नयी उमंग - हिंदी, टूरिस्ट, धार्मिक स्थान,

अल्मोड़ा टूरिस्ट प्लेस | Almora Tourist Places Hindi

Almora Tourist Places Hindi

Almora Tourist Places Hindi

Almora Tourist Places Hindi : अल्मोड़ा या अलमाई (कुमाऊँनी भाषा में अल्मोड़ा को अलमाई कहा जाता है ) उत्तराखंड राज्य में एक कैंट / छावनी शहर है। हिमालय के कुमाऊं पहाड़ियों मैं स्थित अल्मोड़ा उत्तराखंड का एक प्रसिद्द हिल स्टेशन है। कोशी और सुयाल नदियाँ के किनारे बसा अल्मोड़ा हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए जाना जाता है।

सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत प्राचीन शहर अल्मोड़ा कुमाऊं का प्रसिद्द सांस्कृतिक केंद्र है। हिमालय के गोद में बसा हुआ अल्मोड़ा भारत और उत्तराखंड का एक प्रसिद्द टूरिस्ट सिटी है। साल भर टूरिस्ट्स को अपनी ओर आकर्षित करने वाला अल्मोड़ा समुद्र तल से लगभग 1600 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

Almora Tourist Places Hindi | अल्मोड़ा टूरिस्ट प्लेस

जीरो पॉइंट – बिनसर, अल्मोड़ा टूरिस्ट प्लेस | Zero Point – Binsar, Almora Tourist Places Hindi

जीरो पॉइंट , एक ऐसा लोकेशन जिसके आगे जाना संभव न हो , उसे ही जीरो पॉइंट कह दिया जाता है। ऐसे कई पॉइंट्स उत्तराखंड के अनेकों हिल स्टेशंस पर देखे जा सकते हैं। अल्मोड़ा का जीरो पॉइंट भी ऐसा ही है। जीरो पॉइंट तक पहुंचने के लिए लगभग 2 किलोमीटर तक ट्रेक कर के जा सकते हैं। ट्रैकिंग का पूरा रास्ता घने हरे पेड़ों से घिरा हुआ है। इन पेड़ों के बीच से जीरो पॉइंट तक पहुंचना बहुत सुकून भरा है। जीरो पॉइंट एक व्यू पॉइंट है और यहाँ से खुले आसमान और जंगल का विशाल व्यू देख सकते हैं।

बिनसर में स्थित जीरो पॉइंट यहाँ के सबसे अच्छे व्यू पॉइंट और सबसे प्रसिद्द टूरिस्ट पॉइंट के रूप में प्रसिद्द है। समुद्र तल से लगभग 2400 मीटर की ऊँचाई पर स्थित जीरो पॉइंट सनराइज और सनसेट का अद्भुत नजारा दिखता है। यहाँ आ कर आप जरूर थोड़ी देर तक रुक कर कुदरत के नज़रों का मजा लेना चाहेंगे, इसीलिए यहाँ पर टूरिस्ट अक्सर सुबह के समय आना पसंद करते हैं। इस जीरो पॉइंट से हिमालय की ऊंची चोटियों का 360 डिग्री व्यू मिलता है। यहाँ से केदारनाथ शिखर, शिवलिंग, और नंदा देवी चोटियों को भी देखा जा सकता है।

जागेश्वर धाम मंदिर, अल्मोड़ा टूरिस्ट प्लेस | Jageshwar Dham – Almora Tourist Places Hindi

Almora Tourist Places Hindi

अल्मोड़ा से 35 किलोमीटर की दूरी पर बसा जागेश्वर शहर प्राचीन मंदिर समूह के लिए प्रसिद्द है। बड़ी संख्या में यहाँ श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। जागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्द इस मंदिर समूह में छोटे बड़े 125 मंदिर हैं। जागेश्वर धाम धार्मिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान है। कहा जाता है की यह स्थान ऋषियों और देवताओं के तपस्या स्थली रहा है। यह भी कहा जाता है यहाँ खुद भगवन शिव ने भी तपस्या की थी। यहाँ स्थापित मंदिर के समूह के बारे में कहा जाता है कि इन मंदिरों के स्थापना पांडवों द्वारा की गयी थी और उनका जीर्णोद्धार ७ वें सदी में उस समय के शासकों द्वारा कराया गया था।

