टूरिस्ट, धार्मिक स्थान,

सागर टूरिस्ट प्लेस | Sagar Tourist Places in Hindi

Sagar Tourist Palces

Sagar Tourist Palces

Sagar Tourist Places in Hindi : सागर (Saugor – सौगोर) मध्य प्रदेश में स्थित एक शहर है। सागर शहर की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत है। ब्रिटिश काल के दौरान यह सागर की मराठा रियासत की राजधानी थी। सागर शहर में किले, महल और मंदिर सहित कई ऐतिहासिक जगह हैं, जो इसके ऐतिहासिक महत्व को दर्शाते हैं। सागर शहर मध्य प्रदेश में बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्थित है। यह अपने प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और कई कृत्रिम ( अर्टिफिशियल ) झीलों के लिए जाना जाता है।

सागर के टूरिस्ट प्लेस में कुछ मुख्य आकर्षण राहतगढ़ किला, गढ़फरा मंदिर और सागर झील जैसे ऐतिहासिक स्थान शामिल हैं। सागर शहर का शांत वातावरण यहाँ आने वाले टूरिस्ट्स को बहुत पसंद आता है। 

सागर के टूरिस्ट प्लेस | Sagar Tourist Places in Hindi

सागर ऐतिहासिक , धार्मिक और प्राकृतिक टूरिस्ट आकर्षणों के लिए जाना जाता है। सागर शहर के मुख्य टूरिस्ट प्लेस हैं :

Rahatgarh Fort – Sagar Tourist Places in Hindi

राहतगढ़ किला सागर जिले के राहतगढ़ शहर में स्थित एक ऐतिहासिक किला है। यह किला इस क्षेत्र के महत्वपूर्ण इतिहास से टूरिस्ट्स का परिचय करता है। राहतगढ़ किला अपने आर्किटेक्चर के लिए भी जाना जाता है। राहतगढ़ किले मध्ययुगीन काल का है। इस किले का निर्माण 18वीं शताब्दी के दौरान किया गया था और इस किले ने कई शासकों और राजवंशों को देखा है। ऐसा माना जाता है कि इसका निर्माण महाराजा वेणी सिंह बुंदेला के शासनकाल के दौरान किया गया था, जो बुंदेला राजपूत शासक थे।      

Sagar Tourist Places in Hindi
Sagar Tourist Places in Hindi

यह किला भारतीय और मुगलआर्किटेक्चर के मिश्रण के साथ अपनी वास्तु विशेषताओं के लिए भी जाना जाता है। जैसा कि आमतौर पर किलों को पहाड़ी पर बने जाता था जिससे कि आस पास के एरिया पर सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखी  जा सके , राहतगढ़ किला भी एक पहाड़ी के ऊपर बना हुआ है। ऊँचाई पर होने के कारण किले से आस पास के एरिया का सुन्दर नजारा देखा जा सकता है। राहतगढ़ किला उन टूरिस्ट्स के लिए खास है जो इतिहास में रूचि रखते हैं और पुराने शहरों के इतिहास के बारे में जानना चाहते हैं।

गढ़फरा मंदिर | Sagar Tourist Places in Hindi

गढ़फरा मंदिर सागर में स्थित एक प्रमुख हिंदू मंदिर है। यह मंदिर प्रमुख हिन्दू आराध्य ,भगवान शिव को समर्पित है। गढ़फरा मंदिर सागर शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बड़ा महत्व रखता है। यह मंदिर अपने सुंदर वास्तु और पारंपरिक डिजाइन के लिए जाना जाता है। गढ़फरा मंदिर का निर्माण उत्तर भारतीय शैली में किया गया है। पुराने समय से ही यह मंदिर धार्मिक गतिविधियों का केंद्र रहा है और आज के समय में भी यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था की केंद्र के रूप में स्थापित है। मंदिर में भगवन शिव को समर्पित त्यौहार और उत्सव मनाये जाते हैं , विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित त्योहारों जैसे कि महा शिवरात्रि के दौरान यहाँ विशेष प्रार्थना आयोजित होते हैं । इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों और तीर्थयात्रियों का ताँता लगा रहता है।

