नयी उमंग - हिंदी, टूरिस्ट

 गंगा आरती ऋषिकेश | Ganga Aarti Rishikesh Hindi

Ganga Arti Rishikesh

Ganga Arti Rishikesh

Ganga Aarti Rishikesh Hindi : गंगा आरती ऋषिकेश के अलग अलग घाटों पर होने वाली प्रसिद्द आरती है जो माँ गंगा के धन्यवाद के रूप में की जाती है। इस आरती को महाआरती कहा जाता है। इस तरह से गंगा आरती अलग अलग शहरों में भी गंगा घाटों पर की जाती है। हरिद्वार में होने वाली गंगा आरती और वाराणसी में होने वाली गंगा आरती भी बहुत प्रसिद्द है। 

परमार्थ निकेतन गंगा आरती ऋषिकेश | Ganga Aarti Rishikesh Hindi – Parmarth Niketan

ऋषिकेश के अलग अलग घाटों पर होने वाली गंगा आरती में परमार्थ निकेतन आश्रम द्वारा की जाने वाली आरती विशेष रूप से प्रसिद्द है। इस घाट पर होने वाली आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होते हैं। त्यौहार / उत्सव के दौरान होने वाली और टूरिस्ट सीजन के दौरान विशेष गंगा आरती में देश के अलग अलग जगहों से और विदेशों से आये टूरिस्ट इस आरती में अलग अलग कारणों से शामिल होते हैं। 

यह आरती वेदों का अध्ययन करने के लिए आश्रम में ए छात्रों द्वारा की जाती है।  गंगा आरती के समय मंत्रोच्चार , भजन और आरती यहाँ उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लेते हैं।  गंगा आरती शाम को 6 बजे होती है। इस समय गंगा नदी में सैंकड़ों दिए प्रवाहित किये जाते हैं और  पूरा दृश्य ही बदल जाता है। इस समय बहते दीयों को देखने के लिए ही अलग अलग जगहों पर टूरिस्ट इकठ्ठा होते हैं। 

त्रिवेणी घाट गंगा आरती ऋषिकेश | Ganga Aarti Rishikesh Hindi – Triveni Ghat

Ganga Aarti Rishikesh Hindi

इसी तरह से त्रिवेणी घाट और शत्रुघ्न घाट पर भी शाम के समय गंगा आरती का आयोजन होता है। त्रिवेणी घाट ऋषिकेश का एक प्रसिद्द घाट है जिस के पास ही ऋषिकेश के अन्य प्रसिद्द मंदिर स्थित हैं। त्रिवेणी घाट को तीन नदियों के संगम स्थान के रूप में जाना जाता है।ऐसा माना जाता है कि यहाँ पर गंगा यमुना और सरस्वती नदियों का संगम होता है।

गंगा आरती ऋषिकेश, आरती का समय | Ganga Aarti Rishikesh Hindi – Timings Morning – Evening

ऋषिकेश के गंगा घाट पर शाम को 6 बजे से गंगा आरती का कार्यक्रम शुरू होता है। इस आरती का कार्यक्रम कुल एक घंटे का होता है जो ७ बजे समाप्त होता है। 

गंगा नदी का महत्त्व | Ganga Aarti Rishikesh Hindi – Significance 

गंगा नदी उत्तर भारत की लाइफलाइन कही जाती है और धार्मिक दृष्टि से भी गंगा नदी का बहुत महत्त्व है। गंगा नदी से जुडी अनेकों पौराणिक कहानियां भी प्रचलित हैं। भारतीय सभ्यता में नदियों को पवित्र और पूजनीय माना जाता है। 

गंगा आरती ऋषिकेश, कैसे पहुचें | How to reach to Ganga Arti Rishikesh

फ्लाइट से  | By flight to Ganga Ghat for Ganga Arti

परमार्थ निकेतन और त्रिवेणी घाट ऋषिकेश के दो मुख्य स्थान हैं जो आरती के लिए विशेष रूप से प्रसिद्द हैं। ऋषिकेश पहुंचने  के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट सबसे नजदीक का एयरपोर्ट है। देहरादून एयरपोर्ट से ऋषिकेश तक के दूरी और परमार्थ निकेतन और त्रिवेणी घाट तक आने के लिए टैक्सी या लोकल ऑटो रिक्श्वा से आया जा सकता है।

ट्रेन से | By train

परमार्थ निकेतन और त्रिवेणी घाट तक ट्रैन से पहुंचने के लिए ऋषिकेश का रेलवे स्टेशन सबसे पास है। स्टेशन से इन स्थानों तक पहुंचने के लिए लोकल रिक्शा का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऋषिकेश का रेलवे स्टेशन देश के बाकी रेलवे स्टेशन से सीधे या कनेक्टेड ट्रैन से जुड़ा हुआ है। 

रोड से | By road

ऋषिकेश सड़क मार्ग से अच्छी तरह से कनेक्टेड है और यहाँ तक स्टेट ट्रांसपोर्ट के बस , प्राइवेट टूर बस या फिर अपने कार से ड्राइव कर के आसानी से पहुंच सकते हैं। 

ऋषिकेश के अन्य आकर्षण 

ऋषिकेश टूरिस्ट प्लेस | Rishikesh Tourist Places in Hindi

Beatific Uttarakhand , Rishikesh !

Leave a Reply