Janjira Kila Hindi : भारत के प्राचीन किलों में महाराष्ट्र के रायगढ़ में स्थित जंजीरा किला १५ वें शताब्दी में बना किला है। यह किला मुरुड गांव में है और इसलिए इसे मुरुड जंजीरा किला भी कहा जाता है। यह किला समुद्र में एक आइलैंड पर बनाया गया था।

जंजीरा किला अपने ख़ास आर्किटेक्चर के लिए न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में जाना जाता है। यह किला भारत के सबसे मजबूत किलों में से है और एकमात्र समुद्री किला है।

जंजीरा किला – निर्माण | Janjira Kila Hindi

जंजीरा शब्द का मतलब होता है बंदरगाह या पोर्ट। जंजीरा किले को मेदकोट नाम से जाना जाता था। मेदकोट का अर्थ होता है लकड़ी से तैयार की गयी तट बंदी। यह किला जहाँ पर बना हुआ है वहां पहले मछुआरे रहा करते थे। उन दिनों यहाँ लुटेरों का काफी दर रहता था। तब मछुआरों के परमूलह राम पाटिल को यहाँ पर एक किला बनाने का विचार आया। यह निश्चय किया गया कि मछुआरों के इस किले का निर्माण विशाल चट्टान पर लकड़ी से किया जायेगा। किला बनाने के लिए मछुआरों ने उस समय अहमदनगर के निजाम थाणेदार की सहमति लेकर इस किले का निर्माण कराया था।

Janjira Kila Hindi
Janjira Kila Hindi

जंजीरा किला इतिहास | History – Janjira Kila Hindi

जंजीरा किले के निर्माण कार्य के पूरा होते ही अहमदनगर सल्तनत के निजाम शाह ने मछुआरों के सरदार राम पाटिल से जंजीरा किला खाली करने के लिए कह दिया था लेकिन मछुआरों ने इस किले को छोड़ने से मना कर दिया। यह किला सामरिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण किला था। अहमदनगर निजाम इस किले की बनावट से बहुत प्रभावित था और सुरक्षा की दृष्टि से इस किले के लोकेशन के महत्त्व को समझ चुका था तो उसने इस किले को हथियाने के ठान ली थी।

उसने अपने सेनापति पिरम खान को मेदकोट किले की जिम्मेदारी सौंप दी। सेनापति पिरम खान एक व्यापारी बनकर अपने सैनिकों और तीन जहाजों के साथ यहाँ पर आया। पिरम खान ने खुद को शराब का व्यापारी बताया और बड़ी चतुराई से मछुआरों के प्रमुख राम पाटिल से दोस्ती भी कर ली। उस समय राम पाटिल ही इस किले का करता धर्ता था और पिरम खान के लिए वह एक महत्वपूर्ण व्यक्ति था। पिरम खान जनता कि राम पाटिल की सहायता के बिना वह किले को नहीं समझ सकता।

एक रात को मौका पा कर पिरम खान ने अपने सैनिकों के साथ किले पर धावा बोल दिया और जंजीरा किले पर अपना अधिकार कर लिया। लकड़ी के बने किले को पिरम खान ने बाद में पत्थर से बनाया और सामरिक दृष्टि से एक बेहद मजबूत किले का नर्माण कराया।

जंजीरा शब्द का अर्थ | Meaning of Janjira – Janjira Kila Hindi

जंजीरा शब्द अरबी भाषा के जजीरा शब्द का बिगड़ा हुआ रूप है। जजीरा का अर्थ होता है टापू या आइलैंड। यह किला एक आइलैंड पर बना हुआ है जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 90 फीट की है। जंजीरा किला किला चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है और इसीलिए इस किले को आईलैंड फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है।

आर्किटेक्चर – जंजीरा किला | Architecture – Janjira Kila Hindi

जंजीरा किला लगभग 350 वर्ष पहले बना हुआ किला है। जंजीरा किले को अजेय दुर्ग नहीं कहा जाता है। चारों ओर समुद्र से घिरा यह किला सुरक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण था।

जंजीरा किला परिसर | Janjira Kila Hindi

जंजीरा किले की दीवारें लगभग 40 फुट ऊंची हैं। इतिहासकारों के अनुसार इस किले की नींव लगभग 20 फीट गहरी है। इस किले के निर्माण में लगभग 22 वर्षों का समय लगा था। जंजीरा किला 22 एकड़ में फैला हुआ विशाल किला है। इस किले में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 22 सुरक्षा चौकियां भी बनी हुई हैं । जंजीरा किले की दीवारें बहुत मजबूत हैं । यह किला काले ग्रेनाइट से बना हुआ है। किले के अंदर  सबसे ऊंचा भाग शाही महल है। किले के अंदर कई मस्जिदें , रसोई और घर बने हुए हैं। किले में पीर पंचायतन और पुराने समय के बने घोड़ों के तबेले भी देखे जा सकते हैं।

मुख्य दरवाजे – जंजीरा किला | Main Gate – Janjira Kila

किले के अंदर जाने के लिए तीन दरवाजे हैं जिनमें से दो मुख्य दरवाजे हैं और एक को चोर दरवाजा कहा जाता है। बाहर से देखने पर किले में जाने का कोई भी रास्ता दिखाई नहीं देता है। किले के दरवाजों में एक दरवाजा पूर्व की ओर राजापुरी की तरफ खुलता है और दूसरा दरवाजा ठीक उसके विपरीत समुद्र की ओर खुलता है। इस किले को इस गया था कि बिलकुल पास आने पर ही किला दिखाई देता था।

Janjira Kila Hindi

किले के मुख्य द्वार पर हाथियों को दिखाया गया है जो बुद्धि और शक्ति का प्रतीक है। किले के पीछे की तरफ के दरवाजे को दरिया दरवाजा कहा जाता था क्योंकि यह समुद्र की ओर खुलता है। 

