नयी उमंग - हिंदी, रेसिपीज

Sattu Sharbat Recipe Hindi | सत्तू शरबत रेसिपी

Sattu Sharbat Recipe Hindi

Sattu Sharbat Recipe Hindi

Sattu Sharbat Recipe Hindi : सत्तू शरबत गर्मियों का पेय है। सत्तू का अर्थ है किसी भी दाल या अनाज को भूनकर और पीसकर उसका पाउडर बना लेना । सबसे आम सत्तू काले भुने हुए चने का पाउडर होता है । कभी-कभी सत्तू अनाज और दालों का मिश्रण भी हो सकता है। सत्तू शरबत हमारे शरीर के लिए गर्मियों में ठंडक देने वाला एक बहुत अच्छा उपाय है। 

Sattu Sharbat Recipe Hindi
Sattu Sharbat Recipe Hindi

उत्तर भारत में गर्मियों के मौसम में  बाहरी तापमान 40 C के आसपास पहुँच जाता है और उस कोल्ड ड्रिंक्स की माँग बहुत बढ़ जाती है। शाम के चाय के जगह ठन्डे ड्रिंक्स ले लेते हैं। सत्तू शरबत एक ऐसा ही ठंडा ड्रिंक है जो न सिर्फ पीने में ठंडा है बल्कि यह शरीर को असल में गर्मी से रहत देने वाली ठंडक देता है। न ही इसमें आर्टिफिशल प्रेज़रवेटिव हैं जो शरीर को किसी तरह का नुक्सान पहुचाएंगे और न ही जरूरत से जयादा मीठा। 

सत्तू के शरबत को नमकीन और मीठा दोनों तरह से बनाया जा सकता है। सत्तू शरबत बनाने में बेहद आसान है और टेस्ट में बहुत ही अच्छा। 

सत्तू एक फाइबर युक्त भोजन है जो अपने वजन को काम कर रहे लोगों और डाईबिटीज़ से जूझ रहे लोगों के लिए भी अच्छा है। सत्तू आयरन और प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है और यह पाचन के लिए भी बहुत अच्छा है। 

आप सत्तू को घर पर ही बना सकते हैं और स्टोर कर के रख सकते हैं। सत्तू का इस्तेमाल लिट्टी और परांठे में भरने के लिए किया भी किया जाता है। पंजाब में सत्तू जौ से भी बनाया जाता है। भुने चने का सत्तू बिहार, उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश और बंगाल में काफी लोकप्रिय है। यदि आपने पहले कभी सत्तू नहीं चखा है, तो सत्तू शरबत शुरुआत करने का सबसे अच्छा तरीका है। 

सत्तू शरबत रेसिपी | Sattu Sharbat Recipe Hindi

सत्तू शरबत सामग्री | Ingredients – Sattu Sharbat Recipe Hindi

  • चने का सत्तू / Chana Sattu : 3 चम्मच 
  • शक्कर या गुड़ / Powdered Jaggery : 2 चम्मच ( अपने स्वाद के अनुसार एडजस्ट कर लें )
  • ठंडा पानी / Chilled Water : 1 गिलास 
  • नींबू रस / Lemon Juice : 1 चम्मच 
  • काला नमक / Black Salt : 1/4 चम्मच 

सत्तू शरबत रेसिपी | Sattu Sharbat Recipe Hindi

Step 1 : सत्तू शरबत रेसिपी | Sattu Sharbat Recipe Hindi

सत्तू शरबत बनाने के लिए एक कटोरे में ठंडे पानी में गुड़ मिला लेते हैं। इसे पूरी तरह घुल जाने देते हैं। सत्तू के शरबत के लिए पिसे हुए गुड़ का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है. यदि गुड़ उपलब्ध नहीं है तो हम चीनी या ब्राउन शुगर का उपयोग कर सकते हैं।

Step 2 : सत्तू शरबत रेसिपी | Sattu Sharbat Recipe Hindi

अब इस में सत्तू पाउडर डालते हैं और अच्छी तरह मिला कर घोल लेते हैं। सत्तू एक गाढ़ा पाउडर है इसलिए हमें इसे लगातार एक चम्मच से मिलते रहना होता है जिससे कि यह पूरी तरह से पानी में घुल जाये। अच्छी तरह से मिलाने के लिए फोर्क / कांटे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 

जब गुड़ और सत्तू का पाउडर ठंडे पानी में पूरी तरह घुल जाए तो अब इसमें नींबू का रस और काला नमक मिला लेते हैं। अछि तरह से सरे सामग्री को मिला लेते हैं। 

Step 3 : सत्तू शरबत रेसिपी | Sattu Sharbat Recipe Hindi

यदि आप चाहें तो बर्फ के टुकड़े डाल लें । अब सत्तू शरबत बिलकुल तैयार है। यह सबसे आसान सत्तू शरबत  रेसिपी है। इसके अलावा भी सत्तू शरबत में और भी कई तरह के फ्लेवर हो सकते हैं। इलायची पाउडर या दालचीनी पाउडर जैसे फ्लेवर मिलाने से सत्तू शरबत का स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

सत्तू शरबत तैयार हो जाने पर इसे ठंडा-ठंडा परोसें। 

सत्तू के कुछ अन्य रेसिपी 

सत्तू के कई तरह के रेसिपी बनाये जा सकते हैं। बिहार का मशहूर लिट्टी चोखा लिट्टी में सत्तू भरकर बनाया जाता है। सत्तू के लड्डू भी बनाये जाते हैं। सत्तू के कटलेट भी बनाये जा सकते हैं और सत्तू के भरवां परांठे भी बनाये जा सकते हैं। 

ब्रेकफास्ट रेसिपी 

ओट्स पैनकेक रेसिपी | Oats Pancake Recipe Hindi

Beatific Uttarakhand !

Leave a Reply