सागर झील Sagar Tourist Places in Hindi

सागर झील सागर शहर में स्थित एक सुन्दर कृत्रिम (अर्टिफिशियल ) झील है। यह झील सागर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है और स्थानीय लोगों और टूरिस्ट्स , दोनों के लिए एक प्रसिद्द स्पॉट है। सागर झील काफी बड़ी है और इसी लिए यहाँ अनेकों एक्टिविटी की जा सकती हैं। सागर झील पर मुख्य रूप से लोग बोटिंग के लिए आते हैं। सागर झील अच्छी तरह से बनाए गए गार्डन्स और वाक वे से घिरी हुई है। स्थानीय लोग और टूरिस्ट शाम के समय यहाँ पर घूमने , आराम करने और सनसेट देखने के लिए आते हैं। सागर झील शाम को , सनसेट  के समय अपने सुन्दरतम रूप में होती है। सनसेट के समय झील के सतह पर नारंगी रंग बिखर जाता है और ये रंग झील के पानी में और भी ज्यादा सुन्दर लगते हैं। 

कान्हड़देवी मंदिर Sagar Tourist Places in Hindi

 कान्हड़ देवी मंदिर देवी कान्हड़ को समर्पित है और इस क्षेत्र में बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है।  कान्हड़ देवी को देवी दुर्गा का ही एक रूप माना जाता है। भक्त देवी का आशीर्वाद पाने के लिए कान्हड़ देवी मंदिर में आते हैं। यह मंदिर सागर शहर के बीच में स्थित है, जिससे टूरिस्ट्स के लिए यहाँ आसानी से पहुंच सकते हैं। कान्हड़ देवी मंदिर में पारंपरिक उत्तर भारतीय मंदिर आर्किटेक्चर से बना हुआ है। यह मंदिर विशेष रूप से देवी दुर्गा को समर्पित नवरात्रि के दौरान विशेष प्रार्थना और उत्सव का आयोजन करता है।

मकरोनिया झील Sagar Tourist Places in Hindi

मकरोनिया झील एक और झील है जो स्थानीय लोगों और टूरिस्ट्स, दोनों के लिए एक जाना माना पिकनिक स्पॉट है।  मकरोनिया झील भी एक कृत्रिम झील है जो एक स्ट्रीम पर बाँध बनाकर बनाई गई है। मकरोनिया झील का निर्माण सागर शहर और उसके आसपास के एरिया लिए पानी का जल बनाने के लिए किया गया था। मकरोनिया झील में अक्सर लोग बोटिंग करने के लिए आते हैं। मकरोनिया झील के आस पास अच्छी तरह से बनाए गए गार्डन्स और वाक वे से घिरा हुआ है।

मोतीलाल नेहरू पार्क Sagar Tourist Places in Hindi

मोतीलाल नेहरू पार्क सागर शहर में स्थित एक पब्लिक पार्क है। इस पार्क का नाम मोतीलाल नेहरू के नाम पर रखा गया है, जो भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता थे। सागर शहर के भीतर यह पार्क लोकल्स के लिए अच्छा समय बिताने का एक जरिया है। मोतीलाल नेहरू पार्क आम तौर पर जनता के लिए खुला रहता है।  

चितोरा झील Sagar Tourist Places in Hindi

चितोरा झील सागर जिले में स्थित एक और सुंदर कृत्रिम झील है। यह चितोरा शहर के पास स्थित है, जो सागर शहर से लगभग 18 किलोमीटर दूर है। चितोरा झील टूरिस्ट्स और लोकल्स के लिए एक सागर सहर से बाहर थोड़ी ही दूरी पर एक शांत और सुन्दर जगह है। चितोरा झील हरियाली से घिरी हुई है और एक शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह बहुत अच्छी जगह है जहाँ शांत माहौल में कुछ समय प्रकृति के बीच बिताया  जा सकता है।  सूर्योदय और सूर्यास्त के दौरान इस झील की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है।  चितोरा झील और इसके आस पास अनेकों प्रजातियों के लोकल और माइग्रेटरी बर्ड्स देखे जा सकते हैं। बर्ड्स लवर्स के लिए भी यह एक अच्छी जगह है। 

देवरी मंदिर Sagar Tourist Places in Hindi

 यह मंदिर देवी पार्वती को समर्पित है। देवरी मंदिर पारंपरिक उत्तर भारतीय शैली में बना हुआ है। भक्त देवरी मंदिर की यात्रा को तीर्थयात्रा के रूप में मानते हैं। नवरात्री के दौरान यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। 

