नयी उमंग - हिंदी, टूरिस्ट

कोडाइकनाल टूरिस्ट प्लेस | Kodaikanal Tourist Places Hindi

Kodaikanal Tourist Palces

Kodaikanal Tourist Palces

Kodaikanal Tourist Places Hindi : कोडाइकनाल दक्षिण भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। कोडाइकनाल टूरिस्ट के बीच एक हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी काफी पॉपुलर है। तमिलनाडु राज्य के डिंडीगुल जिले में यह शहर आता है और इसे दक्षिण भारत के पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है।

कोडाइकनाल का मतलब होता है “द गिफ्ट ऑफ़ जंगल “।

कोडाइकनाल अपनी कोहरे से ढकी पहाड़ियों , घने जंगलों , झीलों और नेचुरल ट्रेक के लिए बहुत पसंद किया जाता है।

इतिहास | History – Kodaikanal Tourist Places Hindi

कभी पलियार ट्राइब का घर रहा कोडाइकनाल आज एक फेमस टूरिस्ट प्लेस के रूप में प्रसिद्द हो चुका है। ब्रिटिश शासन के समय कोडाइकनाल गर्मियों के मौसम में एक राहत देने वाली जगह के रूप में पसंद किया जाता था। धीरे धीरे यह शहर विकसित हुआ और आज दक्षिण भारत के सबसे पॉपुलर हिल स्टेशन में से एक है।

कोडाइकनाल में टूरिस्ट प्लेस | Attractions – Kodaikanal Tourist Places Hindi

कोडाइकनाल का मौसम और इसके घने जंगल इसका सबसे बड़ा आकर्षण हैं। लोग यहाँ आ कर शांत माहौल और अच्छे मौसम में कुछ दिनों के लिए रहना पसंद करते हैं। यहाँ के कुछ मुख्य टूरिस्ट प्लेस हैं

कोडाइकनाल लेक | Kodaikanal Lake – Kodaikanal Tourist Places Hindi

कोडाइकनाल लेक इसे लोकल भाषा में कोडाई कहा जाता है। कोडाइकनाल का सबसे पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट होने के कारण यहाँ कभी कभी काफी भीड़ हो सकती है। इस लेक में बोटिंग एक याद रखने लायक अनुभव है। अगर आप वाकिंग या साइकिलिंग के शौक़ीन हैं तो यहाँ थोड़ा जल्दी सुबह पहुंच कर इस लेक के चारों और डबल सीट साइकिल भी कर सकते हैं। इस लेक का शेप एक स्टार के जैसे हैं और ये एक मैन मेड लेक हैं।

यहाँ काफी दुकानें भी मिलेंगी और अगर आप शॉपिंग करना चाहते हैं तो कोडाइकनाल का ये टूरिस्ट स्पॉट आपको बहुत पसंद आएगा।

बेरिजम लेक | Berijam Lake – Kodaikanal Tourist Places Hindi

बेरिजम लेक एक शांत माहौल में फारेस्ट के बीच में बना हुआ लेक है जहाँ आपको ज्यादा लोग नहीं मिलेंगे। इस लेक के फारेस्ट के बीच में होने की वजह से यहाँ जाने के लिए परमिशन लेनी होती है और फारेस्ट में एंट्री करने वाले व्हीकल लिमिटेड ही होते हैं। इसके लिए कभी कभी थोड़ा इंतज़ार भी करना पड़ता है। एंट्री के लिए एक गेट बना है जहाँ पर आपको अपने व्हीकल के लिए एंट्री टिकट लेना होगा। एक व्हीकल के लिए एंट्री टिकट १०० रुपये है।

बेरिजम लेक चारों तरफ से घनी हरियाली से घिरा हुआ है। यहाँ का व्यू किसी को भी फ्रेश फीलिंग देने के लिए काफी है।

पाइन फारेस्ट | Pine Forest – Kodaikanal Tourist Places Hindi

Kodaikanal Tourist Places Hindi

पाइन फारेस्ट पाइन / देवदार के पेड़ों का जंगल है जहाँ एक मॉर्निंग वाक ही ताजगी से भर देती है । यहाँ आप हॉर्स राइडिंग भी कर सकते हैं। यहाँ के फोटोग्राफिक सीनरी और शांत माहौल नेचर लवर्स को और ट्रेकर्स को बहुत पसंद आता है।

