नयी उमंग - हिंदी, टूरिस्ट

नैनीताल टूरिस्ट प्लेस | Nainital Tourist Places in Hindi

Nainital Tourist Places

Nainital Tourist Places

Nainital Tourist Places in Hindi : नैनीताल उत्तराखंड राज्य के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस में से एक है। नैनीताल हिमालय के कुमाऊं रीजन की पहाड़ियों के बीच स्थित है। यह शहर अनोखे आकार की झील के चारों ओर बसा हुआ है जिसे हम नैनी झील के नाम से जानते हैं। नैनीताल अपने खूबसूरत सीनिक व्यू और सुहाने मौसम के कारण टूरिस्ट्स को स्वर्ग जैसा सुन्दर लगता है। झीलों के शहर के रूप में प्रसिद्ध नैनीताल शहर बर्फ से ढकी पहाडिय़ां और खूबसूरत झीलों के लिए जाना जाता है।

नैनीताल शहर समुद्र तल से लगभग 1938 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। नैनीताल में पूरे साल मौसम बेहद सुहाना रहता है। हिन्दू पौराणिक धर्म ग्रंथोंमें नैनीताल को तीन ऋषियों की झील भी कहा गया है। पुराणों के अनुसार तीन ऋषि जिनके नाम अत्रि , पुलस्त्य और फुलाहा थे , वे अपनी प्यास बुझाने के लिए नैनीताल में रुक गए थे। जब वे यहाँ कहीं भी पानी न ढूंढ सके तो उन्होंने एक गड्ढा खोदा और उसे पानी से भर दिया गया। पौराणिक कहानी के अनुसार यह पानी मानसरोवर झील से लाया गया था। इस प्रकार नैनीताल की प्रसिद्द नैनी झील अस्तित्व में आई । एक अन्य किवदंती में यह भी कहा गया है कि हिंदू देवी सती की बाई आंख इस स्थान पर गिरी थी और आंख के आकार की यह झील यहाँ पर बनी और तभी से इसे नैनीताल कहा गया।

नैनीताल में खूबसूरत पहाड़ियां टूरिस्ट्स को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। नैनीताल की प्रसिद्द नैना पीक, टिफिन टॉप और स्नो व्यू पॉइंट बहुत प्रसिद्द हैं। ये सभी बहुत फेमस टूरिस्ट लोकेशन हैं। इन प्रसिद्द टूरिस्ट लोकेशन के अलावा नैनीताल में अनेकों धार्मिक महत्त्व के मंदिर भी स्थित हैं।

पौराणिक कथा – Nainital Tourist Places in Hindi | नैनीताल टूरिस्ट प्लेस

नैनीताल को एक प्राचीन शहर माना जाता है। नैनीताल स्थित नैनी झील भारत के शक्तिपीठों में से एक है । नैनीताल का इतिहास भगवान शिव और देवी सती की कहानी से जुड़ा है। हम सभी जानते हैं कि भारत उपमहाद्वीप में जगह जगह देवी सती के मृत शरीर के टुकड़े जहाँ जहाँ गिरे वहां वहां शक्तिपीठ की स्थापना हुई। नैनी झील को भी उन्ही शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। पौराणिक कहानी के अनुसार जिस स्थान पर देवी सती की आंखें गिरी थी उस जगह पर एक झील बन गयी और उसे नैनी झील कहा गया। इसके बाद से देवी शक्ति की पूजा नैना देवी के रूप में की जाती है। नैनीताल स्थित नैना देवी मंदिर देश भर से आये श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है।

Nainital Tourist Places in Hindi | नैनीताल टूरिस्ट प्लेस

नैनीताल झील। Nainital Lake – Nainital Tourist Places in Hindi | नैनीताल टूरिस्ट प्लेस

