नयी उमंग - हिंदी, टूरिस्ट, धार्मिक स्थान,

ऋषिकेश टूरिस्ट प्लेस | Rishikesh Tourist Places in Hindi

Rishikesh Tourist Places in Hindi : ऋषिकेश (हृषिकेश) जिसका अर्थ होता है चेतना के भगवान यानी भगवान् विष्णु। ऋषिकेश शहर उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून जिले में आता है और आज पूरी दुनिया में सबसे प्रसिद्द टूरिस्ट प्लेस में से एक है। ऋषिकेश को “योग के राजधानी ” और ” गेटवे ऑफ़ गढ़वाल ” के रूप में भी जाना जाता है।

ऋषिकेश केवल धार्मिक या एडवेंचर टूरिज्म के लिए ही नही बल्कि योग और प्राकृतिक स्वास्थ्य लाभ के लिए भी जाना जाता है। हर वर्ष लाखों की संख्या में देश और विदेश से टूरिस्ट, भगवान् विष्णु की इस नगरी में आते हैं। ऋषिकेश अपने प्राकृतिक सीनिक साइट के लिए तो प्रसिद्द है ही, साथ ही रिवर राफ्टिंग , बंजी जंपिंग, माउंटेन बाइकिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी प्रसिद्द है।

वैसे तो ऋषिकेश साल भर में कभी भी जाया जा सकता है लेकिन अक्टूबर से मार्च तक का मौसम ऋषिकेश जाने के लिए सबसे अच्छा है। तापमान दिन में 20 डिग्री के आस पास रहता है और बारिश भी नहीं होती है जिस से आप यहाँ आकर एडवेंचर स्पोर्ट्स भी एन्जॉय कर सकते हैं। मानसून में जून से सितम्बर तक रिवर राफ्टिंग और बाकि एडवेंचर एक्टिविटीज बंद कर दी जाती हैं। तो अगर आप अपनी आने वाली छुट्टियों में ऋषिकेश जाने का प्लान कर रहे हैं तो उस से पहले वहां के मौसम, टूरिस्ट प्लेस , धार्मिक टूरिस्ट प्लेस और एडवेंचर एक्टिविटी के बारे में जान लेना सही है।

ऋषिकेश – मंदिर और अन्य धार्मिक टूरिस्ट प्लेस | Rishikesh Tourist Places in Hindi

ऋषिकेश में टूरिस्ट प्लेस को हम तीन केटेगरी में रख सकते हैं। यहाँ अगर आप धार्मिक उद्देश्य से आ रहे हैं तो इस शहर के प्राचीन काल के मंदिर और ऋषियों की तपस्या स्थली आपको आकर्षित करेंगी।

नीलकंठ महादेव मंदिर | Neelkanth Mahadev Mandir – Nearby – Rishikesh Tourist Places in Hindi

Neelkanth Mahadev Rishikesh
Neelkanth Mahadev Rishikesh

भगवान् शिव के नीलकंठ स्वरुप को समर्पित यह मंदिर ऋषिकेश सिटी से लगभग ३२ किलोमीटर दूर पौड़ी गढ़वाल में स्थित है। दक्षिण भरते के द्रविड़ियन स्टाइल में बना ये मंदिर एक प्रमुख तीर्थ के रूप में स्थापित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन में निकले विष को भगवान् शिव ने इसी जगह पर पिया था और विष पीने के कारण उनके गले का रंग नीला पड़ने के कारण उन्हें नीलकंठ नाम दिया गया। उनके इसी नाम पर इस मंदिर को नीलकंठ महादेव मंदिर कहा जाता है।

नीलकंठ महादेव मंदिर में हर साल शिवरात्रि और महा शिवरात्रि को बड़ा उत्सव होता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेने के लिए आते हैं।

भरत मंदिर | Bharat Mandir – Rishikesh Tourist Places in Hindi

:भरत मंदिर ऋषिकेश के सबसे पुराने मंदिर के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर से जुडी कई पौराणिक कहानियाँ भी काफी प्रचलित हैं। राजा भरत के नाम पर इस मंदिर को भरत मंदिर कहा जाता है। महाभारत में भी इस जगह और मंदिर का वर्णन है। कहा जाता है की राजा भरत नै यहाँ राजसूय यज्ञ किया था। यह मंदिर भगवान् विष्णु के हृषिकेश नारायण स्वरुप को समर्पित है। उनके इस नाम पर ही ऋषिकेश का यह नाम पड़ा है।