मोइर पॉइंट | Moir Point – Kodaikanal Tourist Places Hindi

घने कोहरे के बीच में एक ऊंचे टावर से वैली का व्यू देने वाला मोइर पॉइंट है। ये एक टावर है और इसका बेस्ट व्यू कोहरे के बीच आता है। यहाँ के लिए एंट्री टिकट ले कर इस व्यू का मजा लिया जा सकता है।

डॉलफिन नोज पॉइंट | Dolphin Nose Point – Kodaikanal Tourist Places Hindi

डॉलफिन नोज पॉइंट पहाड़ी के ऊपर एक व्यू पॉइंट है। V शेप होने के वजह से इसे डॉलफिन नोज पॉइंट कहा जाता है। ऊटी और कुन्नूर की पहाड़ियों में भी कई डॉलफिन नोज पॉइंट हैं। इन पॉइंट्स पर पहुंच कर वैली का व्यू बहुत सुन्दर होता है। कभी कभी डॉलफिन नोज से घाटी एकदम साफ दिखाई देती है और कभी कभी बादल छाए होने पर लगता है कि ये आकाश में कही बहुत ऊँचाई पर कोई जगह है क्योंकि आप बादलों को अपने से नीचे की तरफ तैरते देख सकते हैं।

इन नज़ारों को शब्दों में नहीं कहा जा सकता, ये सिर्फ एक अनुभव ही है !

इको पॉइंट | Echo Point – Kodaikanal Tourist Places Hindi

डॉलफिन नोज से कुछ ही दूर चलने पर एक पॉइंट पर ईको पॉइंट हैं। इन दोनों पॉइंट्स में अंतर केवल इनके शेप का है। एक पॉइंट पर अगर आप चिल्लायेंगे तो पहाड़ियों से टकरा कर उसका इको होगा। टूरिस्ट यहाँ काफी मजे करते हैं। ऐसे पॉइंट्स पर सावधानी सबसे ज्यादा जरूरी है।

मन्नवनूर लेक | Munnvanoor Lake – Kodaikanal Tourist Places Hindi

मन्नवनूर लेक मन्नवनूर गांव में स्थित है जो कोडाइकनाल शहर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है। ये एक छोटा सा गांव हैं जहाँ लोग खेती करते है और खरगोश और भेड़ें रखते हैं। अगर आप फार्म लाइफ को करीब से देखना चाहते हैं तो आपको ये जगह पसंद आएगी। मन्नवनूर लेक इस गांव का मुख्य आकर्षण है। टूरिस्ट सीजन में कोडाई लेक के पास के भीड़ भाड़ से बचने के लिए टूरिस्ट यहाँ आना पसंद करते हैं।

पिलर रॉक | Pillar Rock – Kodaikanal Tourist Places Hindi

पिलर रॉक जैसे कि नाम से ही पता चला जाता है , एक खम्भे की तरह खड़ी हुई 400 फ़ीट की तीन चट्टानों का एक पॉइंट है। पिलर रॉक से एक बेहद सुन्दर व्यू आपको देखने को मिलता है और यहाँ लोग फोटोग्रफी के लिए भी आते हैं। पिलर रॉक की लोकेशन अक्सर फिल्मों की शूटिंग के लिए भी इस्तेमाल होती है। पिलर रॉक के तली में कुछ गहरी गुफाएं हैं जिन्हें डेविल किचन कहते हैं। अभी ये गुफाएं बंद कर दी गयी हैं। कहा जाता है कि इन गुफाओं में कुछ दुर्घटनाएं हो गयी थीं तब से इन्हें बंद कर दिया गया।

पिलर रॉक की ही तली में पेड़ों की जड़ों का एक विशाल जाल सा फैला हुआ है और टूरिस्ट इस लोकेशन पर काफी फोटोज लेते हैं।

काकर वाक | Cocker Walk – Kodaikanal Tourist Places Hindi

ये 1 किलोमीटर लम्बा एक वाकिंग रूट है जो सिटी सेंटर से कुछ ही दूर है। अक्सर लोग यहाँ मॉर्निंग इवनिंग वाक करने के लिए आते हैं। टूरिस्ट यहाँ आ कर मॉर्निग सीन देख सकते हैं जो बेहद सुन्दर है। यहाँ पर आप साइकिलिंग भी कर सकते हैं।