नैनी झील नैनीताल शहर के बीच में स्थित है। यह झील नैनीताल के प्रसिद्द आकर्षणों नैनी पीक, टिफ़िन टॉप और अन्य चोटियों से घिरी हुई है। सुबह सनराइज और शाम को सनसेट के दौरान यहाँ विशेष रूप से टूरिस्ट यहाँ आते हैं और उगते और डूबते सूर्य के सुन्दर रंगों को नैनी झील पर फैलता हुआ देखते हैं। नैनी झील एक मीठे पानी के झील है। यहाँ पर अक्सर टूरिस्ट्स बोटिंग के लिए आते हैं। नैनीताल के लोकल निवासी इस झील के किनारे पर पिकनिक और सुबह शाम वाक के लिए आते हैं।

Nainital Tourist Places in Hindi

नैनी झील के लिए कोई एंट्री टिकट नहीं हैं लेकिन अगर आप यहाँ होने वाली एक्टिविटी एन्जॉय करना चाहते हैं तो उसके लिए टिकट लेना होता है। नैनी झील में बोटिंग के लिए टिकट 160 रुपये से शुरू होता है और यह आपकी पसंद के अनुसार बोट के हिसाब से बढ़ता है। 

नैनी झील के आस पास के टूरिस्ट आकर्षण आप यहाँ वाक कर के ही तय कर सकते हैं। झील के किनारे पर कुछ दुकानें हैं जहाँ आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। 

टिफ़िन टॉप। Tiffin Top – Nainital Tourist Places in Hindi | नैनीताल टूरिस्ट प्लेस

टिफिन टॉप नैनीताल का एक दूसरा बहुत ही प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस और आकर्षण है। टिफ़िन टॉप को डोरोथी सीट के नाम से भी जाना जाता है। यह एक प्रसिद्द पिकनिक स्पॉट है और यहाँ अक्सर लोकल लोग पिकनिक के लिए आते हैं। जैसा कि नाम से ही पता चल जाता है टिफ़िन टॉप एक ऊँचाई पर स्थित जगह का नाम है। इस जगह से पूरा नैनीताल शहर देखा जा सकता है। यहाँ से नैनी झील का सुन्दर व्यू मिलता है। टिफिन टॉप ओके और देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। मौसम साफ़ होने पर यहाँ से नंदा देवी की चोटि भी देखि जा सकती है। डोरोथी सीट एक प्रसिद्द पिकनिक स्पॉट रहा है और क्योंकि अक्सर यहाँ पर लोग अपना टिफ़िन ले कर पिकनिक के लिए आते थे तो इसीलिए इस जगह का नाम अब टिफ़िन टॉप ज्यादा प्रसिद्द हो गया है।

टिफिन टॉप को डोरोथी सीट क्यों कहा जाता है इसका सम्बन्ध ब्रिटिश कालीन भारत से है। उस दौरान यहाँ पर एक अंग्रेज चित्रकार बैठ कर पेंट किया करते थे। उनकी पत्नी डोरोथी का निधन एक प्लेन क्रैश में हो गया था और उनकी पत्नी के नाम पर ही उन्होंने यहाँ एक बेंच लगवाई जो डोरोथी की यादों को समर्पित है। तभी से इस जगह को डोरोथी सीट कहा जाने लगा था।

टिफ़िन टॉप एक पहाड़ी की चोटि पर स्थित है। यह स्थान नैनीताल से लगभग 4 किलोमीटर के दूरी पर है । नैनीताल के मॉल रोड से टिफ़िन टॉप के लिए ट्रैक कर के पहुंच सकते हैं। यह ट्रैक बहुत ज्यादा मुश्किल तो नहीं है लेकिन एकदम आसान भी नहीं है। अगर ट्रैक करना आपकी पसंद के एक्टिविटी नहीं है तो आप यहाँ टैक्सी से भी आ सकते हैं। इसके अलावा घोड़े के सवारी कर के भी यहाँ पहुंच सकते हैं जिसके लिए लगभग 700 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होता है।