इस मंदिर में स्थित म्यूजियम भी इतिहास और आर्कियोलोजी में रूचि रखने वालों के लिए ख़ास है। इस म्यूजियम में खुदाई में मिली मूर्तियां और अन्य वस्तुएं देखी जा सकती हैं।

शत्रुघ्न मंदिर | Shatrughan Mandir – Rishikesh Tourist Places in Hindi

Muni ki Reti Rishikesh Hindi
Muni ki Reti Rishikesh Hindi

शत्रुघ्न मंदिर भगवान् राम के सबसे छोटे भाई शत्रुघ्न को समर्पित है । यह मंदिर आदि बद्रीनारायण मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। शत्रुघ्न को समर्पित यह एक मंदिर उत्तर भरत में और दूसरा मंदिर केरला के त्रिसूर जिले में स्थित है।

Terah Manzil Mandir Hindi | तेरह मंजिल मंदिर

त्रियंबकेश्वर मंदिर ऋषिकेश का एक मुख्य मंदिर है जो किसी एक भगवान् को समर्पित न होकर सभी हिन्दू देवी देवताओं को समर्पित है। यह मंदिर १३ मंजिल तक बना हुआ है इसलिए इसे तेरह मंजिल मंदिर के नाम से भी जानते हैं। यह मंदिर १२वे सदी में स्थापित किया गया था। हर साल शिवरात्रि और महाशिवरात्रि को यहाँ बड़े धार्मिक उत्सव मनाये जाते है।

तेरह मंजिल मंदिर ऋषिकेश | Terah Manzil Mandir Hindi Rishikesh

लक्ष्मण मंदिर | Lakshman Mandir – Rishikesh Tourist Places in Hindi

Lakshman Mandir Rishikes
Lakshman Mandir Rishikes

भगवान् राम के छोटे भाई लक्ष्मण को समर्पित यह मंदिर गंगा नदी के किनारे पर स्थित है। कहा जाता है कि इसी जगह पर लक्ष्मण जी ने ध्यान लगाया था और यहाँ बना लक्ष्मण झूला खुद भगवान् राम ने रस्सी से बनाया था।

लक्ष्मण मंदिर, ऋषिकेश के बारे में जानें | Lakshman Mandir Rishikesh in Hindi ! 

कुंजापुरी देवी मंदिर | Kunjapuri Devi Mandir – Rishikesh Tourist Places in Hindi

५२ शक्तिपीठों में से एक कुंजापुरी देवी शक्ति मंदिर देवी सती / पार्वती को समर्पित है। कुंजापुरी देवी मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है और यहाँ से सूर्योदय देखना एक बेहद सुन्दर अनुभव है। साथ ही इस मंदिर से हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़ भी देखे जा सकते हैं।

कुंजापुरी देवी मंदिर शक्तिपीठ | Kunjapuri Devi Mandir Hindi

रघुनाथ मंदिर | Raghunath Mandir – Rishikesh Tourist Places in Hindi

त्रिवेणी घाट पर स्थित रघुनाथ मंदिर भगवान् राम और उनकी पत्नी सीता को समर्पित है। मंदिर में होने वाली संध्या आरती को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ आते हैं।

रघुनाथ मंदिर ऋषिकेश | Raghunath Mandir Rishikesh Hindi

वीरभद्र मंदिर | Veerbhadra Mandir – Rishikesh Tourist Places in Hindi

Virbhadra Mandir Rishikesh Hindi
Virbhadra Mandir Rishikesh Hindi

यह मंदिर भगवान् शिव के वीरभद्र ( क्रोधित स्वरुप ) रूप को समर्पित है। एक हजार साल से भी पुराना यह मंदिर शिव भक्तों के लिए ऋषिकेश का मुख्य आकर्षण है। सावन के महीने में आने वाली शिवरात्रि और फिर महाशिवरात्रि को इस मंदिर में जागरण और धार्मिक उत्सव का आयोजन होता है।

वीरभद्र मंदिर ऋषिकेश | Virbhadra Mandir Rishikesh Hindi

लक्ष्मण झूला | Lakshman Bridge – Rishikesh Tourist Places in Hindi

गंगा नदी पर बना हुआ लक्ष्मण झूला पुल तपोवन और जोंक गांव को जोड़ता है। इस पुल के बारे में कहा जाता है कि इसे भगवान् राम ने बनाया था और इसी पुल पर जाकर लक्ष्मण ने नदी पार की थी। पहले यह पुल रस्सियों से बना हुआ था जिसे बाद में लोहे के स्ट्रक्चर डाल कर एक मजबूत ब्रिज बना दिया गया था। अभी इस पुल पर केवल पैदल जाने के परमिशन है। इसी पुल के साथ में एक नए पुल का निर्माण चल रहा है।