ब्रयांट पार्क | Bryant Park – Kodaikanal Tourist Places Hindi

अगर आप पेड़ पौधों के बारे में जानने में रूचि रखते हैं तो यह पार्क आपके लिए ही है। ब्रयांट पार्क एक बोटैनिकल गार्डन है जहाँ दुनिया भर के अलग अलग तरह के पेड़ पौधे देखे जा सकते हैं। ये पार्क बच्चों को भी बहुत पसंद आता है।

रोज़ गार्डन | Rose Garden – Kodaikanal Tourist Places Hindi

पार्क के एक तरफ एक बड़ा रोज ( गुलाब ) गार्डन भी है जहाँ आपको स्पेशल प्रजाति के लगभग 1200 तरह के गुलाब देखने को मिलेंगे।

सुसाइड पॉइंट | Suicide Point – Kodaikanal Tourist Places Hindi

सुसाइड पॉइंट अपने नाम जैसा डरावना बिलकुल नहीं है बल्कि यहाँ पहुंच कर ऐसा लगता है कि इतने सुन्दर जगह को आखिर ये नाम ही क्यों दिया गया है। पहाड़ो के बीच में ये एक ऐसा पॉइंट है जहाँ से आप घाटी में तैरते बादल , घने जंगल , भीनी भीनी हवा और बेहद सुन्दर नज़ारा सब कुछ एक साथ देख सकते हैं।

बेयर शोला फाल्स | Bear Shola Falls – Kodaikanal Tourist Places Hindi

कोडाई लेक से केवल 2 किलोमीटर की दूरी पर बेयर शोला फाल्स है। यह फॉल मानसून में यहाँ का एक मुख्य आकर्षण है। इस फॉल के नाम के पीछे भी एक कहानी है। कहा जाता है कि इस फॉल पर अक्सर एक भालू पानी पीने आता था , तभी से इसका नाम बेयर शोला फॉल हो गया। यहाँ पर टूरिस्ट और लोकल अक्सर पिकनिक के लिए आते देखे जा सकते हैं।

सिल्वर कास्केड फाल्स | Silver Cascade Falls – Kodaikanal Tourist Places Hindi

कोडाई लेक से 7 किलोमीटर के दूरी पर सिल्वर कास्केड फाल्स है। यहाँ टूरिस्ट आकर कुछ देर रुक कर फॉल का मजा ले सकते हैं , यहाँ के स्ट्रीट फ़ूड के ठेलों से कुछ खाना भी एन्जॉय कर सकते हैं और फॉल के पानी में नहा भी सकते हैं। मानसून में जब कोडाई लेक का पानी ओवरफ्लो होता है तो उसका पानी इस फॉल के जरिये निकला जाता है।

साइलेंट वैली | Silent Valley – Kodaikanal Tourist Places Hindi

बिरिजम लेक के रास्ते में फारेस्ट में सबसे पहले साइलेंट वैली है। साइलेंट वैली पर बहुत ज्यादा टूरिस्ट नहीं जाते है और एक शांत वातावरण में इस प्रकृति को देखना बहुत ही सुखद अनुभव है। अक्सर यहाँ सर्दियों में घाना कोहरा छाया मिलेगा लेकिन कोहरे के हटने पर वैली का व्यू आपको आश्चर्य से भर देगा।

तलैयार फाल्स | Taleiyar Falls – Kodaikanal Tourist Places Hindi

तलैयार फाल्स को रैट टेल फाल्स भी कहा जाता है। तमिलनाडु के सबसे ऊंचे वाटर फॉल के रूप में प्रसिद्द तलैयार फॉल 297 मीटर के ऊँचाई से गिरते पानी से बना हुआ है। इस वॉटरफॉल का अच्छा व्यू लेने के लिए वॉटरफॉल के पास दम दम रॉक पर एक व्यू पॉइंट बनाया गया है। इस व्यू पॉइंट से आप इस वॉटरफॉल को करीब से देख सकते हैं। इस वॉटरफॉल के पास ट्रेकिंग कर के भी जा सकते हैं।