स्नो व्यू पॉइंट। Snow View Point – Nainital Tourist Places in Hindi | नैनीताल टूरिस्ट प्लेस

नैनीताल स्थित स्नो व्यू पॉइंट समुद्र तल से लगभग 2270 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। स्नो व्यू पॉइंट से हिमालय का सुन्दर नजारा देख सकते हैं। इस पॉइंट पर एक टेलिस्कोप लगाया गया है जिसके माध्यम से दूर स्थित हिमालय के बर्फ से ढकी चोटियों का करीब का नजारा देख सकते हैं।

यह से नंदा देवी, नंदा कोट और त्रिशूल पर्वत के चोटियों के साथ ही बर्फ से ढके हिमालय पर्वत श्रंखला के अद्भुत सीनिक व्यू देखने को मिलते हैं। स्नो व्यू प्वाइंट तक पहुंचने के लिए सड़क एक रास्ते या फिर रोपवे से पहुंच सकते हैं। रोपवे से स्नो व्यू पॉइंट तक पहुंचने के लिए मल्लीताल से रोपवे जर्नी शुरू होती है। यह केवल 3 मिनट की रोपवे जर्नी है जिसके लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये का टिकट है। एक रोपवे कार में 10 लोग बैठ कर जा सकते हैं।

इको केव गार्डन। Eco Cave Garden – Nainital Tourist Places in Hindi | नैनीताल टूरिस्ट प्लेस

इको केव गार्डन नैनीताल में अपने विशेषताओं के कारण टूरिस्ट्स को काफी पसंद आता है। इको केव पार्क चट्टानी गुफाओं, हैंगिंग गार्डन और म्यूजिकल फाउंटेन के लिए खासा प्रसिद्ध है और बच्चों को विशेष रूप से यहाँ आना पसंद है। इको केव गार्डन अलग अलग तरह के जानवरों के शेप में छह छोटी गुफाओं का एक सेटअप है। इस गुफाओं में जानवरों के प्राकृतिक वातावरण को दिखाया गया है। ईको केव गार्डन नैनीताल के मल्लीताल एरिया में स्थित है।

शाम के समय यहाँ पर म्यूजिकल फाउंटेन शो होता है। छुट्टी के दिन म्यूजिकल फाउंटेन शो देखने के लिए यहाँ बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ आते हैं। इसके अलावा ईको केव गार्डन में टूरिस्ट्स ज़िप लाइन , रॉक क्लाइम्बिंग और रोप क्लाइम्बिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटी भी एन्जॉय कर सकते हैं।

ईको केव गार्डन के लिए एंट्री टिकट खरीदना होता है जिसका प्राइस प्रति व्यक्ति 60 रूपए है और बच्चों के लिए यह प्राइस 25 रुपये है। यह केव गार्डन नैनीताल के प्रसिद्द मॉल रोड से सिर्फ 1 किमी की दूरी पर स्थित है जहाँ आप आसानी से पैदल वॉक करते हुए पहुंच सकते हैं या फिर यहाँ के लिए टैक्सी भी किराए पर ले सकते हैं।

मॉल रोड। MALL ROAD – Nainital Tourist Places in Hindi | नैनीताल टूरिस्ट प्लेस

नैनीताल मॉल रोड, जो नैनी झील के साथ साथ चलता है, नैनी झील के दो ओर स्थित तल्लीताल और मल्लीताल दो छोर को जोड़ता है। यह मॉल रोड नैनीताल का बड़ा आकर्षण है। यहाँ अक्सर टूरिस्ट खरीदारी करने और कैफ़े या रेस्टोरेंट्स में समय बिताने के लिए आते हैं।

यह रोड नैनीताल का सबसे बिजी और भीड़ भाड़ वाला रोड है। हालाँकि इस रोड का नाम गोविंद बल्लभ पंत मार्ग है लेकिन अभी भी यह ब्रिटिश काल के दौरान के अपने नाम मॉल रोड के नाम से ज्यादा जाना जाता है।