लक्ष्मण झूला पुल ऋषिकेश | Lakshman Jhula Rishikesh Hindi

गंगा आरती | Ganga Aarti – Rishikesh Tourist Places in Hindi

ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारे पर जगह जगह गंगा आरती होते देखी जा सकती है। परमार्थ निकेतन आश्रम द्वारा हर दिन शाम को ६ बजे गंगा नदी के किनारे पर होने वाली गंगा आरती श्रद्धालुओं के बीच एक मुख्य आकर्षण है। हर दिन शाम को यहाँ टूरिस्ट, श्रद्धालु और लोकल भी गंगा आरती देखने के लिए आते हैं। गंगा आरती के समय गंगा नदी में बहुत सारे दीपक बहते देखे जा सकते हैं।

गंगा आरती के समय गए जाने भजन , मन्त्र और आरती सभी को मन्त्र मुग्ध कर देते हैं।

गंगा आरती ऋषिकेश | Ganga Aarti Rishikesh Hindi

राम झूला | Ram Bridge – Rishikesh Tourist Places in Hindi

ऋषिकेश का एक प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस राम झूला, गंगा नदी पर बना हुआ एक ब्रिज है जो मुनि की रेती और स्वर्गाश्रम को जोड़ता है। गंगा नदी के दोनों किनारों पर इस पुल के आस पास कई आश्रम और मंदिर हैं।

राम झूला पुल ऋषिकेश | Ram Jhula Rishikesh Hindi

त्रिवेणी घाट | Triveni Ghat – Rishikesh Tourist Places in Hindi

Rishikesh Tourist Places in Hindi
Ganga Arti Rishikesh

ऋषिकेश शहर का प्रसिद्द त्रिवेणी घाट शहर के बीच में स्थित है। इस घाट के पास ही आप ऋषिकेश के मुख्य टूरिस्ट प्लेस घूम सकते हैं। इस घाट पर आ कर श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगाते हैं। इसी घाट पर शाम के समय गंगा आरती होती है।
त्रिवेणी का अर्थ होता है तीन नदियां।

 त्रिवेणी घाट ऋषिकेश | Triveni Ghat Hindi ! 

ऋषि कुंड | Rishi Kund – Rishikesh Tourist Places in Hindi

रघुनाथ मंदिर के अंदर बना ऋषि कुंड भगवान् राम के कुंड के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि इसी कुंड में भगवान् राम ने स्नान किया था। ऋषि कुंड को गंगा – यमुना और सरस्वती नदियों के मिलने का स्थान भी माना जाता है हालाँकि इलाहबाद के संगम पर गंगा और यमुना की जल धाराओं को मिलते हुए देखा जा सकता है ।

ऋषि वशिष्ठ की गुफा | Rishi Vashishtha Cave – Rishikesh Tourist Places in Hindi

ऋषि वशिष्ठ गुफा एक प्राचीन गुफा है जहाँ ऋषि वशिष्ठ ने ध्यान लगाया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार ऋषि वशिष्ठ भगवान् ब्रह्मा के मानस पुत्र थे और उन्हें सप्तऋषि में से एक माना जाता है।

मुनि की रेती | Muni ke Reti – Rishikesh Tourist Places in Hindi

मुनि की रेती धार्मिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसे चार धाम यात्रा का गेटवे भी कहा जाता है। मुनि के रेती का यह नाम इसलिए है क्योंकि इस जगह को मुनियोँ की तपस्थली कहा जाता है। यहाँ ऋषि मुनि तपस्या किया करते थे। इसी जगह पर राजा भरत ने भी तपस्या की थी।

मुनि की रेती ऋषिकेश | Muni ki Reti Rishikesh

ऋषिकेश – आश्रम | Ashrams – Rishikesh Tourist Places in Hindi

परमार्थ आश्रम | Parmarth Ashram Rishikesh

परमार्थ आश्रम ऋषिकेश का सबसे बड़ा आश्रम है। यहाँ टूरिस्ट योग , स्वास्थ्य लाभ और रहने के लिए आते हैं। परमार्थ आश्रम गंगा नदी के किनारे पर स्थित है और आश्रम की गंगा आरती बहुत प्रसिद्द है।