अपर व्यू पॉइंट | Upper View Point – Kodaikanal Tourist Places Hindi

अगर आप कोडाई लेक का टॉप व्यू देखना चाहते हैं तो आपको अपर व्यू पॉइंट पर जरूर जाना चाहिए। यहाँ से आप स्टार शेप कोडाइकनाल लेक का शेप एकदम साफ़ देख सकते हैं।

लिरिल वॉटरफॉल | Liril Waterfall – Kodaikanal Tourist Places Hindi

एक छोटा वॉटरफॉल जिसे आप सभी पहले ही लिरिल सोप के विज्ञापन में देख चुके होंगे। लिरिल सोप के कई विज्ञापन इस सुन्दर वॉटरफॉल पर शूट हुए थे और इसीलिए इस वॉटरफॉल को लिरिल वॉटरफॉल कहा जाता है।

कोडाइकनाल कैसे पहुचें | How to reach – Kodaikanal Tourist Places Hindi

फ्लाइट से | By Flight to Kodaikanal

कोडाइकनाल के सबसे पास मदुरै एयरपोर्ट है। मदुरै से कोडाइकनाल की दूरी लगभग 120 किलोमीटर है। तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट के लिए देश के सभी एयरपोर्ट्स से फ्लाइट या फिर कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाती हैं। एक बार मदुरै एयरपोर्ट पहुँचने के बाद आप बस या टैक्सी से कोडाइकनाल तक सड़क के रास्ते पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से | By Train to Kodaikanal

ट्रेन से कोडाइकनाल पहुँचने के लिए आप मदुरै तक ट्रेन से पहुंच सकते हैं। इसके बाद आप टैक्सी या बस से कोडाइकनाल ट्रेवल कर सकते हैं।

सड़क से | By Road to Kodaikanal

सड़क के नेटवर्क से भी कोडाइकनाल अच्छी तरह कनेक्टेड है । इसके लिए ए सी और नॉन ए सी दोनों तरह के बस के ऑप्शंस मिल जायेंगे। अगर आप अपनी कार से ट्रेवल रहे हैं तो आप बड़े आराम से यहाँ पहुंच सकते हैं।

कोडाइकनाल में घूमना | Roaming – Kodaikanal Tourist Places Hindi

कोडाइकनाल में घूमने के लिए आप टैक्सी ले सकते हैं या बस से भी ट्रेवल कर सकते हैं। आस पास के लिए ऑटो से भी ट्रेवल कर सकते हैं।।

कोडाइकनाल में शॉपिंग | Shopping – Kodaikanal Tourist Places Hindi

कोडाइकनाल में आप फ्लावर्स शॉपिंग कर सकते हैं जो कई साल तक ख़राब नहीं होते हैं। ये फ्लावर्स बहुत पॉपुलर हैं और अक्सर टूरिस्ट यहाँ से ये फ्लावर्स खरीद कर ले जाते हैं।

कोडाइकनाल में खाना | Food in Kodaikanal

कोडाइकनाल एक प्रसिद्द टूरिस्ट प्लेस है और यहाँ खाने के लिए वेज और नॉन वेज के बहुत से ऑप्शंस मिल जायेंगे ।

कोडाइकनाल में रहना | Stay – Kodaikanal Tourist Places Hindi

कोडाइकनाल और इसके आस पास घूमने और सभी टूरिस्ट प्लेस देखने के लिए 3 दिन का टाइम लगता है। यहाँ रहने के लिए हर बजट में होटल मिल जायेंगे। गर्मियों के मौसम में एडवांस बुकिंग करके ही जाना चाहिए क्योकिं टूरिस्ट सीजन होने के कारण शहर के होटल अक्सर बुक रहते हैं।

कोडाइकनाल जाने का समय / मौसम | Best time to visit Kodaikanal Tourist Places Hindi

कोडाइकनाल जाने के लिए गर्मियों का मौसम सबसे अच्छा है लेकिन पॉपुलर डेस्टिनेशन होने के कारण उन दिनों यहाँ काफी भीड़ रहती है। अगर आप भीड़ से बचना चाहते हैं तो सर्दियों के मौसम में अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

Leave a Reply