टूरिस्ट्स और लोकल यहाँ सुबह शाम वाक के लिए आना पसंद करते हैं और साथ में नैनी झील के सुन्दर नज़ारों का भी मजा लेते हैं।इस लोकेशन पर कई हिंदी मूवी की शूटिंग भी हुई है।

नैनीताल देवी मंदिर। Naina Devi Mandir – Nainital Tourist Places in Hindi | नैनीताल टूरिस्ट प्लेस

नैनीताल शहर में स्थित नैना देवी मंदिर एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल है। नैना देवी मंदिर भारत में 51 शक्तिपीठों में से एक है। नैना देवी मंदिर उत्तर भारत के सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है। इस मंदिर से जुडी पौराणिक कहानी भगवन शिव और उनकी पत्नी देवी सती से जुडी है। नैना शब्द का अर्थ होता है आंखें , नैना देवी मंदिर में छत पर दो आंखें बनी हुई हैं जो इसी बात को दर्शाती हैं कि यह मंदिर सती के आँखों के गिरने वाले स्थान पर बनाया गया है। मंदिर में देवी काली और भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित हैं।

देवी को समर्पित नैना देवी मंदिर में हर वर्ष नवरात्रि, श्रावणी मेला चैत्र मेला का विशेष आयोजन होता है।

नैनीताल शहर का नाम भी नैना देवी मंदिर के नाम पर ही पड़ा है। नैना देवी मंदिर तक पहुंचने के लिए पहाड़ी पर हो कर जाने वाले रास्ते में प्रसाद और अन्य सामग्री बेचने वाली कई दुकानें हैं। माना जाता है कि नैना देवी का मंदिर उसी स्थान पर बनाया गया था, जहां देवी सती के आंखें गिरी थीं। नैना देवी मंदिर नैनीताल बस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर है। यहाँ पहुंचने के लिए आसानी से टैक्सी या कैब किराए पर ले सकते हैं।

नैना पीक। Naina Peak – Nainital Tourist Places in Hindi | नैनीताल टूरिस्ट प्लेस

नैना पीक समुद्र तल से 2615 मीटर की ऊंचाई पर नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी है। नैना पीक नैनीताल शहर का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। नैना पीक से हिमालय पर्वत श्रंखला के नंदा देवी चोटी और तिब्बत सीमा पर के पहाड़ दिखाई देते हैं। नैना पीक नैनीताल शहर से लगभग 6 किलोमीटर के दूरी पर है। इसकी तलहटी में बनी नैना झील नैनीताल के अन्य कई टूरिस्ट प्लेस में से एक है।

नैना पीक के लिए मल्लीताल से ट्रैकिंग कर के जा सकते हैं। अगर आप ट्रैक नहीं करना चाहते हैं तो टैक्सी से भी यहाँ पहुंच सकते हैं। इसके अलावा घोड़े के सवारी कर के भी आप यहाँ तक पहुंच सकते हैं। नैना पीक ट्रैक नैनीताल आने वाले टूरिस्ट्स के बीच काफी लोकप्रिय है। यहाँ अक्सर लोग पिकनिक के लिए आते हैं। फोटोग्राफी और बर्ड वाचिंग में रूचि रखने वालों के लिए यह नैना पीक खास जगह है।

सेंट जॉन विल्डरनेस चर्च। Saint John Wilderness Church – Nainital Tourist Places in Hindi | नैनीताल टूरिस्ट प्लेस

नैनीताल के मल्लीताल में स्थित सेंट जॉन्स वाइल्डरनेस चर्च यहाँ का सबसे पुराना चर्च है। यह चर्च गॉथिक शैली में बनाया गया है और इसमें सुंदर रंगीन कांच की खिड़कियां हैं। इस चर्च के आस पास का वातावरण शांत और फोटोग्राफी के लिए काफी उपयुक्त है।