गीता भवन | Geeta Bhavan – Rishikesh Tourist Places in Hindi

गीता भवन गंगा नदी के किनारे पर बना एक बड़ा आश्रम है जहाँ रहने के लिए मुफ्त सेवा दी जाती है। यहाँ होने वाले सत्संग कार्यक्रमों में देश विदेश से हजारों श्रद्धालु सम्मिलित होने आते हैं।

सिवनन्दा आश्रम | Sivnanada Ashram

स्वामी सिवनन्दा द्वारा स्थापित सिवनन्दा आश्रम योग के क्षेत्र में एक प्रसिद्द नाम है। यहाँ आश्रम योग के साथ साथ वैदिक शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्यरत है।

मधुबन आश्रम | Madhuban Ashram

मधुबन आश्रम एक सुन्दर आश्रम है जहाँ सुबह शाम भगवन कृष्णा कि पूजा आरती की जाती है।

बीटल्स आश्रम | Beatles Ashram – Rishikesh Tourist Places in Hindi

1968 में बीटल्स रॉक बैंड के सदस्य यहाँ आ कर कुछ दिन रहे थे और मैडिटेशन भी सीखा था और कुछ समय यहाँ आश्रम में रहे , तब से इसे बीटल्स आश्रम कहा जाने लगा। आश्रम में 84 छोटी कुटिया हैं जिनमे बैठ कर टूरिस्ट / श्रद्धालु मैडिटेशन कर सकते हैं। यह आश्रम ग्राफिटी के लिए भी प्रसिद्द है। इस आश्रम को 84 कुटिया आश्रम भी कहा जाता है।

आंध्र आश्रम | Andhra Ashram

यह आश्रम आँध्रप्रदेश से यहाँ आ कर बसे लोगों द्वारा चलाया जाता है। इस आश्रम में साउथ इंडियन फेस्टिवल बड़ी धूम धाम से मनाये जाते हैं।

ऐसे और भी कई आश्रम जैसे कि ओमकारनंद आश्रम, स्वर्गाश्रम, आनंद प्रकाश, हिमालयन योग आश्रम, निर्मल आश्रम, फूल चट्टी आश्रम, स्वामी दयानन्द आश्रम, वानप्रस्थ आश्रम में इसी तरह से योग और वेदों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

ऋषिकेश में वेजेटेरियन कुकिंग क्लास भी काफी प्रसिद्द हैं। अगर आप कुछ वेजेटेरियन रेसिपीज यहाँ सीखना चाहते हैं तो इन क्लास में भी रजिस्टर कर सकते हैं।

ऋषिकेश – झरने। वाटर फाल्स | Waterfalls – Rishikesh Tourist Places in Hindi

ऋषिकेश शहर के आस पास कई साफ़ मीठे पानी के झरने हैं जहाँ जा कर टूरिस्ट थोड़ा समय बिताना पसंद करते हैं। इनमें से मुख्य वाटरफॉल

नीर गढ़ वॉटरफॉल | Neer Gadh Waterfall

नीरगढ वाटरफाल एक शुद्ध पानी का छोटा वॉटरफॉल है जहाँ आप प्रकृति का मजा ले सकते है। यह वॉटरफॉल लक्ष्मण झूला से केवल ३ किलोमीटर के दूरी पर है। वॉटरफॉल तक आप अपने व्हीकल से जा सकते हैं। इस वाटर फॉल तक पहुंचने के लिए सड़क से थोड़ा हटकर एक किलोमीटर तक ट्रेक कर जा सकते है। इसके शुद्ध पानी में टूरिस्ट नहा भी सकते हैं। अक्टूबर नवंबर में बारिश के मौसम के बाद यह वॉटरफॉल टूरिस्ट के लिए खास आकर्षण है।

गरुड़ चट्टी वॉटरफॉल | Garud Chatti Waterfall – Rishikesh Tourist Places in Hindi

यह वॉटरफॉल लक्ष्मण झूला से 7 किलोमीटर की दूरी पर नीलकंठ महादेव के तरफ बहता है।

पटना वॉटरफॉल | Patna Waterfall

यह वॉटरफॉल ऋषिकेश के पास ही लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर पटना गांव में है। इस गांव के नाम पर ही इसे पटना वॉटरफॉल कहा जाता है।