यहां के मंदिरों में से सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मंदिर जागेश्वर महादेव मंदिर है जो जटागंगा घाटी पर स्थित है। आर्केओलॉजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार इन मंदिरों का निर्माण अलग अलग समय पर होता रहा है। यहाँ पर स्थित अधिकांश मंदिरों का निर्माण 9वीं सदी में हुआ है।

शिवरात्रि पर यहाँ बड़े पूजा का आयोजन होती है। यहाँ स्थापित मंदिर उत्कृष्ट कला के उदहारण हैं।

कसार देवी शक्ति मंदिर, अल्मोड़ा टूरिस्ट प्लेस | Kasar Devi Shakti Mandir – Almora Tourist Places Hindi

वान एलन रेडिएशन बेल्ट, जो कि धरती के चारों और एक बेल्ट है, इस रेडिएशन बेल्ट के प्रभाव से मुक्त इस स्थान का अपना विशेष भौगोलिक महत्त्व है। पूरी दुनिया में केवल तीन ही जगहों पर रेडिएशन बेल्ट का असर नहीं है और यह जगह उन्ही तीनो में से एक है। अन्य दो स्थान हैं, पेरू में माचू पिचू और इंग्लैंड में स्टोनहेंज ।

हमेशा से यह जगह आध्यात्मिक साधना के लिए प्रसिद्द रही है और यहाँ स्वामी विवेकानंद ने भी आकर एक गुफा में ध्यान लगाया था। कहा जाता है कि यहाँ आ कर अगर ध्यान लगाया जाये तो परम शांति का अनुभव होता है।

कसार देवी शक्ति मंदिर लगभग 2500 साल पुराना है। माना जाता है कि यहाँ पर देवी दुर्गा ने कात्यायिनी का रूप ले कर असुर शुम्भ और निशुम्भ को मौत के घाट उतारा था। ब्राह्मी लिपि में लिखे शिलालेख भी यहाँ पर देखे जा सकते हैं। मंदिर के साइट से ही हिमालय के पहाड़ियों का सुन्दर दृश्य देखा जा सकता है। यहाँ आस-पास देवदार के घने जंगल देखे जा सकते हैं। कसार देवी के मंदिर के पहाड़ी से हिमालय की इस घाटी का बेहद खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर कसार देवी मंदिर परिसर में एक बड़ा मेला आयोजित किया जाता है।

चितइ मंदिर, अल्मोड़ा टूरिस्ट प्लेस | Chitai Mandir – Almora Tourist Places Hindi

Chitai Golu Devta Mandir
Chitai Golu Devta Mandir

चितई का मंदिर, इसे गोलू देवता चितई मंदिर के रूप में जाना जाता है। अल्मोड़ा शहर से लगभग 9 किमी दूर स्थित चितई का मंदिर अल्मोड़ा आने वाले टूरिस्ट्स के लिए एक विशेष स्थान है। यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच बहुत प्रसिद्द है और यहाँ आने वाले श्रद्धालु अपनी प्रार्थना को एक चिट्ठी कीतरह एक पेपर पर लिख कर मंदिर परिसरमें लगा देते हैं और अपनी इच्छा पूरी होने पर यहाँ आ कर घंटी बांधते हैं।

यह मंदिर भगवान शिव के अवतार गोलू देवता को समर्पित है। इस मंदिर को न्याय के देवता के स्थान के रूप में जाना जाता है। यहाँ आने पर मंदिर के गेट से मुख्य मंदिर तक के रास्ते में बड़ी संख्या में जगह जगह लटकी हुई घंटियां सभी को बहुत पसंद आती हैं और लोग कुछ समय यहाँ बैठ कर हवा में जहां जहां करती इन घंटियों की सुनना पसंद करते हैं। इन घंटियों के कारण इस चितई मंदिर को लाख घंटियों का मंदिर भी कहा जाता है।

