नयी उमंग - हिंदी, रेसिपीज

Chili Cheese Toast Recipe Hindi | चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी

Chilli Cheese Toast Hindi

Chilli Cheese Toast Hindi

Chili Cheese Toast Recipe Hindi : चिली चीज़ टोस्ट एक हल्का नाश्ता है जो बहुत जल्दी बन जाता है। चिली चीज़ टोस्ट एक आसान रेसिपी होने के साथ-साथ एक ऐसी डिश है जो बहुत सिंपल सामान के साथ बन कर तैयार हो जाता है। टोस्ट एक हल्का नाश्ता है और इसे तैयार करने के कई तरीके हैं। चिली चीज़ टोस्ट काफी फिलिंग डिश है और सभी को बहुत पसंद आते हैं।

चिली चीज़ टोस्ट के लिए कौन सा चीज़ इस्तेमाल करना है यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है। जो भी चीज़ आपको पसंद है उस चीज़ का इस्तेमाल चिली चीज़ टोस्ट इस्तेमाल सकते हैं। चिली चीज़ टोस्ट के इस रेसिपी में मोज़ेरेला चीज़ का इस्तेमाल किया है लेकिन चिली चीज़ टोस्ट के रेसिपी में चेडर चीज़, फ़ेटा चीज़ या अपनी पसंद का कोई और चीज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चिली चीज़ टोस्ट बहुत जल्दी बनने वाला नाश्ता है। इसे बनाना आसान भी है और जल्दी भी बन जाता है। चिली चीज़ टोस्ट खास कर उन लोगों के लिए बेस्ट नाश्ता है जिन्हे समय की कमी की वजह से कभी कभी कुछ जल्दी से बनाना होता है।

हम घर पर बनाया हुआ पनीर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मोज़ेरेला चीज़ के बदले घर के पनीर का टोस्ट अगर इस्तेमाल करना है तो क्योंकि उसमें थोड़ा खट्टा टेस्ट डालने के लिए नींबू के रस के कुछ बूँदें या सेब के सिरके की कुछ बूंदें मिला सकते हैं।

इस रेसिपी में मोज़रेला चीज़ के साथ हरी मिर्च और प्याज का भी इस्तेमाल किया गया है। इसमें कौन सी सब्ज़ियां मिलनी हैं वह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। हम अपनी पसंद की कटी हुई सब्जियां चिली चीज़ टोस्ट में डाल सकते हैं। यहाँ चिली चीज़ टोस्ट की पूरी रेसिपी है।

चिली चीज़ टोस्ट रेसिपी | Chili Cheese Toast Recipe Hindi

सामग्री | Ingredients for Chili Cheese Toast Recipe Hindi

  • ब्रेड स्लाइस : 8
  • मोज़रेला चीज़ (कोई भी चीज़) : 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • प्याज : 1 (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च : 2 (बारीक कटी हुई)
  • नमक स्वादअनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर : 1/4 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)
  • मक्खन : 2 छोटे चम्मच

चिली चीज़ टोस्ट कैसे बनाएं | Recipe – Chili Cheese Toast Recipe Hindi

मोज़ेरेला चीज़, कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च मिलाएं। हम इस मिश्रण में अपनी पसंद की और भी सब्जियां मिला सकते हैं।

नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।

ब्रेड स्लाइस के दोनों तरफ मक्खन या घी लगाएं और हर एक ब्रेड स्लाइस पर कुछ चीज का मिश्रण रखें। यहाँ आप चिल्ली चीज़ टोस्ट ओवन में बना सकते हैं या आग पर भी पका सकते हैं. ओवन में पकाने के लिए, ओवन को 180 C पर प्रीहीट करें, इसमें ब्रैड स्लाइस को 2-3 मिनट के लिए बेक करें।

ब्रेड कुरकुरी हो जाती है और चीज़ पिघलने लगता है। चिली चीज़ टोस्ट को हम तवे पर भी बना सकते हैं. आग पर पकाने के लिए गैस की आंच धीमी ही रखें. हमें आंच धीमी रखनी चाहिए ताकि ब्रेड स्लाइस कुरकुरी हो जाए।

चिली चीज़ टोस्ट तैयार है। इसे जूस के साथ परोसें।

Chili Cheese Toast Recipe Hindi
Chili Cheese Toast Recipe Hindi

Read Chili Cheese Toast recipe in English !

ब्रेकफास्ट रेसिपी 

ओट्स पैनकेक रेसिपी | Oats Pancake Recipe Hindi

अक्की रोटी रेसिपी |  Akki Roti Recipe Hindi

Baked Bread Cutlet Recipe, Spicebox & Cooking !

Leave a Reply