत मेगस्थनीज की लेखों में भी इस शहर का जिक्र है। मौर्य सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के मंत्री कौटिल्य / चाणक्य की लेखों में भी इसके बारे में उल्लेख किया गया है।
आज मदुरै एक धार्मिक , ऐतहासिक और प्रसिद्द टूरिस्ट प्लेस की रूप में जाना जाता है। यहाँ के प्राचीन मंदिर अपने धार्मिक महत्त्व के साथ साथ अपने आर्किटेक्चर के लिए भी सारी दुनिया में जाने जाते है। शिक्षा , कला और धर्म का संगम ये शहर साल भर देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है।
इतिहास – मदुरै टूरिस्ट प्लेस | History – Madurai Places to Visit Hindi
मदुरै शहर का इतिहास ईसा पूर्व की सदियों से जारी है। 6 वे सदी तक मदुरै पर कलाभ्रा वंश का शासन था। उसके बाद इस पर पंड्या वंश का अधिकार हो गया। 9 वि सदी के शुरू में ही पंड्या वंश के शासक को हरा कर चोल वंश ने अधिकार कर लिया। चार शताब्दियों तक चोल राजाओं के अधिकार में रहने की बाद , 13 वी शताब्दी में मदुरै पर फिर से पंड्या शासन हो गया।
पंड्या राजा कुलशेखर पंड्या की मृत्यु के बाद मदुरै पर कुछ समय के लिए मुग़ल शासन भी रहा। सन 1378 में इस पर विजयनगर साम्राज्य का अधिकार हो गया और फिर सन 1559 में मदुरै विजयनगर साम्राज्य से नायक साम्राज्य का हिस्सा हो गया।
सन 1736 से सन 1801 तक मदुरै पर कई बार शासन करने वाले बदले और 1801 में इस पर ब्रिटिश अधिकार हो गया और इसे मद्रास प्रेसीडेन्सी का हिस्सा बना दिया गया।
स्वतंत्रता के बाद मदुरै को तमिलनाडु राज्य का एक जिला बना दिया गया।
मदुरै टूरिस्ट प्लेस | Madurai Places to Visit Hindi
मदुरै टूरिस्ट प्लेस – मीनाक्षी अम्मन मंदिर | Meenakshi Amman Mandir – Madurai Places to Visit Hindi
मीनाक्षी अम्मन मंदिर एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर है और धार्मिक दृष्टि से भी इसका बड़ा महत्त्व है। मदुरै शहर का ये प्रमुख आकर्षण है। यह मंदिर मिनाक्षी यानी पार्वती और उनके पति सुंदरेश्वर यानि शिव को समर्पित है। इस मंदिर के चार बड़े गेट हैं जो चार दिशाओं में हैं। इन बड़े गेट के आलावा मंदिर के अंदर 14 अन्य गेट है। इन्हे यहाँ गोपुरम कहा जाता है।
मंदिर में लगभग 20,000 श्रद्धालु और पर्यटक रोज आते है और शुक्रवार को ये संख्या और भी बढ़ जाती है। इस मंदिर में लगभग 33,000 मूर्तियां हैं और इस मंदिर को “न्यू 7 वंडर्स ऑफ़ द वर्ल्ड” के शीर्षक के लिए भी नामांकित किया गया था।
कूडल अजगर मंदिर – मदुरै टूरिस्ट प्लेस | Kudal Azhgar Mandir – Madurai Places to Visit Hindi
यह मंदिर भगवान् विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर लगभग 600 साल पुराना है। इस मंदिर में भगवान विष्णु की 3 मूर्तियां हैं जो की बैठे हुए विष्णु , खड़े हुए विष्णु और लेटे हुए विष्णु की रूप में हैं। पौराणिक कहानियों की अनुसार राक्षस सोमका ने ब्रह्मा जे से चारों वेद चुरा लिए थे और तब भगवान् विष्णु उस राक्षस को मारने की लिए कूडल अजगर के रूप में प्रकट हुए थे।
तिरुमलाई नयक्कर पैलेस – मदुरै टूरिस्ट प्लेस | Tirumalai Nayakkar Palace – Madurai Places to Visit Hindi
तिरुमलाई नायक पैलेस मदुरै के नायक वंश के राजा तिरुमला नायक द्वारा बनवाया गया था। सन 1636 में बना ये महल इटैलियन और राजपूती आर्किटेक्चर के मेल का एक अद्भुत नमूना है। यह महल मीनाक्षी अम्मान मंदिर से केवल 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
वंदियूर मरिअम्मन मंदिर -मदुरै टूरिस्ट प्लेस | Vandiyoor Mariamman Mandir – Madurai Places to Visit Hindi
वंदियूर मरिअम्मन मंदिर मदुरै का प्रसिद्द मंदिर है जो मीनाक्षी अम्मन मंदिर से लगभग 2 किमी की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर का एक बड़ा तालाब है जो धार्मिक उत्सवों के समय इस्तेमाल किया जाता था। इस मंदिर का निर्माण राजा तिरुमलाई नायक ने करवाया था। इस मंदिर का तालाब केवल तमिलनाडु में ही नहीं बल्कि पूरा दक्षिण भारत के मंदिरों के तालाब में सबसे बड़ा है।
तेप्पकुलाम का शाब्दिक अर्थ होता है मंदिर का तालाब !
