Auli Ski Resort औली भारत के स्की रिसोर्ट के नाम से फेमस है। औली उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में समुद्र तल से लगभग 2800 मीटर की ऊँचाई पर है। औली को गढ़वाली में औली बुग्याल के नाम से भी जाना जाता है, इसका मतलब होता है “घास का मैदान”। पूरी दुनिया में कही भी मिलने वाले फूल औली की घाटी में देखे जा सकते हैं। इतना हरा भरा होने के कारण ही इसे घास का मैदान कहा जाता है।
औली में अक्टूबर से मार्च तक अच्छी ठण्ड पड़ती है और दिसंबर से यहाँ बर्फ पड़ने लगती है। अगर आप स्नो स्पोर्ट्स में रूचि रखते हैं और भारत में स्नो स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन ढूंढ रहे हैं तो आपको औली जरूर आना चाहिए।
औली ट्रैकर्स, बाइकर , एडवेंचर स्पोर्ट्स लवर और धर्म में आस्था रखने वालों के लिए एक परफेक्ट टूरिस्ट प्लेस है। उत्तराखंड को देव भूमि कहा जाता है और यहाँ के मंदिरों और पहाड़ों में लोगों की गहरी आस्था है। ओक के जंगलों से घिरा हुआ औली यहाँ आने वाले हर टूरिस्ट को कभी न भूलने वाला एक्सपीरियंस देता है।
औली – स्की रिसोर्ट | Auli Ski Resort Hindi

औली आने वाले हर टूरिस्ट को एक बार तो स्की जरूर करनी होती है , और हो भी क्यों ना ! औली न केवल भारत का बल्कि एशिया का सबसे अच्छा स्की प्लेस है। 20 दिसंबर से मार्च तक के महीनों में आने वाले टूरिस्ट्स के लिए स्की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एक्टिविटी है।
यहाँ 3 से 4 फ़ीट ऊंची बर्फ इस लोकेशन को स्की के लिए परफेक्ट बनाती है। ऐसा नहीं है कि केवल एक्सपर्ट स्की करने वाले ही यहाँ स्की कर सकते हैं। अगर आप यहाँ एक लम्बी छुट्टी प्लान करके आये हैं तो यहाँ चलने वाले स्की कोर्स में रजिस्टर कर के स्की कोर्स भी कर सकते हैं। स्की कोर्स में 7 दिन और 10 दिन के कोर्स हैं।
जिन लोगों को स्की नहीं आती है उनके लिए स्की में भी अपने हाथ आजमाने में कोई हर्ज नहीं है। इसके अलावा बाकि कई एक्टिविटी हैं जैसे स्नो स्लाइडिंग , ट्यूब स्लाइडिंग और बर्फ में खेलना और बर्फ के मजे लेना , ये तो सभी के लिए है। इतने ज्यादा बर्फ में चलने के लिए स्पेशल स्नो बूट की जरूरत होगी और वो आप यहाँ किराये पर भी ले सकते हैं।
औली – टूरिस्ट प्लेस | Tourist Places – Auli Ski Resort Hindi
भारत का बेस्ट स्की प्लेस होने के अलावा भी औली में टूरिस्ट्स के देखने के लिए बहुत कुछ है। औली और आस के कुछ मुख्य टूरिस्ट प्लेस हैं
औली रोपवे / चेयर कार | Ropeway – Auli Ski Resort Hindi

औली का सबसे प्रसिद्द और मुख्य आकर्षण औली रोपवे है। ये रोपवे लगभग ४ किलोमीटर लम्बा है और जोशीमठ से शुरू होता है । ये रोपवे टूरिस्ट्स के बीच बहुत पॉपुलर है और औली आने वाला लगभग हर टूरिस्ट इस रोपवे से जरूर ट्रेवल करना चाहता है। इसीलिए इस रोपवे का टिकट मिलने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि रोपवे के लिए टिकट विंडो सुबह 8 बजे खुलती है पर और टूरिस्ट्स वहां सुबह 6 बजे से ही लाइन में लग जाते हैं।
इस मशक्कत से बचने के लिए आप औली रोपवे का टिकट ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। इसके लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम लिमिटेड (GMVNL) के वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in/auliropeway.aspx पर टिकट खरीद सकते हैं।