जलना, अल्मोड़ा टूरिस्ट प्लेस | Jalna – Nearby, Almora Tourist Places Hindi

जालना अल्मोड़ा से लगभग 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक छोटा सा गांव है। व्यस्त टूरिस्ट शहरों के भीड़ भाड़ से दूर स्थित जालना एक परफेक्ट ट्रैकिंग प्लेस है। शांत और प्रकृति से भरपूर जालना ऐसे टूरिस्ट्स को बहुत पसदं आता है जो ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर नहीं जाना चाहते हैं। अगर आप अपनी छुट्टियों में से कुछ समय प्रकृति के शांतिपूर्ण माहौल में बिताना पसदं करते हैं तो जालना आपके लिए देखने वाली जगह है।

ब्राइट एन्ड कार्नर, अल्मोड़ा टूरिस्ट प्लेस | Bright End Corner – Almora Tourist Places Hindi

ब्राइट एन्ड कार्नर अल्मोड़ा से कुछ ही दूरी पर स्थित एक टूरिस्ट अट्रैक्शन है जहाँ पर टूरिस्ट्स सनराइज और सनसेट देखने के लिए आते हैं। शाम के समय ख़ास कर यहाँ में टूरिस्ट्स आते हैं और डूबते सूरज से सुनहरे हुए आसमान का नजारा सभी को बेहद पसंद आता है।

ब्राइट एन्ड कार्नर स्वामी विवेकानंद के मेमोरियल के रूप में भी जाना जाता है। स्वामी विवेकानंद ने यहाँ पर कुछ समय बिताया था। ब्राइट एन्ड कार्नर में विवेकानद मेमोरियल , रामकृष्ण कुटीर और विवेकानदं लाइब्रेरी भी है।

बिनसर, अल्मोड़ा टूरिस्ट प्लेस | Binsar – Nearby, Almora Tourist Places Hindi

बिनसर अल्मोड़ा से 33 किमी की दूरी पर स्थित एक छोटा हिल स्टेशन है जो अपने प्राकृतिक व्यू और सुंदरता के लिए जाना जाता है। बिनसर ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए भी टूरिस्ट्स के बीच काफी प्रसिद्द है। अल्मोड़ा आने वाले टूरिस्ट्स बिनसर में जीरो पॉइंट देखने के लिए जरूर आते हैं। जीरो पॉइंट के अलावा भी यहाँ पर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी स्थित है जहाँ टूरिस्ट्स सुबह के समय ट्रैकिंग के लिए आते हैं। बिनेश्वर मंदिर और गोलू देवता के मंदिर भी टूरिस्ट्स बड़ी संख्या में बिनसर आते हैं।

कटारमल सूर्य मंदिर, अल्मोड़ा टूरिस्ट प्लेस | Katarmal Surya Mandir – Almora Tourist Places Hindi

कटारमल सूर्य मंदिर का निर्माण कत्यूरी राजा कटारमल्ला ने 9वीं से 13वीं शताब्दी के बीच करवाया था। अल्मोड़ा से लगभग 17 किमी दूर स्थित कटारमल सूर्य मंदिर एक ऐतिहासिक धरोहर है। उड़ीसा में स्थिर कोणार्क सूर्य मंदिर के बाद कटारमल सूर्य मंदिर को दूसरा महत्वपूर्ण सूर्य मंदिर माना जाता है। यह मंदिर पहाड़ के छोटी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग २ किलोमीटर तक ट्रेक कर के जाना होता है।

800 साल पुराने कटारमल सूर्य मंदिर परिसर में छोटे बड़े अन्य 45 मंदिर स्थित हैं। इन मंदिरों में से कुछ मंदिर भगवन शिव, उनकी पत्नी पार्वती और अन्य देवी देवताओं को समर्पित हैं।

डियर पार्क, अल्मोड़ा टूरिस्ट प्लेस | Deer Park – Almora Tourist Places Hindi

चीड़ के पेड़ों से घिरा डियर पार्क एक नेचुरल पार्क है जहाँ हिरन , भालू और तेंदुआ भी देखा जा सकता है। डियर पार्क बच्चों को काफी पसंद आता है। यह पार्क अल्मोड़ा निवासियों के लिए भी एक पिकनिक स्पॉट है।

गोविन्द बल्लभ पंत म्यूजियम, अल्मोड़ा टूरिस्ट प्लेस | Govind Vallabh Pant Museum – Almora Tourist Places Hindi