सेंट जॉन्स वाइल्डरनेस चर्च का नाम कोलकाता के एक बिशप के नाम पर रखा गया है जिन्होंने अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा यहां बिताया था । यह चर्च नैनीताल से सिर्फ 2 किमी की दूरी पर है। सेंट जॉन्स वाइल्डरनेस चर्च पहुंचने के लिए लोकल बस द्वारा पहुंच सकते हैं। इसके अलावा टैक्सी से भी यहाँ आसानी से पहुंच सकते हैं।

भीमताल झील। Bhimtal Lake – Nainital Tourist Places in Hindi | नैनीताल टूरिस्ट प्लेस

भीमताल लेक भारत की सबसे प्रसिद्ध झीलों में से एक है। नैनीताल के पास ही स्थित भीमताल शहर में यह लेक स्थित है। भीमताल लेक हिमालय के कुमाऊं क्षेत्र में सबसे बड़ी लेक के रूप में प्रसिद्द है। इस लेक के आस पास अनेकों एक्टिविटी आयोजित होती हैं और टूरिस्ट्स यहाँ टिकट ले कर इन्हें एन्जॉय कर सकते हैं। भीमताल लेक के बीच एक छोटे से आइलैंड पर एक्वेरियम बना हुआ है । यह एक्वेरियम खास तौर से बच्चों को बहुत पसंद आता है।

भीमताल लेक डैम का निर्माण सन 1883 में एंग्लो-नेपाल युद्ध के बाद ब्रिटिश शासन द्वारा कराया गया था। भीमताल लेक के किनारे पर एक प्राचीन मंदिर भी स्थित है। इस मंदिर का निर्माण 17 वें शताब्दी में कुमाऊं के राजा बाज बहादुर चंद ने कराया था। यहाँ अक्सर टूरिस्ट शांत वातावरण में प्राकृतिक माहौल में बोटिंग के लिए आना काफी पसदं करते हैं। बोटिंग के लिए सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच का समय है। बोटिंग के लिए प्रति व्यक्ति टिकट 150 रुपये से शुरू होता है। टिकट का प्राइस आप के पसंद की बोट और समय के अनुसार ज्यादा होता है।

कैंची धाम। Kainchi Dham – Nainital Tourist Places in Hindi | नैनीताल टूरिस्ट प्लेस

कांची धाम नैनीताल-अल्मोड़ा रोड पर स्थित एक छोटा सा आश्रम और हनुमान मंदिर है। कांची धाम को नीम करोली बाबा आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। बाबा नीम करोली एक हिंदी धार्मिक गुरु थे जिनमें लोगों के बहुत आस्था थी। नीम करोली बाबा को समर्पित कैंची धाम में पूरा वर्ष उनके अनुयायी आते हैं।

कांची धाम में श्रद्धालुओं के लिए रहने के लिए एक आश्रम भी है। हर साल 15 जून को कैंची धाम में एक विशाल मेले का आयोजन भी किया जाता है जिसमें नीम करोली बाबा के अनुयायी दूर दूर से शामिल होने के लिए आते हैं।

अन्य टूरिस्ट एक्टिविटी – Other Tourist Activities | Nainital Tourist Places in Hindi | नैनीताल टूरिस्ट प्लेस

कैम्पिंग | Camping – Tourist Activities Nainital

नैनीताल में अनेकों ऐसे लोकेशन हैं जो कैंपिंग के लिए बिलकुल उपयुक्त हैं। टूर एजेंसी और होटल ग्रुप्स अपने टूरिस्ट्स के लिए इस तरह के लोकेशन पर कैम्पिंग करवाते हैं। जो लोग प्रकृति के बीच रहना पसंद करते हैं उनके लिए कैंपिंग बहुत अच्छी एक्टिविटी है। इसके लिए आप अपने टूर एजेंसी या होटल के स्टाफ से पहले से ही बात कर सकते हैं।