4 किलोमीटर लम्बे इस रोपवे जर्नी का टिकट जाने और वापिस आने के लिए वैलिड होता है। टिकट पर ही पिक अप टाइम लिखा होता है और उस टाइम पर टूरिस्ट्स को रोपवे पिक अप स्पॉट पर होना ही पड़ता है। पिक अप टाइम १ घंटे १५ मिनट बाद का होता है। गर्मियों में यह टाइम ज्यादा हो सकता है। इस बीच के टाइम में आप औली में स्नो एक्टिविटी में पार्ट ले सकते हैं और यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को निहार और सराह सकते हैं।
रोपवे जर्नी में इस्तेमाल होने वाले गंडोला / उड़न खटोला या फिर चेयर कार का टिकट प्राइस 1000 पर पर्सन है। इस गंडोला में एक बार में २५ लोग ट्रेवल कर सकते हैं । ये जर्नी एक कभी ना भूलने वाली जर्नी है। चेयर कार में बैठ कर इतनी ऊँचाई से घाटी का बेहद सुन्दर व्यू मिलता है।
स्की चेयर लिफ्ट | Ski Chair Lift – Auli Ski Resort Hindi
अगर आप औली रोपवे सा औली पहुंचते हैं तो आप सीधे स्की स्लोप पर ही पहुंचते हैं लेकिन अगर आप अपनी कार से या टैक्सी ले कर पहुंचते हैं तो स्की स्लोप तक ले जाने के लिए चेयर लिफ्ट लिया जा सकता है। इसमें एक बार में 4 लोग जा सकते हैं। इसका टिकट भी आने और जाने के लिए ही होता है।
औली अर्टिफिशियल लेक | Artificial Lake – Auli Ski Resort Hindi

औली का यह लेक एक अर्टिफिशियल लेक है और दुनिया की सबसे ऊंची मैन मेड लेक है। इस लेक को स्की के लिए बर्फ के लेवल को मेन्टेन करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। स्की स्लोप के साथ में रखे स्नो गन में इस लेक का पानी भरा जाता है और उस स्नो को स्की स्लोप्स पर डाला जाता है। इससे स्की ले लिए स्नो लेवल मेन्टेन किया जाता है और स्की सीजन को भी थोड़ा लम्बा किया जा सकता है।
सर्दियों में यह लेक बर्फ से ढका हुआ होता है। गर्मियों में चारों तरफ से हरियाली से घिरे औली लेक का नजारा देखने लायक होता है।
गोर्सन बुग्याल ट्रैक | Gursan Bugyal Trek – Auli Ski Resort Hindi
गोर्सन बुग्याल औली से ३ किलोमीटर का ट्रैक कर के पंहुचा जा सकता है। यह ट्रैक अल्पाइन घास के मैदान से हो कर जाता है। ये एक अच्छा बना ट्रैक है और इस ट्रैक पर आप सेब के बाग भी देख सकते हैं। यह ट्रैक देवदार के जंगल से हो कर गुजरता है।
इस ट्रैक पर जाने के लिए सुबह जल्दी निकलना अच्छा है और शाम तक आप वापिस आ सकते हैं। सर्दियों में इस ट्रैक पर बर्फ पड़ी होती है और ऐसे में यह काफी मुश्किल हो जाता है। मार्च के बाद जब बर्फ पिघलने लगती है और चारों तरफ हरियाली होने लगती है , तब उस मौसम में यह ट्रैक काफी पॉपुलर है।
चैत्रा कुण्ड | Chaitra Kund – Auli Ski Resort Hindi
गुरसों बुग्याल से 1 किलोमीटर की दूरी पर चैत्रा कुण्ड स्थित है। चैत्रा कुण्ड ट्रैकर्स के बीच एक पॉपुलर डेस्टिनेशन है। यह एक मीठे पानी का लेक है जो गुरसों बुग्याल ट्रैक से आगे जंगल के बीच पड़ता है। चैत्रा कुण्ड शांत सी जगह है और बहुत ज्यादा टूरिस्ट यहाँ नहीं आते हैं । अगर आप ट्रैक करना पसंद करते हैं और औली के बिजी टूरिस्ट स्पॉट से कहीं शांत जगह जा कर कुछ समय बिताना चाहते हैं तो चैत्रा कुण्ड को अपने प्लान का हिस्सा जरूर बनाएं।
क्वारी बुग्याल | Qwari Bugyal – Auli Ski Resort Hindi

अगर आपको लम्बे ट्रैक पर निकलना है तो गुरसों बुग्याल से आगे 12 किलोमीटर का ट्रैक कर क्वारी बुग्याल पहुंच सकते हैं। यह ट्रैक गर्मियों के मौसम में काफी पसंद किया जाता है और यहाँ पहुंच कर हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़ों को देखना एक अनुभव है।