गोविंद बल्लभ पंत म्यूजियम 1980 में निर्मित है। उत्तराखंड के विकास में अपना जीवन समर्पित करने वाले गोविन्द बल्लभ पंत के नाम पर इस म्यूजियम का नाम रखा गया है। इस म्यूजियम में कत्युरी और चंद शासकों के समय की प्राचीन वस्तुओं को संरक्षित किया गया है। इसके आलावा यहाँ पर गोविन्द बल्लभ पंत के स्मृतियों को भी सरंक्षित किया गया है। इस म्यूजियम का सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से बहुत महत्त्व है। यह म्यूजियम सोमवार को और अन्य सरकारी छुट्टियों पर बंद रहता है।

मार्टोला और सिमटोला, अल्मोड़ा टूरिस्ट प्लेस | Martola and Simtola – Almora Tourist Places Hindi

मार्टोला और सिमटोला अल्मोड़ा का प्रसिद्द टूरिस्ट पॉइंट है। मार्टोला अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए जाना जाता है। अल्मोड़ा से केवल 10 किमी की दूरी पर स्थित मार्टोला हरे-भरे जंगलों और घास के मैदानों के लिए प्रसिद्द है।

सिमटोला भी मार्टोला की ही तरह एक और शांत स्थान है जहाँ प्रकृति अपने सुन्दर रूप में भरपूर है। अल्मोड़ा से केवल 5 किमी दूर स्थित सिमटोला भी एक प्रसिद्द टूरिस्ट पॉइंट है। यहाँ पर अक्सर टूरिस्ट कैंपिंग और ट्रैकिंग के लिए आते हैं।

मल्ला महल – अल्मोड़ा टूरिस्ट प्लेस | Malla Mahal – Almora Tourist Places Hindi

Malla Mahal Almora, Hindi
Malla Mahal Almora, Hindi

अल्मोड़ा स्थित मल्ला महल १६वें सदी में चंद्र वंश  द्वारा बनवाया गया एक महल है जो कुमाऊँ के एक सांस्कृतिक धरोहर है। 

टूरिस्ट एक्टिविटीज – अल्मोड़ा टूरिस्ट प्लेस | Activities – Almora Tourist Places Hindi

ट्रैकिंग | Trekking in Almora

अल्मोड़ा में ट्रैकिंग एक मुख्य एक्टिविटी है। ख़ास कर गर्मियों में यहाँ के घास के मैदान ट्रैकिंग के लिए एकदम परफेक्ट हैं। टूरिस्ट यहाँ पर छोटे ट्रेक्स पर भी जा सकते हैं और अनुभवी ट्रेककेरस यहाँ से लम्बे ट्रेक्स पर बहुत जाते हैं।

मुख्य ट्रेक : बिनसर से जागेश्वर , कसार देवी – बिनसर ट्रेक

ये आसान ट्रेक हैं और इनमे २ से ४ दिन का समय लगता है। इन आसान ट्रेक्स के अलावा कुछ मुश्किल ट्रेक भी हैं जिन्हे अनुभवी ट्रैक्केर्स बहुत पसंद करते हैं।

कैंपिंग | Camping in Almora

ट्रैकिंग के साथ साथ कैंपिंग भी यहाँ काफी प्रसिद्द है। कई दिनों के ट्रैक पर जाने वाले टूरिस्ट रात में रुकने के लिए बीच बीच में कैंपिंग करते हुए जाते है।

अल्मोड़ा नाम क्यों पड़ा ? Why Name – Almora Tourist Places Hindi

अल्मोड़ा का यह नाम कुमाऊँ रीजन में पाए जाने वाले एक पौदे किल्मोड़ा से आया है। इसका इस्तेमाल कटारमल सूर्य मंदिर में बरतना धोने के लिए किया जाता था।

अल्मोड़ा कैसे पहुचें | How to reach – Almora Tourist Places Hindi

फ्लाइट से | By Flight to Almora

अल्मोड़ा के सबसे पास पंत नगर एयरपोर्ट है। पंत नगर से अल्मोड़ा पहुंचने के लिए बस और टैक्सी उपलब्ध रहती हैं।

