नयी उमंग - हिंदी, टूरिस्ट

पदमा महल हज़ारीबाग | Padma Mahal Hindi Hazaribagh

Padma Mahal Hazaribagh Hindi

Padma Mahal Hazaribagh Hindi

 पदमा महल हज़ारीबाग Padma Mahal Hindi Hazaribagh : पदमा महल देश के झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले में स्थित एक ऐतिहासिक ईमारत है। पदमा महल  हजारीबाग शहर से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पदमा महल को राजा राम नारायण सिंह के वंशजों के महल के रूप में भी जाना जाता है। रामगढ़ स्टेट का यह मुख्य महल है ।

हजारीबाग में अनेकों पर्यटक स्थल है लेकिन पदमा महल का अपना एक विशेष स्थान है। पदमा महल हजारीबाग से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर  पटना रांची रोड एनएच  33 के किनारे पदमा गांव में स्थित है। एनएच 33 रोड पर सड़क के किनारे राजा रामगढ़ द्वारा बनवाया गया एक मुख्य द्वार भी है इस द्वार को पदमा गेट  के नाम से जाना जाता है । 

पदमा महल को राजा कामाख्या नारायण सिंह के स्थायी निवास स्थान के रूप में भी जाना जाता है। पदमा पहले रामगढ़ राज्य की राजधानी हुआ करता था। पदमा का यह महल ऐतिहासिक धरोहर है ।

Padma Mahal, Hazaribagh

पदमा महल का इतिहास  | History – Padma Mahal Hindi

Padma Mahal Hindi

पदमा महल का इतिहास बादम के किले से जुड़ा हुआ है। बादम यानी करणपुरा रियासत की स्थापना बाघ देव और सिंह देव नाम के दो भाइयों ने की थी। ये दोनों भाई नागवंश शासकों के साथ और उनके लिए काम किया करते थे लेकिन एक बार राजा से मनमुटाव होने पर उन्होंने नागवंश शासकों का साथ छोड़ दिया और अपनी एक रियासत की स्थापना की।  उसी श्रंखला के छठे राजा हेमंत नारायण सिंह ने बादम किले का निर्माण कराया था। राजा हेमंत नारायण सिंह ने सन 1604 से सन 1661 तक राज्य किया था। 

बादम किले में रहने वाले आखिरी राजा दलेल सिंह थे। मुग़लों के लगातार हो रहे आक्रमणों से तंग आ कर उन्होंने अपनी राजधानी बादम ( बड़कागाँव ) से रामगढ़ / पदमा में स्थानांतरित कर दी।  पदमा इनकी अंतिम राजधानी थी। उन्हीं के आगे आने वाले वंशजों ने इस महल का निर्माण कराया था। 

पदमा महल  | Padma Mahal Hazaribagh Hindi

पदमा थाना में  प्रवेश करने पर पदमा महल तक पहुंचा जाता है। यह महल  लगभग 200 से 250 साल पुराना माना जाता है। पदमा महल का यह परिसर लगभग 20 एकड़ में फैला हुआ है।  इस विशाल महल के सामने काफी बड़ा मैदानी स्थान है जहां पर अनेकों वृक्ष लगाए गए थे। महल के पास से केवटा नदी गुजरती है जो  इसके व्यू को और सुन्दर बना देती है। पदमा महल की दीवारों पर बनाई गई कलाकृति और नक्काशी बहुत खूबसूरत है।

हवा महल – पदमा महल | Hawa Mahal – Padma Mahal Hazaribagh Hindi

पदमा महल का एक भाग हवा महल के नाम से जाना जाता है। हवा महल के गुंबद में लगभग 30 फीट के व्यास में  बल्ब लगाया गया है जिसकी रोशनी से पूरा क्षेत्र कभी रोशन हुआ करता था हालाँकि आज यह अपने सुन्दरतम रूप में नहीं है और उजाड़ हो गए हैं।  इस महल में बड़ी-बड़ी खिड़कियां और दरवाजे बनाए गए थे। 

पदमा महल – रानी का स्नानागार | Queens’s Pond – Padma Mahal Hazaribagh Hindi

महल का दूसरा मुख्य आकर्षण यहां का रानी का स्नानागार है जो कि बेहद खूबसूरती के साथ बनवाया गया था। विज्ञान और तकनीकी का बेजोड़ उदाहरण इस स्नानागार में पानी को एक निश्चित तापमान पर रखने की उचित व्यवस्था की गई थी जिसके कारण गर्मी और सर्दी के समय में पानी का एक निश्चित तापमान बना रहता था। 

रानी के स्नानागार को हवामहल से कुछ दूरी पर बनाया गया था जो कि चारों तरफ से सीढ़ियों से घिरा हुआ था। स्नानागार के पास ही बने मंदिर में पूजा की जाती थी।

पदमा महल – वॉच टावर | Watch Tower – Padma Mahal Hindi

महल के रानी के स्नानागार से कुछ दूर एक वॉच टावर बनवाया गया था जो कि तीन मंजिला वॉच टावर था। यहाँ से सैनिक आस पास के क्षेत्रों पर निगरानी रखते थे।   

लक्ष्मी निवास राजमहल | Lakshmi Niwas Rajmahal – Padma Mahal Hazaribagh Hindi

पदमा किले का अन्य मुख्य आकर्षण यहां का राजा का किला है। राजा का किला हवामहल से 1 किलोमीटर की दूरी पर बनाया गया था जिसको लक्ष्मी निवास या लक्ष्मी  पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। यह महल लगभग 4 एकड़ में फैला हुआ है। इस  महल पर की गई कलाकृति और नक्काशी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। 

राजा के महल में अनेकों कमरे बनाए गए थे। यहां पर सैनिकों के लिए अलग से कमरे थे । राजा के महल में अनेकों दर्पण लगवाए गए थे जो आज भी देखे जा सकते हैं । राजा के इस महल में लाइट की भी अच्छी व्यवस्था की गई थी। इस महल की दीवारें 40 से 50 इंच मोटी बनवाई गई थी। राजा के महल में दरवाजे और सीढ़ियां लकड़ी के बनवाये गए थे ।

यहां पर 200 से भी अधिक मंदिर बनवाए गए थे तथा अनेकों तालाबों का निर्माण भी कराया गया था।   

पदमा महल – वर्तमान | Padma Mahal – Present

पदमा महल एक विशाल आलीशान महल रहा होगा लेकिन अभी यह बहुत अच्छी हालत में नहीं है। टूरिस्ट मैप पर भी पदमा महल बहुत जाना माना महल नहीं हैं। अक्सर यहाँ आस पास के इलाकों से वही लोग आ पाते हैं जिन्हें यहाँ के इतिहास और इस महल के बारे में पहले से कुछ जानकारी है। 

पदमा महल – आस पास | Nearby Places

हज़ारीबाग़ का यह महल तो प्रसिद्द है ही साथ ही यहाँ के कुछ अन्य टूरिस्ट प्लेस भी प्रसिद्द हैं। हज़ारीबाग़ लेक , हज़ारीबाग़ हिल, हज़ारीबाग़ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी , संस्कृति आर्ट म्यूजियम , निर्मल महतो पार्क , कैनरी हिल , रजरप्पा मंदिर यहाँ के कुछ प्रमुख टूरिस्ट प्लेस हैं। 

पदमा कैसे पहुचें | How to reach Padma Mahal

पदमा झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 130 किलोमीटर स्थित है। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट या रांची स्थित रेलवे स्टेशन से पदमा तक सड़क के रास्तेटैक्सी या रेंट कार से पहुंच सकते हैं।

Champawat Tourist Places, Beatific Uttarakhand !

Leave a Reply