चंदन नगर Sagar Tourist Places in Hindi

 चंदन नगर सागर शहर का एक इलाका है, जो ब्रिटिश कालीन आर्किटेक्चर के लिए जाना जाता है। यह शहर के ऐतिहासिक अतीत की झलक पेश करता है और एक अलग माहौल दिखाता है। 

एरन | Eran – Sagar Tourist Places in Hindi

Sagar Tourist Places in Hindi

एरन अपने पुरातात्विक अवशेषों, खासकर एरन स्तूप के लिए प्रसिद्ध है जो 5वीं और 6वीं शताब्दी में बना हुआ है। यह स्तूप एक महत्वपूर्ण बौद्ध स्मारक है और इसकी खास नक्काशी और मूर्तियों इसे महत्वपूर्ण टूरिस्ट प्लेस बनाते हैं। एरण साइट पर एक प्राचीन बौद्ध मठ के अवशेष हैं जिसमें विभिन्न मूर्तियां और शिलालेख हैं जो प्राचीन काल के दौरान क्षेत्र के इतिहास और संस्कृति की जानकारी प्रदान करते हैं। एरन में उल्लेखनीय आर्किटेक्चर और नक्काशी वाले कई प्राचीन हिंदू और जैन मंदिर हैं। यहाँ सबसे प्रसिद्ध मंदिर बड़ी कलचुरी मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। ये मंदिर क्षेत्र की स्थापत्य और कलात्मक विरासत को प्रदर्शित करते हैं।

Best Time to Visit – Sagar Tourist Places in Hindi

सागर शहर देखने घूमने आने के लिए  के लिए सबसे अच्छा समय काफी हद तक आपकी अपनी पसंद पर निर्भर करता है। आमतौर पर अक्टूबर से मार्च के महीनों को सागर शहर घूमने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस दौरान मौसम ठंडा और सुहावना होता है। दिन का तापमान थोड़ा नरम होता है लेकिन रात में काफी ठंड बढ़ जाती है। 

सागर में गर्मी बहुत पड़ती है और तापमान काफी ज्यादा हो जाता है। मई और जून महीने सबसे ज्यादा गर्म होते हैं।  गर्मी के दौरान दिन का तापमान अक्सर 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाता है। 

मानसून में सागर शहर और आस पास के एरिया में भारी बारिश होती है और कभी-कभी बाढ़ आ भी सकती है। अगर आप मानसून के माहौल और हरियाली यहाँ देखना चाहते हैं तो इस दौरान यहाँ आएं, हालंकि इस दौरान थोड़ा ज्यादा सावधानी बरतें। 

How to reach – Sagar Tourist Places in Hindi

सागर शहर भारत के विभिन्न हिस्सों से सड़क, रेल और हवाई मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

ट्रेन द्वारा: सागर शहर एक मुख्य रेलवे स्टेशन है । यह भारत भर के शहरों और कस्बों से जुड़ा हुआ है। सागर से जुड़ने वाली कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों में भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस, एलटीटी-विशाखापत्तनम एसएफ एक्सप्रेस और वाराणसी-मैसूर एक्सप्रेस शामिल हैं।

सड़क मार्ग द्वारा: सागर राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों के नेटवर्क से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आप बस, टैक्सी या प्राइवेट वाहनों द्वारा सड़क मार्ग से सागर पहुँच सकते हैं। सागर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 180 किलोमीटर दूर है। भोपाल से सागर पहुंचने के लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस से पहुंच सकते हैं या टैक्सी किराए पर ले सकते हैं। भोपाल से सागर की जर्नी में लगभग 4-5 घंटे लगते हैं। सागर जबलपुर से लगभग 260 किलोमीटर दूर है। मध्य प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के नजदीकी शहरों और कस्बों से सड़क मार्ग द्वारा भी सागर पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग द्वारा: सागर का निकटतम हवाई अड्डा जबलपुर में डुमना हवाई अड्डा है, जो लगभग 260 किलोमीटर दूर है। जबलपुर से आप सड़क मार्ग से सागर तक जा सकते हैं। जबलपुर  के लिए डोमेस्टिक फ्लाइट से सीधे या कनेक्टिंग फ्लाइट से पहुंच सकते हैं। 

Beatific Uttarakhand !

Leave a Reply