जंजीरा किले में सिद्दी शासकों ने 20 वर्षो तक शासन किया। उनके द्वारा इस्तेमाल की गई तोपें आज भी यहां पर मौजूद हैं। ये तोपें हर एक सुरक्षा चौकी पर रखी हुई हैं । जंजीरा किले में 19 बुर्ज बनवाए गए थे और हर एक बुर्ज के बीच 90 फुट से भी ज्यादा का अंतर है।

मुख्य तोपें – जंजीरा किला | Canons – Janjira Kila

Janjira Kila Hindi

जंजीरा किले में राखी तोपों में कलाल बांगड़ी, लाडाकासम और चावरी तोपें यहाँ देखने को मिलती है। कलाल लम्बी तोप है। इस तोप की लम्बाई लगभग 18 फ़ीट है। किले में स्थित ये तोपें यहाँ आये टूरिस्ट्स के लिए मुख्य आकर्षण हैं।

तालाब – जंजीरा किला | Ponds and Lake – Janjira Kila

जंजीरा किले के अंदर पानी के दो बड़े बड़े तालाब हैं। इस किले में एक नगर बसाया गया था और नगर के पानी के जरूरतों को पूरा करने के लिए या तालाब बनाये गए थे। इनमें से एक तालाब को मीठे पानी की झील कहा जाता है। आश्चर्य का विषय है कि चारों ओर से खारे समुद्र से घिरे इस किले में मीठे पानी के व्यवस्था कैसे की गयी। किले के बीचो बीच एक बड़ा परकोटा भी है।

Janjira Kila Hindi

शाह बाबा का मकबरा | Shah Baba Tomb –

जंजीरा किले मे शाह बाबा का मकबरा भी बनाया गया है।

इतिहासकारों के अनुसार किले में रखी जाने वाली तोपों की संख्या 500 से भी अधिक है। जंजीरा किला सिद्दी शासकों की राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। इस किले से शासन करने वाले अंतिम शासक का नाम सिद्दी मोहम्मद खान था । मोहम्मद खान के बाद किले में बसे लोग यहाँ से बाहर निकलने लगे थे। स्वतंत्रता के बाद यह किला आजाद भारत में शामिल कर लिया गया।

अजेय जंजीरा किला | Invincible Fort – Janjira Kila

यह किला ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी बनावट के लिए प्रसिद्ध है। यह भारत के पश्चिमी तट का एकमात्र ऐसा किला है जिसे शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज , ब्रिटिश, पुर्तगाली आदि ने जीतने का प्रयास किया था लेकिन कहा जाता है कि कोई भी इस किले को नहीं जीत पाया। इसीलिए इस किले को एक अजेय दुर्ग माना जाता है। इतिहासकारों का मानना है इस किले पर अनेकों बार हमले हुए लेकिन कोई भी इस किले के अंदर नहीं जा सका।

टिकट – जंजीरा किला | Ticket for Janjira Kila

जंजीरा किला देखने के लिए किसी भी तरह का कोई टिकट नहीं है। क्योंकि यह किला समुद्र में एक आइलैंड पर स्थित है तो किले तक पहुंचने का एकमात्र जरिया बोट है। किले तक पहुंचने के लिए बोट का टिकट लेना होता है। बोट टिकट ले कर आप यहाँ पहुंच सकते हैं।

खुलने का समय | Timings – Janjira Kila Hindi

जंजीरा किला टूरिस्ट्स के लिए सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम को 6:00 बजे तक खुला होता है। किले को पूरी तरह से देखने के लिए लगभग २ घंटे का समय चाहिए।

जंजीरा किला कैसे पहुंचे ? How to reach Janjira Kila

अगर आप फ्लाइट ट्रेवल कर रहे हैं तो जंजीरा किले तक पहुंचने के लिए सबसे नजदीक का एयरपोर्ट मुंबई का छत्रपति शिवाजी एयर पोर्ट है। यहाँ से जंजीरा किला लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मुंबई के छत्रपति शिवजी एयरपोर्ट पहुंचने पर टैक्सी से यहाँ आसानी से पंहुचा जा सकता है।

अगर आप ट्रेन ट्रेवल कर रहे हैं तो जंजीरा किले के सबसे नजदीक का रेलवे स्टेशन रोह रेलवे स्टेशन है। यहाँ से किले के 40 किलोमीटर है।

जंजीरा किला तक पहुंचने के लिए अगर आप रोड ट्रेवल कर रहे हैं तो भी यह किला जिस तट पर के अच्छी रोड कनेक्टिविटी है। मुंबई और आस पास के शहरों से मुरुड के लिए महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट बस या फिर प्राइवेट वहिक्ल से आसानी से पंहुचा का सकता है।

वर्तमान स्थिति | At Present Janjira Kila

हालाँकि वर्तमान समय में यह किला काफी खंडहर बन चुका है लेकिन फिर भी यह किला अपनी विशेष लोकेशन और बनावट के कारण बहुत प्रसिद्ध है। बोट से किले तक पहुंचना अपने आप में एक बड़ा आकर्षण है। किले के अंदर जाने पर टूरिस्ट्स यहाँ के प्रसिद्द तोप को देख कर आश्चर्य से भर जाते हैं।

इस किले  की बनावट को देखने के लिए हर वर्ष दूर-दूर से बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स यहां आते हैं। 

आसपास के अन्य पर्यटक स्थल  जंजीरा किला के आसपास के अन्य पर्यटक स्थलों में यहां का  गराबी  बांध,   कासा किला , मरूद बीच,  अहमदगंज महल तथा गाराम्बी वॉटरफॉल प्रमुख है।