हिमशैल वॉटरफॉल | Himshail Waterfall

हिमशैल वॉटरफॉल यह एक छोटा सा वॉटरफॉल है जो अपने शांत वातावरण के लिए प्रसिद्द है। अक्सर टूरिस्ट और लोकल यहाँ योग प्रैक्टिस के लिए आते हैं।

फूल चट्टी वॉटरफॉल | Fool Chatti Waterfall – Rishikesh Tourist Places in Hindi

यह वॉटरफॉल भी लक्ष्मण झूला से थोड़ी दूरी पर है। यहाँ बहुत ज्यादा टूरिस्ट नहीं आते हैं। अगर आप शांति से प्रकृति का मजा लेना चाहते हैं तो फूल चट्टी वॉटरफॉल परआकर कुछ समय बिता सकते हैं।

ऋषिकेश को योग नगरी भी कहा जाता है। धार्मिक और एडवेंचर टूरिज्म से अलग यहाँ टूरिस्ट योग आश्रमों में योग सीखने और स्वास्थ्य लाभ के लिए भी आते हैं।

ऋषिकेश – एडवेंचर | Adventure – Rishikesh Tourist Places in Hindi

ऋषिकेश की प्रकृति इसे एडवेंचर स्पोर्ट्स और एक्टिविटी के लिए एक परफेक्ट लोकेशन बनाती है। पिछले कुछ सालों से ऋषिकेश एडवेंचर टूरिज्म के एरिया में भी अपनी पहचान बना चुका है और अक्सर यहाँ टूरिस्ट बंजी जंपिंग , रिवर राफ्टिंग और बाइकिंग करने के लिए भी आते हैं।

ऋषिकेश में एडवेंचर टूरिस्ट प्लेस

बंजी जंपिंग | Bunjee Jumping Rishikesh

ऋषिकेश से लगभग ३० किलोमीटर दूर मोहन चट्टी में बंजी जंपिंग की जा सकती है। बंजी जंपिंग के लिए विशेष गाइड लाइन दी जाती है और १२ वर्ष से ज्यादा उम्र होने पर आप बंजी जंपिंग कर सकते हैं।

रिवर राफ्टिंग | River Rafting Rishikesh

ऋषिकेश में गंगा नदी पहाड़ों से उतरती है और इसीलिए ऋषिकेश से ३० किलोमीटर दूर ब्यासी नमक जगह पर कैंपिंग और रिवर राफ्टिंग कराई जाती है। कोडियाली गांव में रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग एक्टिविटी कराई जाती हैं।

माउंटेन बाइकिंग | Mountain Biking Rishikesh

अगर आप यहाँ के पहाड़ी सड़कों पर साईक्लिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए ट्रेवल एजेंसी आपको मदद कर सकती हैं। ऋषिकेश ट्रिप प्लान करते समय या फिर वहां पहुंचने के बाद भी ट्रेवल एजेंसी से संपर्क कर अपने लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी प्लान कर सकते हैं।

क्लिफ जंपिंग | Cliff Jumping

ये भी एक पॉपुलर स्पोर्ट एक्टिविटी है।

कैंपिंग | Camping

अगर आप कैंपिंग करना पसदं करते हैं तो ऋषिकेश में गंगा के किनारे और पहाड़ों में भी कैंपिंग कराई जाती है। इसके लिए आप ट्रेवल एजेंसी से संपर्क कर अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

ट्रैकिंग | Trekking in Rishikesh

ऋषिकेश के आस पास कई ट्रेक्स हैं जहाँ नेचर लवर टूरिस्ट ट्रेक करते हैं।

ऋषिकेश कैसे पहुचें | How to reach Rishikesh

फ्लाइट से | By Flight to Rishikesh

ऋषिकेश के सबसे पास देहरादून एयरपोर्ट है। देहरादून से ऋषिकेश की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है। उत्तराखंड के देहरादून एयरपोर्ट के लिए देश के सभी एयरपोर्ट्स से फ्लाइट या फिर कनेक्टिंग फ्लाइट मिल जाती हैं। एक बार देहरादून एयरपोर्ट पहुँचने के बाद आप बस या टैक्सी से ऋषिकेश तक सड़क के रास्ते पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से | By Train to Rishikesh

ऋषिकेश ट्रेन नेटवर्क से अच्छी तरह कनेक्टेड है।

सड़क से | By ROad to Rishikesh

ऋषिकेश सड़क नेटवर्क से अच्छी तरह कनेक्टेड है। यहाँ बस से , टैक्सी से या फिर अपने कार से ड्राइव कर आराम से पहुंचा जा सकता है।

