नयी उमंग - हिंदी, टूरिस्ट

देहरादून टूरिस्ट प्लेस | Dehradun Tourist Places Hindi

Dehradun Tourist Places

Dehradun Tourist Places

Dehradun Tourist Places Hindi : देहरादून उत्तराखंड की राजधानी, सबसे बड़ा शहर और एक लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस है। देहरादून प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुआ है। यहाँ टूरिस्ट त्तर भारत के गर्मियों के दौरान सुहाने मौसम का अहसास करने और प्रकृति के सुन्दर शांत वातावरण में समय बिताने के लिए आते हैं।

न केवल भारत में बल्कि देहरादून इंटरनेशनल तौर पर एक प्रसिद्द और जाना माना टूरिस्ट प्लेस है। हिमालय के तलहटी में बसा देहरादून खूबसूरत नेचुरल ट्रैक्स के लिए भी काफी प्रसिद्द है।

इतिहास – देहरादून History – Dehradun Tourist Places Hindi

देहरादून का एक समृद्ध इतिहास है। इस शहर का जिक्र हिन्दू पुराणों में भी मिलता है। पुराणों में देहरादून को केदारखंड का एक भाग माना गया है। देहरादून को कौरवों और पांडवों के गुरु, गुरु द्रोणाचार्य का जन्म स्थान भी माना जाता है। ऐसा भी माना जाता है महाभारत के युद्ध के बाद और अपने राज्य इंद्रप्रस्थ पर शासन करने के बाद द्रौपदी सहित पांचों पांडव जब स्वर्ग की और जाने लगे थे तो उन्होंने देहरादून में भी कुछ समय बिताया था।

यह सम्राट अशोक के विशाल राज्य का भी भाग रहा है। देहरादून के बाहरी इलाके में कलसी नमक जगह पर सम्राट अशोक का शिलालेख भी उपस्थित है। 

Dehradun Tourist Places Hindi

देहरादून गढ़वाल के प्रसिद्द राजा अजयपाल के शासन के दौरान 15 वें शताब्दी में गढ़वाल साम्राज्य का एक हिस्सा था। लम्बे समय तक देहरादून गढ़वाल शासन का हिस्सा रहा है।

केदारखंड से इस शहर का नाम देहरादून कब हुआ , इस बारे में कहा जाता है कि सातवें सिख गुरु, गुरु हर राय के बड़े बेटे बाबा राम राय यहाँ पर आये थे और उन्होंने यहाँ पर अपना डेरा लगाया था। दून शब्द का अर्थ होता है घाटी, डेरा और दून शब्दों से मिलकर ही इस शहर का नाम देहरादून हुआ। बाबा राम राय यहाँ सन 1675 में आये थे।

18 वें सदी में कुछ समय के लिए देहरादून पर गोरखाओं का भी शासन रहा और गोरखाओं ने देहरादून को अपनी राजधानी के रूप में भी स्थापित किया था। ब्रिटिश शासन के दौरान इसे डेरा दून नाम से जाना जाता था। भारत के स्वतंत्र होने के बाद देहरादून उत्तरप्रदेश का हिस्सा बन गया और सन 2000 में उत्तराखंड राज्य की स्थापना होने के बाद देहरादून उत्तराखंड की राजधानी बन गया । देहरादून कई सदियों से एक महत्वपूर्ण शहर के रूप में जाना जाता रहा है।

मुख्य टूरिस्ट प्लेस देहरादून | Tourist Attractions – Dehradun Tourist Places Hindi

घंटा घर – टूरिस्ट प्लेस देहरादून | Clock Tower – Dehradun Tourist Places Hindi

घंटा घर, जिसे क्लॉक टॉवर के नाम से भी जाना जाता है, देहरादून का एक प्रमुख टूरिस्ट आकर्षण है। इस क्लॉक टावर में छह घड़ियाँ हैं। यह देहरादून शहर के बीचों बीच स्थित है। घंटाघर या क्लॉक टावर का निर्माण साल 1948 में शुरू हुआ था और 1953 में पूरा हुआ। घंटा घर एक प्रसिद्द लोकेशन है।

घंटाघर की बिल्डिंग अपने आर्किटेक्चर के लिए जानी जाती है। देहरादून के घंटाघर टावर के ऊपर से शहर का पैनोरमिक व्यू देखा जा सकता है।

रॉबर्स केव – देहरादून टूरिस्ट प्लेस | Robbers Cave – Dehradun Tourist Place Hindi