चिनाब लेक ट्रैक | Chinab Lake Trek nearby Auli Ski Resort Hindi
चिनाब लेक एक मैन मेड लेक है और यहाँ तक ट्रैक कर के जाया जा सकता है। यह ट्रैक थोड़ा मुश्किल है क्योकि ये एक पथरीला रास्ता है। इस ट्रैक पर बाइक या कार नहीं जा सकती है। मुश्किल ट्रैक होने के कारण यहाँ बहुत ज्यादा टूरिस्ट्स नहीं आते हैं।
नंदा देवी नेशनल पार्क | Nanda Devi national Park nearby Auli Ski Resort Hindi
नंदा देवी नेशनल पार्क एक UNESCO Heritage Site है। इस पार्क में यहाँ पाए जाने वाले वनस्पति और जानवरों को संरक्षित किया जाता है। इस पार्क में आप लगभग ख़त्म हो चुके फूलों के बहुत सी प्रजातियां देख सकते हैं।
शैलधर तपोवन | Shaildhar Tapovan nearby Auli Ski Resort Hindi
औली से लगभग 15 किलोमीटर दूरी पर शैलधर तपोवन अपने प्राकृतिक गर्म पानी के स्रोत के लिए जाना जाता है। यह पानी काफी तेज़ गर्म होता है। शैलधर तपोवन एक छोटा सा गांव हैं जहाँ टूरिस्ट अपना कुछ समय प्रकृति के सुन्दर और शांत वातावरण में बिता सकते हैं।
औली – मंदिर | Temples – Auli Ski Resort Hindi
हनुमान मंदिर | Hanuman Temple – Auli Ski Resort Hindi
कहा जाता है कि औली का हनुमान मंदिर वह जगह है जहाँ पर संजीवनी लाने के लिए निकले हुए हनुमान जी ने थोड़ी देर बैठ कर आराम किया था। यहाँ हनुमान मंदिर में प्रार्थना करने के साथ ही आप इस मंदिर से नंदा देवी कि चोटी भी देख सकते हैं।
वृद्ध बद्री मंदिर | Vriddh Badri Mandir – Auli Ski Resort Hindi
वृद्ध बद्री मंदिर औली के पास एक मुख्य मंदिर है जो भगवान् विष्णु के वृद्ध रूप को समर्पित है। कहा जाता है कि यहाँ पर नारद मुनि ने तपस्या कि थी और भगवान् विष्णु एक बूढ़े के रूप में उनके पास आये थे।
यह मंदिर औली बस स्टैंड से लगभग 20 किलोमीटर के दूरी पर है।
नरसिंह मंदिर | Narsingh Mandir
नरसिंह मंदिर भगवान के नरसिंह अवतार को समर्पित है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि भविष्य में यह मंदिर एक प्राकृतिक घटना के चलते डूब जायेगा और बद्रीनाथ जाने वाले रास्ते को रोक देगा । यह मंदिर जोशीमठ में है जहाँ से औली के लिए रोपवे से जाया जाता है।
भविष्य बद्री मंदिर | Bhavishya Mandir
भविष्य बद्री मंदिर एक विशेष महत्त्व प्राप्त मंदिर है। इस मंदिर का सम्बन्ध जोशीमठ के नरसिंह मंदिर से है। कहा जाता है की जोशीमठ के नरसिंह मंदिर के डूबने के बाद नरसिंह भगवान् के मूर्ती का दांया हाथ इस मंदिर में मूर्ती से जुड़ेगा और नरसिंह भगवान् इस मंदिर में रहेंगे।
औली कैसे पहुचें | How to reach – Auli Ski Resort Hindi
फ्लाइट से | By Flight – Auli Ski Resort Hindi
औली के सबसे पास देहरादून एयरपोर्ट है। देहरादून से औली की दूरी लगभग 305 किलोमीटर है। उत्तराखंड के देहरादून एयरपोर्ट के लिए देश के सभी एयरपोर्ट्स से फ्लाइट या फिर कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाती हैं। एक बार देहरादून एयरपोर्ट पहुँचने के बाद आप बस या टैक्सी से औली तक सड़क के रास्ते पहुंच सकते हैं।
सर्दियों के मौसम में बर्फ गिरने के कारण बस और टैक्सी केवल जोशीमठ तक ही जा पाते हैं। जोशीमठ से औली के लिए रोपवे या फिर लोकल टैक्सी ले कर जाया जा सकता है। गर्मियों के मौसम में जब रास्ते साफ होते हैं , उस समय टैक्सी से या फिर अपनी कार से पहुंच सकते हैं।
