Fateh Sagar Lake Hindi Udaipur : फतेह सागर लेक, उदयपुर शहर की प्रसिद्द और बड़ी झीलों में से एक है। फतेह सागर लेक उदयपुर घूमने आने वाले टूरिस्ट्स और यहाँ रहने वालों के लिए भी एक मुख्य आकर्षण है। इसी लेक के पास उदयपुर के कुछ और फेमस टूरिस्ट प्लेस भी हैं। उदयपुर जिसे हम झीलों के नगर और पूर्व के वेनिस के नाम से जानते हैं, इन सभी लेक का निर्माण अलग अलग समय पर मेवाड़ के राजाओं द्वारा करवाया गया है। उदयपुर के बाकी झीलों की तरह ये भी एक अर्टिफिशियल लेक है। मेवाड़ के महाराणा फतेह सिंह के नाम पर इस लेक का नाम फतेह सागर है।
फतेह सागर लेक : इतिहास | Fateh Sagar Lake Hindi Udaipur – History
मेवाड़ को सिंचाई और पीने का पानी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो और पानी के त्रासदी न हो , इसी को देखते हुए उदयपुर में इन झीलों का निर्माण कराया गया था। पिछोला लेक यहाँ बनाइए गयी सबसे पहली लेक है। इस लेक के किनारे पर सिटी पैलेस ऑफ़ उदयपुर है।
फतेह सागर लेक नाशपाती के आकार में बनाई गयी लेक है। इस लेक का निर्माण मेवाड़ के महाराण जय सिंह ने सन 1687 में करवाया था। इस लेक पर एक मिटटी का एक बांध बना हुआ था जो कि लेक के निर्माण के दो सौ साल बाद महाराणा फतेह सिंह के समय पर एक बाढ़ में बह गया था। महाराणा फतेह सिंह ने इस लेक पर एक नए बांध का निर्माण कराया। उन्ही के नाम पर इस लेक को फतेह सागर नाम दिया गया।
फतेह सागर लेक – एरिया | Area – Fateh Sagar Lake Hindi Udaipur
फतेह सागर लेक की लम्बाई लगभग 2.4 किलोमीटर और चौड़ाई 1.6 किलोमीटर है। इस तरह से फतेह सागर लेक उदयपुर के साउथ में लगभग 3.8 वर्ग किलोमीटर के एरिया में फैली हुई है। फतेह अगर लेक के अंदर तीन आईलैंड हैं।
फतेह सागर लेक : टूरिस्ट प्लेस | Tourist Attractions – Fateh Sagar Lake Hindi
फतेह सागर लेक उदयपुर का एक मुख्य आकर्षण है। लेक के तीन तरफ अरावली की पहाड़ियां और एक तरफ उदयपुर शहर का सुन्दर नज़ारा देखने लायक है। खास कर शाम के समय फतेह सागर लेक के चारों तरफ का माहौल बदल सा जाता है। शाम होते किनारे पर बड़ी संख्या में लोकल और टूरिस्ट्स आने लगते हैं। बहुत से लोग यहाँ साईक्लिंग करते हुए मिल जायेंगे और बहुत से लोग यहाँ वाक करते हुए भी मिलेंगे।
शाम को ही यहाँ चाट और बाकी स्ट्रीट फ़ूड की दुकानें भी खुल जाती है और टूरिस्ट बहुत एन्जॉय करते है। लेक के किनारे खड़े हो कर सनसेट बहुत ही सुन्दर अनुभव है। लेक में बोटिंग करना यहाँ के मुख्य एक्टिविटी है। लेक के अंदर 3 आइलैंड हैं जिनमें नेहरू गार्डन फतेह सागर लेक और उदयपुर का मुख्य आकर्षण है। इसके अलावा लेक के पास ही कुछ अन्य पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस भी हैं। सहेलियों की बाड़ी , महाराणा प्रताप मेमोरियल, राजीव गाँधी पार्क और कुछ और भी।
नेहरू गार्डन – फतेह सागर लेक | Nehru Garden – Fateh Sagar Lake Hindi
लेक का मुख्य आकर्षण एक आईलैंड पर बना नेहरू गार्डन है। यह एक गार्डन है जहाँ आप बोट से पहुंच सकते हैं। नेहरू गार्डन का शांत वातावरण और यहाँ से अरावली पहाड़ियों का दृश्य और साथ में सनसेट इस गार्डन को बहुत सुन्दर लोकेशन बनाता है। फतेहसागर लेक के बाहर एंट्री गेट पर बोटिंग के लिए टिकट ले कर अंदर जा सकते हैं। बोट से टूरिस्ट्स नेहरू गार्डन जाते हैं और वहां पर कुछ समय बिता सकते हैं। वापिस आने के लिए नेहरू गार्डन के गेट पर बोट रहती है और इन्ही बोट से आप वापिस आ सकते हैं। नेहरू गार्डन फतेह सागर लेक का मुख्य आकर्षण है। नेहरू गार्डन के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें !
बोटिंग – फतेह सागर लेक | Boating – Fateh Sagar Lake Hindi
फतेह सागर लेक में बोटिंग के लिए शाम का समय सबसे ज्यादा उपयुक्त है। आप यहाँ लक्ज़री बोटिंग के लिए जा सकते हैं और अगर एडवेंचर पसंद करते हैं तो स्पीड बोटिंग के लिए भी जा सकते हैं। फ़तेह सागर लेक में बोटिंग करने के लिए प्रति व्यक्ति टिकट 118 रुपये की टिकट है। बच्चों के लिए टिकट प्राइस कम है। इस टिकट से आप नेहरू गार्डन जा सकते हैं। हर कुछ देर में एंट्री गेट से बोट नेहरू गार्डन के लिए जाती रहती हैं। नेहरी गार्डन में कुछ समय बिता कर किसी भी वापिस आने वाली बोट में बैठ कर टूरिस्ट्स वापिस आ सकते हैं।
साईक्लिंग – फतेह सागर लेक | Cycling – Fateh Sagar Lake Udaipur
शाम के समय लेक के किनारे मौसम बहुत सुहाना होता है। इस समय पर टूरिस्ट्स यहाँ वाक के लिए और स्ट्रीट फ़ूड का मजा लेने के लिए आते हैं। फतेह सागर लेक के चारों तरफ रोड पर साइक्लिंग भी की जा सकती है। शाम के समय आपको यहाँ बहुत से लोग साइक्लिंग करते हुए मिलेंगे।
सोलर ऑब्जर्वेटरी – फतेह सागर लेक | Solar Observatory – Fateh Sagar Lake Hindi
फतेह सागर लेक में आइलैंड पर सोलर ऑब्जर्वेटरी स्थित है जिसे 1976 में डॉक्टर अरविन्द भटनागर द्वारा किया गया था। आकाशीय ऑब्जरवेशन के लिए इस सोलर ऑब्जर्वेटरी का पानी के बीच में होना इसे ख़ास बनाता है।
आस पास – फतेह सागर लेक | Nearby – Fateh Sagar Lake Hindi
सहेलियों की बाड़ी | Saheliyon ke Badi , Udaipur
राणा संग्राम सिंह द्वारा बनवाया गया सहेलियों की बाड़ी उनकी रानी और उनकी 48 सहेलियों के मनोरंजन और आराम के लिए था जिसे अब एक म्यूजियम में बदल दिया गया है। इस म्यूजियम में मेवाड़ के राज परिवार से सम्बंधित संग्रह भी है और यहाँ आर्टिफैक्ट्स की दुकाने भी हैं।
अंडर द सन एक्वेरियम | Under the Sun Aquarium , Udaipur
भारत का सबसे बड़ा पब्लिक एक्वेरियम जो 125 मीटर लम्बा और लगभग 150 तरह के अलग अलग मछलियों का संग्रह है फतेह सागर लेक के पास एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जिसे बच्चे भी बहुत पसंद करते हैं। इस एक्वेरियम में OMG टैंक मुख्य आकर्षण है जिसके अंदर टूरिस्ट जा सकते हैं और समुद्र के अंदर के नज़ारे का अनुभव ले सकते हैं ।
महाराणा प्रताप मेमोरियल | Maharana Pratap Memorial , Udaipur
फतेह सागर लेक से कुछ ही दूरी पर महाराणा प्रताप मेमोरियल है जिसे मोती मगरी या मोती पहाड़ी के नाम से भी जाना जाता है । महाराणा प्रताप मेमोरियल मेवाड़ के महान राजा महाराणा प्रताप को समर्पित है। इस मेमोरियल में एक म्यूजियम और महाराणा प्रताप और उनके प्रिय घोड़े चेतक का धातु का बना स्टेचू है।
राजीव गाँधी पार्क | Rajiv Gandhi Park , Udaipur
राजीव गाँधी पार्क परिवार के साथ एन्जॉय करने के लिए एक परफेक्ट लोकेशन है जो फतेह सागर लेक के पास स्थित है। बच्चों के लिए या पार्क एक मजेदार जगह है।