ऋषिकेश में घूमना | Roaming – Rishikesh Tourist Places in Hindi

ऋषिकेश में घूमने के लिए पैदल घूमना सबसे अच्छा है। शहर में घूमने के लिए ऑटोरिक्शा भी ले सकते हैं। ऋषिकेश से बाहर जैसे कि नीलकंठ मंदिर , कुंजदेवी मंदिर यार फिर कैंपिंग साइट जाने के लिए टैक्सी या स्कूटर / मोटरबाइक भी रेंट पर ले सकते हैं ।

ऋषिकेश में शॉपिंग | Shopping in Rishikesh

ऋषिकेश से पूजा सामग्री , ऊनी कपडे , रुद्राक्ष माला खरीद सकते हैं। पीतल और स्टोन कि मूर्तियां भी ऋषिकेश में खरीद सकते हैं।

ऋषिकेश में खाना | Food in Rishikesh

ऋषिकेश एक धार्मिक टूरिस्ट प्लेस है और इसे ऋषियों कि भूमि का नाम भी दिया गया है। यहाँ केवल वेजेटेरियन खाना ही होटल्स में मिलता है और अल्कोहल भी सर्व नहीं किया जाता है।

ऋषिकेश में रहना | Stay – Rishikesh Tourist Places in Hindi

ऋषिकेश और इसके आस पास घूमने और सभी टूरिस्ट स्पॉट देखने के लिए 3 से 4 दिन का टाइम लगता है। इसके अलावा यहाँ का मौसम और वातावरण अनुभव करना अपने आप में ख़ास है। यहाँ रहने के लिए हर बजट में होटल मिल जायेंगे। गर्मियों के मौसम में एडवांस बुकिंग करके ही जाना चाहिए क्योकिं टूरिस्ट सीजन होने के कारण शहर के होटल अक्सर बुक रहते हैं। होटल बुकिंग के लिए आप ऑनलाइन होटल्स बुक कर सकते हैं।

ऋषिकेश जाने का समय / मौसम | Best time to visit – Rishikesh Tourist Places in Hindi

ऋषिकेश जाने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का मौसम सबसे अच्छा है। ऋषिकेश का तापमान गर्मियों में भी बहुत गर्म नहीं होता है। पहाड़ और गंगा नदी के किनारे होने के कारण ऋषिकेश का मौसम पूरा वर्ष सुहाना ही रहता है। अगर आप एडवेंचर एक्टिविटी के लिए ऋषिकेश जाना चाहते हैं तो इसके लिए मानसून के बाद अक्टूबर में जाना अच्छा है।

Rishikesh Tourist Places and Other Attractions, Beatific Uttarakhand !

0 Comments

13 Pingbacks

  1. वृन्दावन - मंदिर, टूरिस्ट प्लेस | Vrindavan – Temples, Tourist Places - Hindi - नई उमंग
  2. औली - हिल स्टेशन, स्की रिसोर्ट, टूरिस्ट प्लेस | Auli - Hill Station, Ski Resort, Tourist Places - नई उमंग
  3. चोपता तुंगनाथ | चोपता घाटी | चोपता मिनी स्विट्ज़रलैंड Chopta - Hindi - नई उमंग
  4. केदारनाथ मंदिर रुद्रप्रयाग | Kedarnath Mandir in Hindi - नई उमंग
  5. Bundi Tourist Places Hindi | बूंदी टूरिस्ट प्लेस - नई उमंग
  6. औरंगाबाद टूरिस्ट प्लेस | Aurangabad Tourist Places Hindi - नई उमंग
  7. पावागढ़ मंदिर शक्तिपीठ | पावागढ़ कालिका माता मंदिर | Pavagadh Mandir Hindi - नई उमंग
  8. कोणार्क सूर्य मंदिर | Konark Surya Mandir in Hindi - नई उमंग
  9. नेहरू गार्डन उदयपुर | Nehru Garden Udaipur Hindi - नई उमंग
  10. पुष्कर टूरिस्ट प्लेस | Pushkar Tourist Places Hindi - नई उमंग
  11. भावनगर टूरिस्ट प्लेस | Bhavnagar Tourist Places Hindi - नई उमंग
  12. साबरमती आश्रम अहमदाबाद | Sabarmati Ashram Ahmedabad Hindi - नई उमंग
  13. पावागढ़ शक्तिपीठ मंदिर | पावागढ़ मंदिर | Pavagadh Mandir Hindi - नई उमंग

Leave a Reply