ट्रेन से | By Train to Almora

अल्मोड़ा के सबसे पास का रेलवे स्टेशन काठगोदाम है । काठगोदाम से अल्मोड़ा तक के दूरी लगभग ८० किलोमीटर है। काठगोदाम से बस और टैक्सी से अल्मोड़ा पहुंच सकते हैं।

सड़क के रास्ते | By Road to Almora

मोटर बाइकिंग में रूचि रखने वाले बहुत से टूरिस्ट अल्मोड़ा तक बाइक राइड करके भी आते हैं।

अगर आप अपनी कार से ट्रेवल कर रहे हैं तो अल्मोड़ा तक आसानी से पहुंच सकते हैं। उत्तराखंड स्टेट ट्रांसपोर्ट के बस द्वारा अल्मोड़ा तक सड़क के रस्ते पंहुचा जा सकता है।

शॉपिंग – अल्मोड़ा टूरिस्ट प्लेस | Shopping – Almora Tourist Places Hindi

अल्मोड़ा का लाला बाजार सबसे प्रसिद्द और २०० साल पुराना मार्किट है। यहाँ आपको ऊनी कपडे और क्राफ्ट का सामान खरीदते टूरिस्ट्स मिल जायेंगे। अल्मोड़ा एक प्रसिद्द टूरिस्ट प्लेस है और लाला बाजार के आलावा भी यहाँ पर कई छोटे बड़े बाजार हैं जहाँ पर आप अपनी सुविधा के हिसाब से शॉपिंग कर सकते हैं।

खाना | Food in Almora

अल्मोड़ा में बहुत से रेस्टॉरेंट्स हैं जहाँ आप हर तरह का खाना एन्जॉय कर सकते हैं।

रहना / होमस्टे / रिसॉर्ट्स / होटल | Stay – Almora Tourist Places Hindi

अल्मोड़ा और इसके आस पास घूमने और सभी टूरिस्ट स्पॉट देखने के लिए 3 से 4 दिन का टाइम लगता है । अगर आप ट्रैकिंग को भी अपने प्लान में शामिल करते हैं तो यह समय और लम्बा हो जाता है। यहाँ लगभग पूरे साल ही टूरिस्ट्स आते रहते हैं ।

गर्मियों में यहाँ बुकिंग कन्फर्म कर के ही जाना चाहिए। अल्मोड़ा एक प्रसिद्द टूरिस्ट प्लेस है और अक्सर यहाँ होटल और होमस्टे खली नहीं मिलते हैं। ऐसे में यहाँ बुकिंग कन्फर्म कर के ही आना सही रहता है। यहाँ रहने के लिए हर बजट में होटल और होमस्टे मिल जायेंगे। होटल बुकिंग के लिए आप ऑनलाइन होटल्स बुक कर सकते हैं।

अल्मोड़ा जाने का समय / मौसम | Best time to visit – Almora Tourist Places Hindi

अल्मोड़ा आने के लिए सबसे अच्छा मौसम गर्मियों का है क्योंकि जब उत्तर भारत के मैदानों में बहुत भीषण गर्मी पड़ रही होती है तब भी यहाँ मौसम सुहाना रहता है और अक्सर टूरिस्ट्स यहाँ ऐसे मौसम में आना पसंद करते हैं। एडवेंचर टूरिज्म के पॉपुलर होने के बाद से कैंपिंग, ट्रैकिंग और अन्य एडवेंचर एक्टिविटी के लिए मार्च से मई तक यहाँ काफी संख्या में टूरिस्ट्स आते रहते हैं।

सर्दियॉं में बर्फ पड़ने के दौरान भी यहाँ टूरिस्ट्स नवंबर से फरवरी तक आना पसंद करते हैं। मानसून के मौसम में लैंडस्लिड्स के चलते यहाँ ज्यादा टूरिस्ट्स नहीं होते हैं।

किसी भी मौसम में यहाँ आते समय अपने साथ गर्म कपडे रख लेना चाहिए क्योंकि दिन में भले ही ज्यादा ठंडा न हो , लेकिन सुबह और शाम को मौसम काफी ठंडा हो जाता है।

Almora Tourist Places, Beatific Uttarakhand !

Leave a Reply