रॉबर्स केव नदी द्वारा बानी एक गुफा है। रॉबर्स केव देहरादून शहर से लगभग 8 किमी की दूरी पर स्थित है। यह गुफा देहरादून के देहरा पठार में एक विशाल चूना पत्थर एरिया में स्थित है। इस गुफा से जुडी कई मान्यताएं भी हैं। माना जाता है कि पौराणिक समय में यह भगवान शिव का निवास स्थान रही है। रॉबर्स केव की कुल लंबाई छह सौ मीटर है और यह दो मुख्य भागों में बँटी हुई है। 600 मीटर लंबी नदी की इस गुफा को यहां के स्थानीय लोग गुच्चुपानी के नाम से भी जानते हैं।रॉबर्स केव पहाड़ियों और हरे-भरे जंगलों से घिरी हुई है और इसी कारण से टूरिस्ट्स यहाँ अच्छे शांत माहौल के लिए आना पसंद करते हैं।

इस गुफा का नाम रॉबर्स केव क्यों है इस बारे में कहा जाता है कि ब्रिटिश काल में लगभग सन 1800 के आस पास इस गुफा का इस्तेमाल लुटेरे अंग्रेजों से छिपने के लिए करते थे। इस गुफा में एक घाटी है और इस गुफा के अंदर एक नदी बहती है। प्रकृति की गोद में बसे होने और अपने अनोखे प्राकृतिक समावेश के कारण ही यह गुफा काफी प्रसिद्द है। अक्सर टूरिस्ट्स और देहरादून के लोकल लोग रॉबर्स केव में पिकनिक के लिए आते हैं।

रॉबर्स केव में एंट्री टिकट प्रति व्यक्ति 35 रुपये का है। इस गुफा तक आसानी से पंहुचा जा सकता है।

लच्छीवाला नेचर पार्क – देहरादून टूरिस्ट प्लेस | Lachhiwala Nature Park – Dehradun Tourist Place Hindi

लच्छीवाला, जिसे अब नेचर पार्क के नाम से जाना जाता है, देहरादून से 22 किमी दूर हरिद्वार-ऋषिकेश रोड पर स्थित एक लोकप्रिय जगह है। हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ यह नेचर पार्क और इसके बीच में एक अर्टिफिशियल लेक बनी है। यह देहरादून का एक प्रसिद्द पिकनिक स्पॉट भी है।

लच्छीवाला नेचर पार्क के लिए एंट्री टिकट 20 रुपये प्रति व्यक्ति है।

माइंड्रोलिंग मठ – देहरादून टूरिस्ट प्लेस | Mindrolling Monastery – Dehradun Tourist Place Hindi

माइंड्रोलिंग मठ भारत के देहरादून, उत्तराखंड में स्थित एक बड़ा तिब्बती बौद्ध मठ है। माइंड्रोलिंग मठ की स्थापना साल 1965 में खोचेन रिनपोछे और भिक्षुओं के एक छोटे समूह द्वारा की गई थी। मठ क्लेमेंट टाउन, देहरादून में स्थित है। माइंड्रोलिंग मठ भारत के सबसे बड़े बौद्ध इस्टैब्लिशमेंट  में से एक है। 

माइंड्रोलिंग मठ अपने सुन्दर आर्किटेक्चर और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए जाना जाता है। माइंड्रोलिंग मठ में लगभग पूरे साल कुछ समारोह और अन्य धार्मिक एक्टिविटी होती रहती हैं। माइंड्रोलिंग मठ में एक बुद्ध शाक्यमुनि तीर्थ हॉल , एक पद्मसंभव तीर्थ हॉल और एक चेनरेज़िग तीर्थ हॉल है। टूरिस्ट यहाँ मैथ की सुंदरता देखने , बौद्ध संस्कृति को समझने और शांति पूर्ण माहौल में समय बिताने आते हैं। 

हर की दून – देहरादून टूरिस्ट प्लेस | Har ki Doon valley – Dehradun Tourist Place Hindi

हर की दून हिमालय में स्थित एक पालने की तरह से एक लटकती घाटी है। हर की दून घाटी बर्फ से ढके हुए पहाड़ों और जंगलों से घिरी हुई है। यह घाटी समुद्र तल से लगभग 3566 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह घाटी बुर्सान दर्रे और बसपा घाटी से जुड़ा हुआ है। यह घाटी ट्रेकर्स के बीच बहुत पसंद की जाती है। 

यह घाटी देवताओं की घाटी के नाम से भी जानी जाती है। यह भी माना जाता है कि महाभारत काल में स्वर्ग की ओर जाते हुए पांडव इस घाटी से हो कर गुजरे थे। यह घाटी एक बहुत प्रसिद्द ट्रैक है और अक्सर यहाँ ट्रेकर्स ट्रैकिंग के लिए आते रहते हैं। अगर आप ट्रेकिंग का अनुभव करना चाहते हैं तो यह स्थान आप के लिए है। सर्दियों में अक्सर अक्टूबर से ले कर मार्च महीने तक यह घाटी बर्फ से ढकी रहती है। 

