नयी उमंग - हिंदी, इनफार्मेशन, टूरिस्ट

पैंगोंग लेक लद्दाख | Pangong Lake Hindi

Pangong Lake Ladakh

Pangong Lake Ladakh

Pangong Lake Hindi : पैंगोंग लेक, जिसे अक्सर “पैंगोंग त्सो” कहा जाता है, लद्दाख में सबसे ज्यादा जाना जाने वाला और सुन्दर आकर्षण है। पैंगोंग लेक दुनिया में सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित झीलों में से एक है। पैंगोंग लेक अपने नीले रंग ,शांत वातावरण और दिन के समय के साथ साथ लगातार बदलते रंगों के लिए जानी जाती है। यह लेक दुनिया में सबसे प्रसिद्द झीलों में से एक है और बॉलीवुड फिल्म “3 इडियट्स” में फीचर होने के बाद से यह और भी ज्यादा प्रसिद्द आकर्षण है।

पैंगोंग लेक समुद्र तल से लगभग 4,350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह भारत और तिब्बत दोनों में फैला है, पैंगोंग लेक का लगभग दो-तिहाई हिस्सा चीन में स्थित है। पैंगोंग लेक की विशेषता इसका बेहद साफ़, नीला पानी है, जो कभी नीले से हरे और कभी-कभी फ़िरोज़ी में बदलता है।

पैंगोंग लेक के आसपास ऊबड़-खाबड़ ऊंचाई वाला रेगिस्तान है जिसमें बंजर पहाड़ और वनस्पति हैं जो झील के जीते जागते रंगों के साथ बिल्कुल अलग नजारा बनाते हैं। यह बिल्कुल कंट्राडिक्शन है जो पैंगोंग झील के आसपास के क्षेत्र को अद्भुत रूप से सुंदर बनाता है।

पैंगोंग लेक लगभग 134 किलोमीटर लंबी है, जो भारत से चीन तक फैली हुई है। पैंगोंग लेक एक एंडोरहिक (बेसिन ) झील है जिसका अर्थ है कि यह किसी महासागर या समुद्र में नहीं गिरती है बल्कि पहाड़ों के बीच एक बेसिन है जिसमें पानी आ कर इकठ्ठा होता है लेकिन इससे बाहर पानी नहीं निकलता है ।

पैंगोंग लेक अपनी मनमोहक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। पैंगोंग झील लद्दाख के सबसे कयदा प्रसिद्द आकर्षणों में से है। टूरिस्ट यहाँ सुन्दर वातावरण का आनंद ले सकते हैं।

पैंगोंग लेक के मुख्य आकर्षण | Attractions – Pangong Lake Hindi :

Pangong Lake Hindi Ladakh
Pangong Lake Hindi

पैंगोंग लेक अपने आप में लद्दाख ही नहीं बल्कि भारत का जाना माना आकर्षण है। लेक के सुन्दर और शांत वातावरण का अनुभव करने के लिए टूरिस्ट्स इसके किनारे पर डेरा डाल लेते हैं । लेक के पास स्थित मान गांव अपनी पुरानी प्राकृतिक सुंदरता और पारंपरिक लद्दाखी जीवन शैली के लिए जाना जाता है। यह गांव इस क्षेत्र की संस्कृति को देखने के लिए एक आदर्श जगह है।

चांग ला पास, जो पैंगोंग झील के रास्ते में है और आसपास की चोटियों का सुन्दर दृश्य प्रस्तुत करता है। इसे दुनिया के सबसे ऊंचे मोटोरेबल रोड में से एक माना जाता है।

पैंगोंग लेक – एक्टिविटी | Activity – Pangong Lake Hindi

पैंगोंग लेक के आसपास का एरिया ट्रैकिंग और लंबी पैदल यात्रा के लिए बहुत अच्छा है। बहुत से टूरिस्ट, लेक के किनारे कैंपिंग करते हैं। साफ आसमान, शांतिपूर्ण वातावरण और तारों से जगमगाती रात का सुंदर नजारा देखने के लिए लेक के पास कैंपिंग अच्छा अनुभव है। यह क्षेत्र लद्दाख महोत्सव जैसे ट्रेडिशनल फेस्टिवल भी मनाता है, जो कल्चरल डांस और म्यूजिक का प्रदर्शन करता है।

Pangong Lake Hindi

शे पैलेस | Shey Palace Leh

शे पैलेस पैंगोंग लेक से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक शाही महल है जो लद्दाख के शासकों का निवास स्थान रह चुका है।

चांग ला पास | Chang La Pass

पैंगोंग लेक के रास्ते में चांग ला पास दुनिया के सबसे ऊंचे मोटोरेबल रोड में से एक है। यह लद्दाख के सुंदरता का अनुभव करने के लिए फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है ।