अलगर कोविल मंदिर -मदुरै टूरिस्ट प्लेस | Algar Kovil Temple – Madurai Places to Visit Hindi
अलगर कोविल मंदिर के मुख्य देवता भगवान परमास्वामी हैं। इस मंदिर में मीनाक्षी देवी के भाई अलगर या सुंदरराजन की मूर्ति है और साथ ही उनकी पत्नी की भी मूर्ती है। इस मंदिर के प्रांगण में और भी कुछ मंदिर बने हुए है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक इस मंदिर में पूजा करने और देखने के लिए आते हैं।
पझामुदिरचोलाई मंदिर -मदुरै टूरिस्ट प्लेस | Pazhamudircholai Temple – Madurai Places to Visit Hindi
ये मंदिर भगवन मुरुगन को समर्पित है। यह मंदिर मीनाक्षी अम्मान मंदिर से लगभग 25 किलोमीटर कि दूरी पर है। यह मंदिर एक पहाड़ी कि छोटी पर स्थित है और अलगर कोविल मंदिर की पास ही है।
पुथु मंडपम मंदिर – मदुरै टूरिस्ट प्लेस | Puthu Mandapam Temple – Madurai Places to Visit Hindi
मीनाक्षी अम्मन मंदिर के पूर्वी हिस्से में पुथु मंडपम मंदिर स्थित है जिसे वसंत मंडपम के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर भगवान् शिव के सुंदरेश्वर रूप को समर्पित है। यहाँ अक्सर टूरिस्ट शॉपिंग के लिए भी आते हैं।
थिरुमहूर कालमेग पेरुमल मंदिर – मदुरै टूरिस्ट प्लेस | Thirumahoor Kalmeg Perumal Temple -Madurai Places to Visit Hindi
मदुरै को मंदिरों का शहर भी कहा जा सकता है। यहाँ का एक प्रमुख धार्मिक मंदिर, थिरुमहूर कालमेगपेरुमल मंदिर भगवान् विष्णु और उनकी पत्नी लक्ष्मी को समर्पित है। इस मंदिर में भगवान् विष्णु को नीलमेगा पेरुमल के रूप में पूजा जाता है। यह मंदिर मदुरै से केवल 12 किमी दूर स्थित है। भगवान् विष्णु के इस रूप के दर्शन करने के लिए यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
थिरुपरनकुंद्रम मुरुगन मंदिर – मदुरै टूरिस्ट प्लेस | Thiruparankundram Murugan Temple – Madurai Places to Visit Hindi
यह मंदिर भगवान् मुरुगन के प्रमुख मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण पंड्या शासन के दौरान 8 वे सदी में किया गया था। मंदिर की विशेषता यह है कि इसे एक पूरे चट्टान से तराश कर बनाया गया है जो कि अपने आप में अनूठा है। इस मंदिर में भगवान शिव, भगवान विष्णु, देवी दुर्गा, भगवान विनायक और अन्य देवताओं के लिए अलग-अलग मंदिर हैं। इस मंदिर से सूर्य और चन्द्रमा को एक साथ देखा जा सकता है जो श्रद्धालुओं को बहुत आश्चर्यचकित करता है।
महात्मा गाँधी संग्रहालय – मदुरै टूरिस्ट प्लेस | Mahatma Gandhi Museum – Madurai Places to Visit Hindi
मदुरै की ऐतिहासिक और पवित्र भूमि ने महात्मा गाँधी के जीवन पर अद्वितीय प्रभाव डाला और उन्हें स्वावलम्बन कि प्रेरणा दी। अगर ये कहा जाये कि खादी की क्रांति में मदुरै का प्रभाव रहा है तो कुछ गलत नहीं होगा। मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर पहला वो मंदिर था जिसे सबसे पहले ऊंची जाती के लोगों से अलग हरिजन और बाकि लोगों के लिए भी खोला गया था। इसी मंदिर में हरिजनों के साथ प्रवेश कर ही गाँधी जी ने भारत में अस्पृश्यता को चुनौती दी थी।
मदुरै में किसानों के पहनावे को देख कर गाँधी जी ने अपना विदेशी पहनावा छोड़ा था और स्वदेशी वस्त्रों को अपनाया था। गाँधी जी के मदुरै के संग्रहालय में इन सभी ऐतिहासिक घटनाओं से सम्बंधित स्मृतियाँ देखि जा सकती हैं।
ईदईकट्टूर चर्च – मदुरै टूरिस्ट प्लेस | Idikattoor Church in Hindi
मदुरै से 29 किलोमीटर दूर ईदईकट्टूरगांव में स्थित यह चर्च अपने फ्रेंच आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। इस चर्च का निर्माण मेर्री एन न|मक महिला ने सन 1894 में कराया था।