मालसी डियर पार्क – देहरादून टूरिस्ट प्लेस | Malsi Deer Park – Dehradun Tourist Place Hindi

मालसी डियर पार्क, जिसे देहरादून चिड़ियाघर के नाम से भी जाना जाता है, देहरादून में स्थित एक टूरिस्ट लोकेशन है जो  वालों और लोकल्स के बीच काफी जाना जाता है। मालसी डियर पार्क 25 हेक्टेयर में फैला हुआ है और शिवालिक रेंज की तलहटी में मालसी रिजर्व फॉरेस्ट से घिरा हुआ है। यह पार्क साल 1976 में स्थापित किया गया था और यह विभिन्न प्रकार की हिरण प्रजातियों का घर है, जिनमें चित्तीदार हिरण, भौंकने वाले हिरण और सांभर हिरण शामिल हैं। इस पार्क में हिरणों के अलावा नीलगाय , तेंदुआ और मोर जैसे अन्य जानवर और पक्षी भी देखे जा सकते हैं। 

इस पार्क में बच्चों के लिए एक प्ले एरिया भी बना हुआ है और परिवार के साथ समय बिताने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।  जो लोग प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद करते हैं उनके लिए यह बहुत अच्छी जगह है। 

मालसी डियर पार्क सोमवार के अलावा पूरे सप्ताह हर दिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है। पार्क में जाने के लिए एंट्री टिकट लेना होता है। यह टिकट 20 रुपये प्रति व्यक्ति है। मालसी डियर पार्क तक सड़क की रास्ते आसानी से पहुंचा जा सकता है। 

टपकेश्वर मंदिर – देहरादून टूरिस्ट प्लेस | Tapkeshwar Mandir – Dehradun Tourist Place Hindi

टपकेश्वर मंदिर, जिसे टपकेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, देहरादून में एक प्रसिद्ध मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर टोंस नदी के किनारे पर स्थित है और एक प्राकृतिक गुफा पर बना हुआ है। इस गुफा में ही मंदिर का मुख्य शिवलिंग है। यह मंदिर सुन्दर पहाड़ियों और प्रकृति से घिरा हुआ है।  

टपकेश्वर मंदिर लगभग 6,000 वर्ष पुराना माना जाता है। मंदिर में उपस्थित शिवलिलंग को प्राकृतिक शिवलिंग कहा जाता है। श्रद्धालु टपकेश्वर मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले सकते हैं। यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए हर दिन सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुला रहता है। टपकेश्वर मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय शिवरात्रि के दौरान होता है।

जोनल म्यूजियम – देहरादून टूरिस्ट प्लेस | Zonal Museum – Dehradun Tourist Place Hindi

जोनल म्यूजियम देहरादून में स्थित एक संग्रहालय है। इस म्यूजियम के स्थापना सन 1971 में हुई थी। यह म्यूजियम हर महीने के दुसरे शनिवार के अलावा अन्य पब्लिक हॉलिडे के दिन बंद रहता है। जोनल म्यूजियम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टूरिस्ट्स के लिए खुला रहता है।

इस म्यूजियम में मानव जाति की उत्पत्ति, विकास और पृथ्वी पर मानव के अस्तित्व से संबंधित जानकारी देता है। इसमें हिमालय क्षेत्र में रहने वाली जातियों और जनजातियों के विषय में भी जानकारी दी जाती है। यह जोनल म्यूजियम एक विशाल म्यूजियम है और देहरादून के प्रसिद्द टूरिस्ट प्लेस में से एक है। 

तपोवन मंदिर – देहरादून टूरिस्ट प्लेस | Tapovan Mandir – Dehradun Tourist Place Hindi

तपोवन मंदिर देहरादून में स्थित एक पवित्र मंदिर है भगवान शिव को समर्पित है । तपोवन मंदिर देहरादून शहर से लगभग 7 किमी की दूरी पर गंगा नदी के किनारे पर स्थित है। तपोवन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।  

टपकेश्वर मंदिर की ही तरह तपोवन मंदिर सुंदर प्रकृति से घिरा हुआ है। यहाँ आने वाले श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण का आनंद ले सकते हैं और मंदिर में प्रार्थना और दर्शन कर सकते हैं।  