ट्रैकिंग | Trekking – Tourist Activities Nainital

नैनीताल में कई ट्रैकिंग रूट हैं जो एडवेंचर में रूचि रखने वाले टूरिस्ट्स के लिए सही एक्टिविटी हैं। ये ट्रैकिंग एक्टिविटी आपको प्रकृति के और करीब ले कर जाती है और प्रकृति को जानने का अच्छा मौका भी मिलता है। नैनीताल में नैना पीक, टिफिन टॉप और स्नो व्यू पॉइंट जैसी प्रसिद्द टूरिस्ट लोकेशन पर ट्रैकिंग कर के पहुंच सकते हैं। ये सभी ट्रेक मुश्किल नहीं है। ट्रैकिंग करते हुए अपने साथ एक लोकल गाइड ले लेना ज्यादा अच्छा रहता है जिससे वहां के फ्लॉरा और फौना के बारे अच्छी जानकारी और अच्छे अनुभव किये जा हैं।

इसके आलावा यहाँ रैपलिंग , पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइंबिंग, पैरासेलिंग, रिवर राफ्टिंग, स्काइडाइविंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं।

घूमने के लिए अच्छा समय – Best Time to Visit – Nainital Tourist Places in Hindi | नैनीताल टूरिस्ट प्लेस

नैनीताल घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून महीने तक का है और अगर अगरआप सर्दियों में पहाड़ों में जाना पसंद करते हैं तो अक्टूबर से फरवरी के बीच का मौसम अच्छा है। जनवरी और फरवरी के महीने में यहाँ बर्फ भी पड़ती है। नैनीताल में अप्रैल से जून तक एवरेज टेम्परेचर लगभग 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। मानसून के दौरान जुलाई से सितंबर महीनों के बीच नैनीताल में काफी बारिश होती है और ऐसे में लैंड स्लाइड होते रहते हैं।

कैसे पहुंचे | How to Reach – Nainital Tourist Places in Hindi | नैनीताल टूरिस्ट प्लेस

नैनीताल वर्ल्ड के टूरिज्म मैप पर एक प्रसिद्द टूरिस्ट लोकेशन है। यह शहर देश के एयरपोर्ट्स, रेलवे स्टेशन और रोड नेटवर्क से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

ट्रेन द्वारा। By Train –

ट्रेन से नैनीताल ट्रेवल करने के लिए नैनीताल का सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। काठगोदाम स्टेशन से नैनीताल की दूरी लगभग 23 किमी है। दिल्ली, देहरादून और अन्य मुख्य रेलवे स्टेशन से काठगोदाम के लिए रेगुलर ट्रेन चलती हैं। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से नैनीताल के लिए लोकल बस या टैक्सी या टैक्सी से पहुंच सकते हैं।

सड़क द्वारा। By Road –

अगर आप रोड ट्रेवल कर के नैनीताल जाना चाहते हैं तो स्टेट ट्रांसपोर्ट के बस , अपने व्हीकल या फिर टैक्सी से रोड ट्रेवल कर के आसानी से नैनीताल पहुंच सकते हैं। अक्सर टूरिस्ट्स दिल्ली और आस पास के शहरों से नैनीताल के लिए रोड ट्रेवल करते हैं। बाइक ट्रेवल के शौक़ीन टूरिस्ट्स बाइक से भी नैनीताल के करते हैं।

हवाई द्वारा। By Air –

अगर आप फ्लाइट से नैनीताल के लिए ट्रेवल करना चाहते हैं तो जान लें कि नैनीताल में एयरपोर्ट नहीं है। नैनीताल के सबसे नजदीक का एयरपोर्ट पंतनगर है जो कि नैनीताल से लगभग 70 किमी दूर है। पंत नगर एयरपोर्ट से नैनीताल के लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट बस या टैक्सी से पहुंच सकते हैं।

Beatific Uttarakhand !

Leave a Reply