काज़ीमार बड़ी मस्जिद | Kazimar Badi Maszid – Madurai Places to Visit Hindi
तमिलनाडु के मदुरै शहर का पहला इस्लामिक स्थल काज़ीमार बड़ी मस्जिद है जिसे 13 वीं शताब्दी में हजरत काजी सैयद ताजुद्दीन ने बनवाया था। इस दौरान यहाँ पंड्या शासन था और पंड्या राजा कुलशेखर ने यह जमीन उन्हें दी थी।
समनार मलाई – मदुरै टूरिस्ट प्लेस | Samnar Malai – Madurai Places to Visit Hindi
तमिल भाषा में मलाई का अर्थ होता है पहाड़ी। सामनार मलाई एक पहाड़ी है जो मदुरै से लगभग 12 किलोमीटर दूर प्रकृति के सुन्दर दर्शन करने के लिए उपयुक्त स्थान है।समनार पहाड़ी पर जैन धर्म के प्राचीन मंदिर हैं और कुछ शिलालेख भी हैं। यहाँ स्थित गुफाओं के द्वार पर जैन धर्म के देवताओं की मूर्तियां देखि जा सकती हैं |
मदुरै कैसे पहुचें | How to reach Madurai
फ्लाइट से | Madurai by Flight
भारत के सभी बड़े एयरपोर्ट से मदुरै के लिए सीधे फ्लाइट से आया जा सकता हैं।
ट्रेन से | Madurai by Train
मदुरै एक बड़ा रेलवे स्टेशन हैं और देश के किसी भी कौन से ट्रेन के जरिया यहाँ पंहुचा जा सकता हैं।
सड़क से | Madurai by Road
मदुरै तक सड़क के रास्ते भी आसानी से आया जा सकता है। यहाँ सड़क अच्छे बने हुए हैं और यात्रा भी सेफ है।
मदुरै में घूमना | Roaming around in Madurai
मदुरै में घूमने की लिए आप ऑटो ले सकते हैं। क्योंकि ये एक बड़ा टूरिस्ट प्लेस है तो ऑटो के रेट भी फिक्स नहीं रहते है लकिन आप ऑटो वाले से बार्गेन भी कर सकते हैं। मदुरै शहर और इसके आस पास बाइक या स्कूटर से भी घूमा जा सकता है और टैक्सी भी की जा सकती है।
मदुरै में शॉपिंग | Shopping in Madurai
मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर के बाहर ही बड़ा मार्किट है जहाँ टूरिस्ट आपको शॉपिंग करते मिलेंगे। मदुरै में शाम के समय भी मार्किट में काफी रौनक रहती है और मौसम अच्छा हो तो शाम को यहाँ घूमना भी अच्छा लगता है।
मदुरै में खाना | Food in Madurai
मदुरै में खाने के लिए बहुत से रेस्टोरेंट्स और होटल्स हैं। मजेदार बात ये हैं कि यहाँ आपको बहुत अच्छा मारवाड़ी खाना भी मिलेगा और साउथ इंडियन खाना भी। यहाँ के मारवाड़ी होटल्स की चाय बहुत ज्यादा पसंद की जाती है।
मदुरै में रहना | Stay in Madurai
मदुरै आते समय आप को एडवांस में ही होटल बुक करके आना चाहिए। यहाँ साल भर श्रद्धालुओं और पर्यटकों का सिलसिला लगा रहता है और होटल काफी बिजी रहते हैं। ऐसे में ऑनलाइन चेक कर के एडवांस बुकिंग कर लेना ठीक है।
मदुरै जाने का समय / मौसम | Weather of Madurai
मदुरै जाने का सही समय अक्टूबर से मार्च तक है जब थोड़ी सर्दियों का मौसम होता है। गर्मी के मौसम में यहाँ मौसम काफी गर्म होता है और धूप भी काफी तेज़ होती है।
मीनाक्षी तिरुक्कलयनम महोत्सव | Festival of Meenakshi Tirukkalyanam
यह एक धार्मिक महोत्सव है जो अप्रैल – मई के महीने में मनाया जाता है। यह महोस्त्सव 10 दिन तक मनाया जाता है और इस महोत्सव में शामिल होने के लिए लाखों लोग यहाँ आते हैं। हालाँकि उन दिनों काफी गर्म मौसम होता है लेकिन फिर भी यहाँ बहुत लोग आते हैं।
इस प्रमुख महोत्सव के अलावा यहाँ सितम्बर महीने में अवनिमूलम महोत्सव मनाया जाता है। तमिल कैलेंडर के थाई महीने में जो कि जनवरी – फरवरी में आता है , मदुरै के महान राजा थिरुमलाई नायक का जन्मदिन बड़े महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
मदुरै से 165 किलोमीटर की दूरी पर रामेश्वरम और वह से 18 किलोमीटर धनुष्कोडी है। यहाँ से लगभग 115 किलोमीटर पर कोडईकनाल है जो एक प्रसिद्द हिल स्टेशन है। जब भी आप मदुरै की यात्रा प्लान करें तो उसमें इन जगहों को भी शामिल कर सकते हैं।
19 Pingbacks