पौराणिक कथाओं के अनुसार तपोवन मंदिर वह स्थान है जहाँ कौरवों और पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य ने तपस्या की थी। इसीलिए  तपोवन मंदिर कहा जाता है। मंदिर का प्रमुख आकर्षण मंदिर के अंदर स्थापित भव्य शिव लिंग है। हर साल हज़ारो श्रद्धालु यहाँ दर्शन के लिए आते हैं। 

वन अनुसंधान संस्थान – देहरादून टूरिस्ट प्लेस | Forest Research Institute – Dehradun Tourist Place Hindi

वन अनुसंधान संस्थान (FRI) देहरादून, उत्तराखंड में स्थित एक अनुसंधान संस्थान है। वन अनुसंधान संस्थान की स्थापना सन 1906 की गयी थी। यह इंस्टिट्यूट लगभग 2000 एकड़ एरिया में फैला हुआ है और भारत में सबसे पुराने इंस्टिट्यूट में से एक है। यह फारेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट एक नेशनल हेरिटेज है। 

यह इंस्टिट्यूट एक वनस्पति संग्रहालय (बोटैनिकल म्यूजियम ) भी है। यहाँ आने वाले टूरिस्ट्स इस इंस्टिट्यूट के प्राकृतिक वातावरण में शांति से समय बिता सकते हैं और यहाँ म्यूजियम में जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। 

यह इंस्टिट्यूट देहरादून में एक आकर्षिक टूरिस्ट प्लेस है। 

आसन बैराज – देहरादून टूरिस्ट प्लेस | Asan Barrage – Dehradun Tourist Place Hindi

आसन बैराज एक छोटा मानव निर्मित बैराज है। आसन बैराज देहरादून की दून घाटी में उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश के बीच स्थित है। यह आसन नदी और पूर्वी यमुना नहर के संगम पर निर्मित है। आसन बैराज 287.5 मीटर लंबा है और इसमें पूरे साल पानी भरा रहता है।

आसन बैराज एक लोकप्रिय टूरिस्ट आकर्षण और बर्ड सैंक्चुअरी है। आसन बैराज सप्ताह के सभी दिन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। यहाँ की जा सकने वाली मुख्य एक्टिविटी बोटिंग और बर्ड वाचिंग हैं। फोटोग्राफी करने वालों के लिए यह एक अच्छी सीनिक लोकेशन है।

राजाजी नेशनल पार्क – देहरादून टूरिस्ट प्लेस | Rajaji National Park – Dehradun Tourist Place Hindi

राजाजी नेशनल पार्क एक टाइगर रिज़र्व एरिया है जो हरिद्वार , देहरादून और टिहरी जिलों में फैला हुआ है। राजाजी नेशनल पार्क का यह नाम भारत के पहले भारतीय वाइसराय चक्रवर्ती राजगोपालचारी के नाम पर पड़ा जिन्हें सभी राजा जी कहते थे। राजा जी नेशनल पार्क बारे में और जानकारी के लिए आप नीचे लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

पलटन बाज़ार – देहरादून टूरिस्ट प्लेस | Paltan Market – Dehradun Tourist Place Hindi

पलटन बाज़ार देहरादून में एक प्रसिद्ध लोकल मार्केट है। पलटन बाज़ार देहरादून शहर के बीच प्रसिद्ध क्लॉक टॉवर के पास ही स्थित है। इस बाजार का नाम पलटन बाज़ार ब्रिटिश काल के दौरान पड़ा। उस समय में यहाँ ब्रिटिश प्लाटून अपने घोड़ों पर यहाँ मार्च करते थे और इसीलिए पलटन मार्किट कहा जाने लगा।

आज के समय में यह बाजार देहरादून का एक प्रसिद्द बाजार है और ऊनी कपड़ों और दून बासमती चावल के लिए जाना जाता है। टूरिस्ट्स यहां कपड़े, ट्रैकिंग के लिए इक्विपमेंट्स , जूते आदि से ले कर उत्तराखंड के प्रसिद्द मसलों तक कुछ भी खरीद सकते हैं।

मालदेवता वॉटरफॉल – देहरादून टूरिस्ट प्लेस | Maldevta Waterfall – Dehradun Tourist Place Hindi

मालदेवता वॉटरफॉल देहरादून से कुछ दूरी पर एक शांत सुन्दर प्राकृतिक टूरिस्ट आकर्षण है। यह वॉटरफॉल टूरिस्ट्स को काफी पसंद आता है। देहरादून से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह वॉटरफॉल लोकल्स के बीच भी काफी लोकप्रिय है और अक्सर लोग यहाँ पिकनिक आदि के लिए आते रहते हैं। 