थिकसे मोनेस्ट्री | Thiksey Monastery

पैंगोंग लेक के पास थिकसे मोनेस्ट्री एक और महत्वपूर्ण आकर्षण है। यह मोनेस्ट्री एक पहाड़ी पर स्थित है और आसपास के पहाड़ों का सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है। थिकसे मोनेस्ट्री में बौद्ध कला और सम्बंधित कलाकृतियों का एक संग्रह है।

हेमिस मोनेस्ट्री | Hemis Monastery

पैंगोंग लेक से थोड़ी दूर स्थित हेमिस मोनेस्ट्री लद्दाख के सबसे बड़े मोनेस्ट्री में से एक है। यह मोनेस्ट्री अपने वार्षिक हेमिस महोत्सव के लिए जाना जाता है, जिसमें पारंपरिक डांस और अन्य कला का प्रदर्शन किया जाता है। इस महोत्सव के दौरान यहाँ बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं।

वाइल्डलाइफ | Wildlife

पैंगोंग लेक के आसपास का एरिया वाइल्डलाइफ की अलग – अलग प्रजातियों का घर है। यहाँ पर सीगल और ब्राह्मणी बत्तख जैसे मीग्रेटेड बर्ड्स के साथ-साथ मर्मोट और जंगली घोड़ों जैसे अन्य जानवर भी देखे जाते हैं।

टूरिस्ट्स यहाँ लोकल लद्दाखी लोगों से उनकी संस्कृति और जीवन शैली के बारे में जान सकते हैं।

पैंगोंग लेक का पानी खारा क्यों है | Salinity – Pangong Lake Hindi

Pangong Lake Hindi

पैंगोंग लेक, एक एंडोरहिक झील है, जिसका अर्थ है कि यह बिना किसी आउटलेट के एक बंद बेसिन है। पैंगोंग लेक को अलग अलग जलधाराओं, बर्फ के पिघले से और जमीन से पानी मिलता है। यह पानी यहाँ इकठ्ठा होता रहता है लेकिन यहाँ से बहार की तरफ नहीं बह पाता है।

पानी भाप बन कर उड़ता रहता है लेकिन इससे पानी में मिले मिनरल्स यहाँ लेक में ही जमा होते रहते हैं और इसी वजह से पैंगोंग लेक के पानी में खारापन आता है। पैंगोंग लेक में नमक की विशेष संरचना आसपास के क्षेत्र में जियोलाजिकल प्रोसेस का परिणाम है। यह झील एक ऊंचाई वाले रेगिस्तानी क्षेत्र में स्थित है और इसके आस पास के पहाड़ों में कई प्रकार के मिनरल्स हैं। समय के साथ, जैसे ही पानी इन मिनरल्स और चट्टानों के साथ संपर्क करता है, यह घुले हुए नमक और मिनरल्स को ग्रहण करता है, जिससे झील की सैलिनिटी बढ़ती रहती है।

पैंगोंग लेक की सैलिनिटी समुद्री पानी की तुलना में कम है। इस झील की सैलिनिटी एक ऐसा वातावरण बनाती है जहां केवल कुछ ही वनस्पतियां और जीव-जंतु पनप सकते हैं।

पैंगोंग लेक लद्दाख, कैसे पहुंचें | How to reach – Pangong Lake Hindi

पैंगोंग लेक तक लद्दाख की राजधानी लेह से ड्राइव करके पहुंचा जा सकता है। यह झील लेह से लगभग 160 किलोमीटर दूर है। इस ड्राइव में लगभग 4 से 5 घंटे लग सकते हैं।

पैंगोंग लेक के पास रहने से क्षेत्र की शांति और सुंदरता का अनुभव करने का एक अनोखा अवसर मिलता है। यहाँ कैंपसाइट से लेकर गेस्ट हाउस तक, रहने के कई ऑप्शन हैं।

पैंगोंग लेक के पास कई कैंप साइट हैं। लेक के आस पास के गांवों और कस्बों में गेस्ट हाउस या होमस्टे मिल सकते हैं जो लोकल लाइफस्टाइल ला अनुभव करने के लिए अच्छे हैं।

पैंगोंग झील घूमने का सबसे अच्छा समय | Best time to visit Pangong Lake

पैंगोंग झील देखने और यहाँ की अनोखी सुंदरता का अनुभव करने के लिए गर्मियों का मौसम सबसे अच्छा है। जून से सितंबर के दौरान यहाँ सबसे ज्यादा टूरिस्ट आते हैं। इन महीनों के दौरान पैंगोंग लेक की तरफ जाने वाली सड़कें खुली होती हैं। इस दौरान दिन का तापमान 15°C से 25°C तक हो सकता है।

अप्रैल से जून के दौरान फूलों और बर्फ से ढके पहाड़ों के साथ सुन्दर नजारा होता है। सर्दियों में बहुत ठंड होती है और दिन का तापमान अक्सर जीरो से कम रहता है। इस दौरान पैंगोंग लेक की ओर जाने वाले रास्ते जैसे चांग ला, भारी बर्फबारी की वजह से बंद हो सकते हैं।

Leave a Reply