ट्रेन से | By Train – Auli Ski Resort Hindi
औली एक छोटा सा हिल स्टेशन / स्की रिसोर्ट है जो ट्रेन नेटवर्क से कनेक्टेड नहीं है। ट्रेन से देहरादून या ऋषिकेश तक पंहुचा जा सकता है और वहां से सड़क के रास्ते ही जा सकते हैं।
सड़क से | By Road – Auli Ski Resort Hindi
औली सड़क नेटवर्क से कनेक्टेड है। यहाँ पहुंचने के लिए हरिद्वार , ऋषिकेश और देहरादून से बस के रास्ते जोशीमठ तक आ सकते हैं। आगे पहुंचने के लिए लोकल टैक्सी ली जा सकती है।
गर्मियों में काफी टूरिस्ट मोटर बाइक से भी ट्रेवल करते हैं।
अगर आप अपनी कार से ट्रेवल कर रहे हैं तो जोशीमठ पहुंचने के बाद ये मौसम पर निर्भर करता है कि आप कार या बाइक आगे ले जा सकते हैं या नहीं। सर्दियों में बर्फ गिरने के कारण अक्सर जोशीमठ से औली के सड़क पर ड्राइविंग कि परमिशन नहीं होती है। ऐसे में टूरिस्ट अपनी कार जोशीमठ में ही छोड़ते हैं और रोपवे से या लोकल टैक्सी से पहुंचते हैं।
शॉपिंग | Shopping – Auli Ski Resort Hindi
औली एक हिल स्टेशन है जहाँ आप को शॉपिंग के ज्यादा ऑप्शन्स नहीं मिलेंगे। अगर आप शॉपिंग करना चाहते हैं तो उसके लिए जोशीमठ मार्किट जा सकते हैं। यहाँ से वूलन कपड़े , शाल और स्नो बूट्स खरीद सकते हैं। इसके अलावा क्राफ्ट के कुछ आइटम भी आप यहाँ से खरीद सकते हैं।
खाना | Food – Auli Ski Resort Hindi
औली में गढ़वाली खाना सर्व करने वाले कई रेस्टॉरेंट्स हैं जहाँ आप वेज और नॉन वेज दोनों तरह का खाना एन्जॉय कर सकते हैं। गढ़वाल की बाल मिठाई काफी फेमस है। नॉन वेज में कचमौलि यहाँ की प्रसिद्द डिश है।
रहना / होमस्टे / रिसॉर्ट्स / होटल | Hotels and Stay – Auli Ski Resort Hindi
औली और इसके आस पास घूमने और सभी टूरिस्ट स्पॉट देखने के लिए 2 से 3 दिन का टाइम लगता है। इसके अलावा यहाँ का मौसम और शांत वातावरण अपने आप में ख़ास है। पहले से बुकिंग कर लेना ही ठीक है। औली में ज्यादातर स्की रिसॉर्ट्स हैं। औली और इसके आस पास घूमने लिए जोशीमठ में रुकना भी एक सही ऑप्शन है। यहाँ रहने के लिए हर बजट में होटल मिल जायेंगे। औली एक पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट बनता जा रहा है और गर्मियों में यहाँ भीड़ हो सकती है। गर्मियों के मौसम में एडवांस बुकिंग करके ही जाना चाहिए क्योकिं टूरिस्ट सीजन होने के कारण शहर के होटल अक्सर बुक रहते हैं। होटल बुकिंग के लिए आप ऑनलाइन होटल्स बुक कर सकते हैं।
होमस्टे भी रुकने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
जाने का समय / मौसम | Best time to visit – Auli Ski Resort Hindi
औली जाने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का मौसम सबसे अच्छा है। यहाँ का तापमान पूरे साल ही ठंडा रहता है।
गर्मियों में यहाँ का मौसम बहुत सुहाना होता है और मॉन्सूनम में यहाँ पर ठण्ड पड़ने लगती है। मानसून में अक्सर यहाँ के रास्तों में लैंड स्लाइड हो जाते हैं इसीलिए बारिश में यहाँ जयादा टूरिस्ट नहीं आते हैं।
सर्दियों में यहाँ काफी ठण्ड पड़ती है। दिसंबर 20 के बाद से औली में स्की एक्टिविटी के लिए आने वाले टूरिस्ट काफी बड़ी संख्या में होते हैं।
अगर आप ट्रेकिंग के लिए औली आना चाहते हैं तो मार्च से जून तक का मौसम सबसे सही है क्योंकि उस समय यह यहाँ फूलों से भरी घाटियाँ आप देख सकते हैं।
2 Pingbacks