फ़तेह सागर लेक कैसे पहुंचे | How to reach Fateh Sagar Lake
फ़तेह सागर लेक फ्लाइट से | By Flight
फतेहसागर झील राजस्थान के उदयपुर शहर में स्थित है। फ्लाइट से यहाँ पहुंचने के लिए सबसे पास उदयपुर का महाराणा प्रताप एयरपोर्ट है। देश के किसी भी एयरपोर्ट से आप यहाँ डायरेक्ट फ्लाइट या कनेक्टेड फ्लाइट से पहुंच सकते हैं। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद आप यहाँ से टैक्सी ले सकते हैं। फतेहसागर लेक उदयपुर के एयरपोर्ट से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर है।
फ़तेह सागर लेक , सड़क द्वारा | By Road
अगर आप सड़क के रास्ते यहाँ आना चाहते हैं तो भी आसानी से यहाँ पहुंच सकते हैं। उदयपुर देश के सबसे प्रसिद्द टूरिस्ट शहरों में से है और यह शहर सड़क नेटवर्क से भली भाँती कनेक्टेड है। यहाँ आप बस से या फिर अपने कार या बाइक से भी ट्रेवल कर के आ सकते हैं।
फ़तेह सागर लेक , ट्रेन द्वारा | By Train
उदयपुर शहर रेल नेटवर्क से भी अच्छी तरह कनेक्टेड है और देश के सभी मुख्य रेलवे स्टेशन से डायरेक्ट या फिर कनेक्टेड ट्रैन द्वारा यहाँ पहुंच सकते हैं। उदयपुर रेलवे स्टेशन से फ़तेह सागर लेक की दूरी लगभग ६ किलोमीटर है। स्टेशन पहुंचने के बाद आप वहां से ऑटो या टैक्सी से फ़तेह सागर लेक तक आ सकते हैं।
फतेहसागर लेक घूमने का सबसे अच्छा समय | Best time to Visit – Fateh Sagar Lake Hindi
उदयपुर स्थित फतेहसागर लेक घूमने के लिए मानसून और सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा है। गर्मियों में यहाँ मौसम काफी गर्म होता है। मार्च महीने से जून महीने के बीच उदयपुर आकर आप बहुत एन्जॉय नहीं कर सकते हैं। जुलाई में मानसून के शुरू होने से ले कर फरवरी तक यहाँ मौसम बहुत सुहाना रहता है। इसी मौसम में बोटिंग भी एन्जॉय कर सकते हैं। उदयपुर के आस पास के टूरिस्ट प्लेस देखने के लिए भी यही मौसम सबसे अच्छा है। सर्दियों में आप उदयपुर में सफारी का मजा भी ले सकते हैं।
F.A.Q. फतेह सागर लेक
फ़तेह सागर लेक किस राज्य में स्थित है ?
राजस्थान
फतेह सागर लेक का निर्माण किसने कराया था ?
इस लेक का निर्माण मेवाड़ के महाराणा जय सिंह ने कराया था। बाद में राणा फ़तेह सिंह ने इस लेक की मरम्मत का काम कराया और एक बांध का निर्माण भी कराया। उनके नाम पर इस लेक का नाम फ़तेह सागर लेक रखा गया।
फतेह सागर लेक पर क्या मुख्य एक्टिविटी हैं ?
टूरिस्ट्स यहाँ पर बोटिंग कर सकते हैं। नेहरी गार्डन फ़तेह सागर लेक का मुख्य आकर्षण है। इसके आलावा यहाँ एक सोलर ऑब्जर्वेटरी है। यहाँ शाम के समय स्ट्रीट फ़ूड के स्टाल भी लगते हैं जहाँ आप हर तरह का स्ट्रीट फ़ूड और स्नैक एन्जॉय कर सकते हैं।
फतेह सागर लेक का एरिया कितना है ?
फतेह सागर लेक की लम्बाई लगभग 2.4 किलोमीटर और चौड़ाई 1.6 किलोमीटर है। उदयपुर के साउथ में लगभग 3.8 वर्ग किलोमीटर के एरिया में यह लेक फैली हुई है ।
1 Pingback