सहस्त्रधारा – देहरादून टूरिस्ट प्लेस | Sahastradhara – Dehradun Tourist Place Hindi

सहस्त्रधारा देहरादून में स्थित एक ऐसा आकर्षण है जहाँ पानी की अनेकों धाराएं आ कर मिलती हैं। सहस्त्रधारा एक खूबसूरत पिकनिक की जगह है। सहस्त्रधारा नाम का अर्थ है “हजारों धाराएँ ” और यह जगह देहरादून से लगभग 14 किमी दूर रॉबर्स गुफा के पास में स्थित है।

यहाँ के लॉगिन का मानना है कि इन जलधाराओं में औषधीय गुण हैं और सल्फर के कारण इसे आयुर्वेद की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। सहस्त्रधारा के पास ही देहरादून के अन्य आकर्षण जैसे रोपवे, टपकेश्वर महादेव मंदिर भी पास में ही स्थित है

यह लोकेशन हर दिन टूरिस्ट्स के लिए सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है। 

अन्य टूरिस्ट एक्टिविटी – देहरादून टूरिस्ट प्लेस | Other Tourist Activities – Dehradun Tourist Place Hindi

देहरादून शहर में टूरिस्ट्स कई तरह के एडवेंचर एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। यहाँ टूरिस्ट्स पहाड़ी एरिया में और आस पास ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं। नाग टिब्बा ट्रेक, चकराता ट्रेक, धनोल्टी ट्रेक, भद्रज हिल ,  दून घाटी और ऐसे ही कई छोटे बड़े ट्रैक यहाँ पर हैं। 

इसके अलावा पैराग्लाइडिंग, राफ्टिंग, माउंटेन बाइकिंग , रॉक क्लाइंबिंग, जिप-लाइनिंग, जंगल सफारी, केव विजिट, बंजी जंपिंग, हॉट एयर बैलून जैसे एडवेंचर एक्टिविटी भी किये जा सकते हैं। 

घूमने क समय – देहरादून पर्यटक स्थल। Best Time To Visit – Dehradun Tourist Place Hindi

देहरादून घूमने जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून महीने को माना जाता हैं क्योंकि यह वह समय होता है जब मौसम बहुत ही साफ होता हैं और इस मौसम में बारिश या ठण्ड से परेशानी नहीं होती है । इस समय यहाँ मौसम सुहाना होता है।

ख़ास भोजन – देहरादून पर्यटक स्थल। Special Food – Dehradun Tourist Places Hindi

देहरादून में पहाड़ी खाना कंडेली का साग, गहत की दाल, आलू के गुटके, निम्बू, काफली, गुलगुला के साथ-साथ कुछ मिठाइयां जैसे – बाल मिठाई, अरसा और झंगोरा की खीर बहुत पसंद किया जाता है। देहरादून में ट्रेडिशनल गढ़वाली खाने के अलावा भी यहाँ पर टूरिस्ट्स दुनिया भर के डिशेस का मजा ले सकते हैं। देहरादून एक बहुत प्रसिद्द डेस्टिनेशन है और इसीलिए यहाँ पर सभी तरह का खाना आसानी से मिल जाता है। 

कैसे पहुंचे – देहरादून पर्यटक स्थल। How To Reach – Dehradun Tourist Places Hindi

फ्लाइट से । By Air

अगर आप फ्लाइट से ट्रेवल कर जाना चाहते हैं तो देहरादून में स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। यह एक डोमेस्टिक एयरपोर्ट है और देश के लगभग सभी बड़े एयरपोर्ट से देहरादून के लिए फ्लाइट से पहुंच सकते हैं। एयरपोर्ट से देहरादून के टूरिस्ट प्लेस तक पहुंचने के लिए या फिर अपने होटल या होम स्टे पहुंचने के लिए टैक्सी ले सकते हैं।

ट्रैन से । By Train

अगर आप देहरादून घूमने जाने के लिए ट्रेन से ट्रेवल करना चाहते हैं देहरादून स्थित रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। यह स्टेशन देहरादून शहर को देश के सभी प्रमुख शहरों से जोड़ता है। रेल्वे स्टेशन से बाहर निकल कर आप यहां चलने वाले ऑटो रिक्शा या टैक्सी किराए पर लेकर देहरादून शहर घूमने जा सकते हैं।

सड़क मार्ग से । By Road

देहरादून सड़क मार्ग से अच्छी तरह से देश के रोड नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। देहरादून के लिए आप बस, कार या फिर अपनी बाइक से भी सड़क के रास्ते ट्रेवल कर सकते हैं।

Beatific Uttarakhand !

Leave a Reply